Close Menu
    What's Hot

    टैंक फुल कराने से पहले जान लें नए रेट, आज आपके शहर में क्या है भाव?

    July 15, 2026

    रथ यात्रा 2026 पर मौसम का कहर! IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पुरी में भारी बारिश की चेतावनी

    July 15, 2026

    17 जुलाई का दौरा हरियाणा के विकास को देगा नई रफ्तार, PM मोदी की यात्रा पर श्याम सिंह राणा का बड़ा बयान

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      रथ यात्रा 2026 पर मौसम का कहर! IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पुरी में भारी बारिश की चेतावनी

      July 15, 2026

      अब नहीं लेना पड़ेगा ब्लैक वाला छोटा सिलेंडर, इंस्टमार्ट की नई सुविधा, तुरंत होगी डिलीवरी

      July 15, 2026

      आईएएस बताकर युवक से शादी कर हड़पे रुपए और गहने, पति की हत्या की कोशिश का भी आरोप

      July 15, 2026

      Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर से 3 करोड़ रुपए की चोरी हुई, 14 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी की बात गलत: गोविंददेव गिरि

      July 15, 2026

      भोपाल के म्यूजियम में रखी 900 साल पुरानी प्रतिमा मां सरस्वती की नहीं ! वैज्ञानिकों ने किया सबसे बड़ा खुलासा | National

      July 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, July 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»हरिवंश नारायण सिंह लगातार तीसरी बार बने राज्यसभा के उपसभापति, निर्विरोध चुने गए
    Breaking News

    हरिवंश नारायण सिंह लगातार तीसरी बार बने राज्यसभा के उपसभापति, निर्विरोध चुने गए

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारApril 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Parliament
    Parliament: हरिवंश नारायण सिंह लगातार तीसरी बार बने राज्यसभा के उपसभापति, निर्विरोध चुने गए

    Parliament, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: हरिवंश नारायण सिंह लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति बन गए हैं। विपक्ष की ओर से कोई नाम न आने पर उन्हें आज निर्विरोध चुना गया। यह पहला मौका है, जब किसी मनोनीत सदस्य को राज्यसभा का उपसभापति चुना गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व अन्य नेताओं ने उन्हें तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी है।

    सदन के प्रति गहरे विश्वास का परिणाम 

    राज्यसभा सचिवालय को हरिवंश के समर्थन में 5 प्रस्ताव मिले थे। पहला प्रस्ताव सदन के नेता जेपी नड्डा ने रखा, जबकि दूसरा प्रस्ताव बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हरिवंश जी का राज्यसभा उपसभापति के तौर पर लगातार तीसरी बार निर्वाचित होना इस बात का प्रमाण है कि सदन को उनके ऊपर गहरा भरोसा है। अतीत में सदन को जो आपके अनुभव का फायदा मिला है, उस पर एक तरह से सदन ने आज मुहर लगा दी। सबको साथ लेकर चलने के आपके प्रयास का यह नतीजा है कि आपको निर्विरोध तीसरी बार राज्यसभा का उपसभापति चुना गया है।

    साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं हरिवंश 

    गौरतलब है कि हरिवंश लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गांव सिताब दियारा के रहने वाले हैं और वह एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। यह डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने 1980 के दशक में हिंदी अखबार ‘धर्मयुग’ से बतौर पत्रकार अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह बैंक आॅफ इंडिया में गवर्नमेंट अफसर के तौर पर कार्यरत रहे। हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने यह नौकरी छोड़कर दोबारा पत्रकारिता शुरू कर दी। उनका परिवार नहीं चाहता था कि वह सरकारी नौकरी छोड़ें।

    ‘प्रभात खबर’ के संपादक रह चुके हैं हरिवंश

    हरिवंश नारायण सिंह वर्ष 1989 में रांची से पब्लिश होने वाले हिंदी दैनिक समाचार पत्र ‘प्रभात खबर’ से जुड़े। इसके बाद नेतृत्व क्षमता व अपनी मेहनत की बदौलत वह संपादक बने। इसके बाद वर्ष 2014 में जनता दल (यूनाइटेड) जेडीयू से हरिवंश राज्यसभा सदस्य चुने गए। तब उन्होंने प्रभात खबर के संपादक पद से त्यागपत्र दे दिया। हरिवंश ने राज्यसभा सदस्य बनने से पहले अपनी एकमात्र राजनीतिक पारी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पॉलिटिकल एडवाइजर के रूप में निभाई। इस बीच कांग्रेस ने चंद्रशेखर सरकार से समर्थन वापस ले लिया और हरिवंश फिर से अखबार में लौट आए।

    ये भी पढ़ें : Parliament Special Session: महिला आरक्षण कानून लागू, देर रात अधिसूचना जारी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआपात स्थिति में 112 ऐप व 1091 हेल्पलाइन का उपयोग करें महिलाएं
    Next Article भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 700 अरब डॉलर पार
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      रथ यात्रा 2026 पर मौसम का कहर! IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पुरी में भारी बारिश की चेतावनी

      July 15, 2026

      अब नहीं लेना पड़ेगा ब्लैक वाला छोटा सिलेंडर, इंस्टमार्ट की नई सुविधा, तुरंत होगी डिलीवरी

      July 15, 2026

      आईएएस बताकर युवक से शादी कर हड़पे रुपए और गहने, पति की हत्या की कोशिश का भी आरोप

      July 15, 2026

      Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर से 3 करोड़ रुपए की चोरी हुई, 14 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी की बात गलत: गोविंददेव गिरि

      July 15, 2026

      भोपाल के म्यूजियम में रखी 900 साल पुरानी प्रतिमा मां सरस्वती की नहीं ! वैज्ञानिकों ने किया सबसे बड़ा खुलासा | National

      July 15, 2026

      सीबीएसई थ्री लैंग्वेज पॉलिसी पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- कोई भी भाषा सीखना कभी बेकार नहीं

      July 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      टैंक फुल कराने से पहले जान लें नए रेट, आज आपके शहर में क्या है भाव?

      By परवेश चौहानJuly 15, 2026

      Petrol-Diesel Price Today 15 July 2026 Petrol-Diesel Price Today 15 July 2026: अगर आप आज…

      रथ यात्रा 2026 पर मौसम का कहर! IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पुरी में भारी बारिश की चेतावनी

      July 15, 2026

      17 जुलाई का दौरा हरियाणा के विकास को देगा नई रफ्तार, PM मोदी की यात्रा पर श्याम सिंह राणा का बड़ा बयान

      July 15, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.