शुक्रवार को भारतीय सर्राफा बाजार में दिखाई दी कमजोरी
Gold Price Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : अक्षय तृतीय का त्योहार नजदीक होने के बावजूद घरेलू उपभोक्ताओं में सोने और चांदी की खरीदारी को लेकर मांग सुस्त बनी रही। जिसके चलते सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दिखाई दी। सर्राफा बाजार के जानकारों ने शुक्रवार की गिरावट के पीछे घरेलू बाजार में मांग कम होना और अंतरराष्टÑीय बाजार में इसकी कीमतों में कमी बताया है।
शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमतों में 5,700 रुपये की भारी गिरावट आई, जबकि सोने के भाव भी 1,600 रुपये तक लुढ़क गए। जिसके चलते शुक्रवार को चांदी (सफेद धातु) 2.2 प्रतिशत यानी 5,700 रुपये टूटकर 2,53,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इन कीमतों में सभी कर शामिल हैं। दूसरी ओर, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव में भी 1.01 प्रतिशत यानी 1,600 रुपये की कमी दर्ज की गई, जिसके बाद यह 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गया।
शेयर बाजार में शानदार तेजी
अमेरिका-ईरान के बीच चल रहा युद्ध समाप्त होने, पश्चिम एशिया में तनाव में कमी आने की संभावना बढ़ने के साथ ही दुनिया भर के शेयर बाजारों में मिली-जुली प्रतिक्रिया दिखाई दी। इसी बीच भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को अच्छी खरीदारी देखी गई। जिससे भारतीय शेयर बााजार हरे निशान पर बंद हुआ और एक समारात्मक साप्ताहिक क्लोजिंग दिखाई दी। इस दौरान शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग 1 प्रतिशत की तेजी आई।
इस तरह रहा शेयर बाजार का कारोबार
शुक्रवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 504.86 अंक या 0.65 प्रतिशत बढ़कर 78,493.54 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 156.80 अंक या 0.65 प्रतिशत बढ़कर 24,353.55 पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 382.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदकर शुद्ध खरीदारी की। सेक्स की 30 कंपनियों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक महिंद्रा और टाइटन प्रमुख विजेताओं में शामिल थीं। इसके विपरीत, सन फार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो और एचसीएल टेक पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल थीं। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 3.07 प्रतिशत गिरकर 96.34 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया।

