Close Menu
    What's Hot

    भारत और अमेरिका में जल्द होगा व्यापार समझौता : गोर

    April 21, 2026

    इस साल देश में पड़ेगी प्रचंड गर्मी

    April 21, 2026

    इस राज्य में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 24 अधिकारियों के किए गए तबादले

    April 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      इस साल देश में पड़ेगी प्रचंड गर्मी

      April 21, 2026

      सुप्रीम कोर्ट ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को राष्ट्रपुत्र घोषित करने की मांग वाली याचिका खारिज की

      April 20, 2026

      पाकिस्तान में आज ईरान के साथ डील साइन होगी: ट्रम्प

      April 20, 2026

      अरविंद केजरीवाल शराब नीति केस से हटने से जस्टिस स्वर्णकांता का इनकार, कहा- केस छोड़ा तो संदेश जाएगा कि दबाव डालकर जज हटा सकते हैं

      April 20, 2026

      राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले लगी आग

      April 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, April 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»इस साल देश में पड़ेगी प्रचंड गर्मी
    Breaking News

    इस साल देश में पड़ेगी प्रचंड गर्मी

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारApril 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Heat Wave this Year : इस साल देश में पड़ेगी प्रचंड गर्मी
    Heat Wave this Year : इस साल देश में पड़ेगी प्रचंड गर्मी

    सामान्य से ज्यादा रहेंगे लू के दिन, अप्रैल में ही लू देगी दस्तक : मौसम विभाग

    Heat Wave this Year (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : जैसे-जैसे अप्रैल का अंतिम सप्ताह नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे गर्मी ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। देश के ज्यादात्तर राज्यों में पारा 40 डिग्री के नजदीक पहुंच गया है और पहाड़ों से लेकर मैदानों तक इस बढ़ते तापमान की चुभन महसूस की जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इस साल संपूर्ण भारत में पिछले साल से ज्यादा गर्मी पड़ेगी।

    उत्तर से लेकर पश्चिम और मध्य भारत में सताएगी लू

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि इस साल उत्तर भारत के मैदानी इलाकों, पूर्वी तटीय राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र और आसपास के इलाकों में हीटवेव (लू) के दिन सामान्य से अधिक देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय मोहापात्रा ने बताया कि कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहां जलवायु के लिहाज से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाना सामान्य है। इसलिए हमें ऐसे उच्च तापमान वाले दिनों के लिए तैयार रहना चाहिए।

    मई और जून जमकर तपेंगे

    मौसम विभाग के प्रमुख ने बताया कि हर साल अप्रैल, मई और जून के दौरान उच्च तापमान देखने को मिलता है, हालांकि इसमें साल-दर-साल कुछ भिन्नता होती है। तापमान में वार्षिक और दैनिक उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए आईएमडी एक सीजन पहले ही हीटवेव का पूवार्नुमान जारी करता है। इसके बाद हर गुरुवार अगले चार सप्ताह के लिए विस्तारित पूवार्नुमान और गर्मियों में हर दिन जिला स्तर पर सात दिन की चेतावनी जारी की जाती है।

    इन हिस्सों में ज्यादा रहेगा गर्मी का असर

    आईएमडी ने फरवरी के अंत में मार्च, अप्रैल और मई के लिए पहला हीटवेव आउटलुक जारी किया था, जिसे मार्च के अंत में अप्रैल, मई और जून के लिए अपडेट किया गया। पूवार्नुमान के अनुसार, अप्रैल से जून के बीच उत्तर तटीय राज्यों—जैसे पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्से, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ और तेलंगाना जैसे पूर्वी क्षेत्रों में लू की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा, मैदानी क्षेत्रों (हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड), राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों, गुजरात के कुछ भागों, मध्य प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्रों और महाराष्ट्र के उत्तरी हिस्सों में भी हीटवेव की आशंका जताई गई है।

    ये भी पढ़ें : US-Iran Peace Talk : अमेरिका-ईरान के बीच निर्णायक वार्ता जल्द : पाकिस्तान

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइस राज्य में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 24 अधिकारियों के किए गए तबादले
    Next Article भारत और अमेरिका में जल्द होगा व्यापार समझौता : गोर
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      सुप्रीम कोर्ट ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को राष्ट्रपुत्र घोषित करने की मांग वाली याचिका खारिज की

      April 20, 2026

      पाकिस्तान में आज ईरान के साथ डील साइन होगी: ट्रम्प

      April 20, 2026

      अरविंद केजरीवाल शराब नीति केस से हटने से जस्टिस स्वर्णकांता का इनकार, कहा- केस छोड़ा तो संदेश जाएगा कि दबाव डालकर जज हटा सकते हैं

      April 20, 2026

      राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले लगी आग

      April 20, 2026

      घंटे तक हवा में अटकी फ्लाइट! Fly91 के यात्रियों ने दहशत में बिताए पल, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग

      April 20, 2026

      अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर संशय बरकरार

      April 20, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      भारत और अमेरिका में जल्द होगा व्यापार समझौता : गोर

      By परवेश चौहानApril 21, 2026

      India-US Trade Deal : भारत और अमेरिका में जल्द होगा व्यापार समझौता : गोर कहा,…

      इस साल देश में पड़ेगी प्रचंड गर्मी

      April 21, 2026

      इस राज्य में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 24 अधिकारियों के किए गए तबादले

      April 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.