भवानीपुर सीट पर CRPF ने फ्लैग मार्च निकाला
West Bengal Assembly Election, (द भारत ख़बर), कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण में 142 सीटों पर कल वोटिंग होगी। यहां पहले चरण में 152 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। इस दौरान रिकॉर्ड 92.72 प्रतिशत मतदान हुआ। अब दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को है। दूसरे चरण में अधिकतर सीटें ऐसी हैं, जिन्हें टीएमसी का गढ़ माना जाता है। ममता की भवानीपुर सीट पर मंगलवार को CRPF ने फ्लैग मार्च निकाला। ममता के खिलाफ भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को मैदान में उतारा है। पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान के बाद बीजेपी ने दावा किया कि लोगों ने बदलाव के लिए वोट डाला है। अमित शाह ने 152 में से 110 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया। ऐसे में दूसरे चरण का मतदान बेहद अहम हो जाता है। चुनाव कर्मचारी EVM मशीन लेकर पोलिंग बूथ पर पहुंच चुके हैं। कोलकाता में एक महिला कर्मचारी गर्मी के चलते बेहोश हो गई। सेकेंड फेज में कुल 1473 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 23 अप्रैल को पहले चरण में 92.72% मतदान हुआ था।
1,543 लोग गिरफ्तार
दूसरे चरण के मतदान को शांतिपूर्ण बनाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस ने राज्य भर में 1,543 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पूर्व बर्धमान के टीएमसी पार्षद नारु गोपाल भक्त भी शामिल हैं, जिन पर भाजपा नेता के घर हमले और डराने-धमकने का आरोप है।
ये भी पढ़ें: सिक्किम पूर्व का गौरव, राज्य के रंग सचमुच अनोखे: मोदी

