वैश्विक परिस्थितियों के चलते दोनों कीमती धातुओं के दाम में आई बड़ी गिरावट
Gold Price Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : अमेरिकी फेडरल रिजर्व सहित प्रमुख केंद्रीय बैंकों के फैसलों से पहले और वैश्विक परिस्थितियों के चलते क्रूड आॅयल में आ रही तेजी का सीधा असर कीमती धातुओं सोने और चांदी पर सीधे तौर पर पड़ा। यह असर भारतीय सर्राफा बाजार में ही दिखाई नहीं दिया बल्कि अंतरराष्टÑीय सर्राफा बाजार में भी दिखाई दिया। जिसके चलते मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और मजबूत होते अमेरिकी डॉलर के कारण वैश्विक बाजारों में हलचल मची, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,800 रुपये (1.15 प्रतिशत) गिरकर 1,54,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई। सोमवार को सोना 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखी गई। चांदी 6,500 रुपये (लगभग 3 प्रतिशत) टूटकर 2,44,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,50,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी टूटे
सोमवार को अच्छी तेजी के साथ बंद हुए शेयर बाजार मंगलवार को बाजार खुलते ही लुढ़क गए। पूरा दिन ज्यादात्तर शेयर लाल निशान पर कारोबार करते रहे और दिन का समय समाप्त होने के समय सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही गिरावट के साथ बंद हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 416.72 अंक गिरकर 76,886.91 पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 97 अंक गिरकर 23,995.70 पर आ गया। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 416.72 अंक या 0.54 प्रतिशत गिरकर 76,886.91 पर बंद हुआ।
दिन के दौरान इसमें 562.57 अंक या 0.72 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 76,741.06 पर बंद हुआ। बीएसई पर कुल 2,257 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 1,998 शेयरों में बढ़त हुई और 172 शेयर अपरिवर्तित रहे। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी सूचकांक 97 अंक या 0.40 प्रतिशत गिरकर 23,995.70 पर बंद हुआ। जानकारों ने कहा, “यह सत्र काफी हद तक लगातार बनी हुई भूराजनीतिक अनिश्चितता से प्रभावित रहा, खासकर अमेरिका-ईरान वार्ता को लेकर, जिसने कच्चे तेल की कीमतों को ऊंचा बनाए रखा और बाजार की भावना पर दबाव डाला।

