साड़ी में 25 की हसीनाओं को किया फेल
Shweta Tiwari, (द भारत ख़बर), मुंबई: 45 साल की श्वेता तिवारी भले ही टीवी से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वो अपने फैंस से हमेशा जुड़ी रहती हैं। आए दिनों सोशल मीडिया पर श्वेता तिवारी एक से बढ़कर एक स्टाइलिश लुक से लोगों को दिल जीतती रहती हैं। श्वेता तिवारी के लेटेस्ट साड़ी लुक ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है। श्वेता तिवारी हमेशा ही सजने-संवरने के मामले में कोई कमी नहीं छोड़तीं।

उनका हर स्टाइल लोगों को इंप्रेस कर जाता है। वहीं, एक बार फिर श्वेता तिवारी खूबसूरत-सी साड़ी पहन अपना देसी अवतार दिखा गई, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। उनकी दिलकश अदाओं को देख फैंस ने उन्हें संतूर मम्मी जैसे कॉम्प्लिमेंट्स देने शुरू कर दिए।
इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वो गोल्डन कलर की साड़ी में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। गोल्डन साड़ी के साथ श्वेता तिवारी के डीप नेक वाले डार्क ब्लू ब्लाउज ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। इस ब्लू ब्लाउज पर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी एकदम परफेक्ट लगी।

इस गोल्डन साड़ी को श्वेता तिवारी ने ग्रेसफुली ड्रेप करके अपना खूबसूरत लुक दिखाया। इस गोल्डन साड़ी के बॉर्डर पर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाली ही लैस काफी सुंदर लगी। इस साड़ी लुक के साथ श्वेता तिवारी ने गोल्डन ही हैवी जूलरी कैरी की। श्वेता तिवारी के कान में बड़े बड़े गोल्डन झुमके और गले में हैवी सा सेट खूब जट रहा है।

श्वेता तिवारी ने इस गोल्डन साड़ी में लाल कलर की बिंदी से पूरा माहौल ही बदल दिया। दोनोम कलाई में हल्के से कड़े और उंगली में एक बड़ी सी रिंग काफी सुंदर लग रही थी। श्वेता तिवारी की पर्ल और स्टोन डिटेलिंग वाली जूलरी ने साड़ी लुक की खूबसूरती को और बढ़ा दिया।
ये भी पढ़ें: 46 की उम्र में बिकिनी में छा गईं ये हसीना, टोंड फिगर देख फैंस बोले-उफ्फ

