ग्लैमरस तस्वीरों पर लाखों हुए फिदा
Anjali Arora, (द भारत ख़बर), मुंबई: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा ने एक बार फिर अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से इंटरनेट का पारा चढ़ा दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर मंगलवार को कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखकर अंजलि अरोड़ा के फैंस उन पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। अंजलि अरोड़ा की ये तस्वीरें समंदर के किनारे की हैं। बीच पर उनका बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज में कराया गया ये फोटोशूट इंस्टाग्राम पर आते ही वायरल हो गया। कुछ घंटे में ही तस्वीर पर सवाल लाख से ज्यादा लाइक्स और हजारों कमेंट आ गए।

कच्चा बादाम गर्ल नाम से हैं मशहूर
अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया की बड़ी स्टार हैं। उन्हें कच्चा बादाम गर्ल भी कहा जाता है। उनका कच्चा बादाम वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायर हुआ था और उस एक वीडियो से ही उन्हें खूब फेम मिला था। अंजलि अरोड़ा को कंगना रनौत के रिएलिटी शो लॉक अप में भी देखा गया था, जहां उनकी केमिस्ट्री मुनव्वर फारूकी के साथ खूब जमी थी। हालांकि दोनों का झगड़ा भी चर्चा में रहा था। इस शो से भी अंजलि को काफी पहचान मिली थी

इंस्टाग्राम पर 12.7 मिलियन फोलोअर्स
इंस्टाग्राम पर अंजलि अरोड़ा काफी एक्टिव रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने स्कूट चलाते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिसे इंस्टा पर करीब 5 मिलियन व्यूज मिले थे। अंजलि को इंस्टाग्राम पर 12.7 मिलियन लोग फोलो करते हैं। वो कुछ गाने भी कर चुकी हैं।
ये भी पढ़ें: कान्स पहुंचीं आलिया भट्ट, सिंपल लुक पर फिदा हुए फैंस

