Close Menu
    What's Hot

    उत्तराखंड में भारी बारिश जारी, बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर गिरे पत्थर, मुंबई में समुद्र से दूर रहने की सलाह

    July 2, 2026

    इंडिया मैं आखिरकार लांच हुआ Oppo रेनो 16 और 16c ,जाने कैसे और कहा होगा उपलब्ध

    July 2, 2026

    आज इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      उत्तराखंड में भारी बारिश जारी, बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर गिरे पत्थर, मुंबई में समुद्र से दूर रहने की सलाह

      July 2, 2026

      खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने तेहरान जाएगी महबूबा मुफ्ती

      July 2, 2026

      भारत-जापान के बीच एआई के अलावा फार्मा सेक्टर से जुड़े एमओयू साइन

      July 2, 2026

      पीएम मोदी और जापान पीएम के बीच अहम बैठक आज

      July 2, 2026

      बम-बम भोले के जयकारों के साथ शुरू हुई अमरनाथ यात्रा

      July 2, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, July 2
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में कांग्रेस अध्यक्ष के आवास में घुसपैठ की कोशिश, सुरक्षा बढ़ाने की मांग
    हरियाणा

    हरियाणा में कांग्रेस अध्यक्ष के आवास में घुसपैठ की कोशिश, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMay 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: हरियाणा में कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नारनौल स्थित शिव कॉलोनी आवास में 15-16 मई की रात संदिग्ध परिस्थितियों में कुछ लोगों द्वारा घुसने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है।

    घटना को लेकर उनके बड़े भाई राव देवेंद्र सिंह ने नारनौल पुलिस अधीक्षक और महावीर पुलिस चौकी में शिकायत देकर FIR दर्ज करने, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

    रात करीब 3 बजे दीवार फांदकर घुसे युवक

    शिकायत के अनुसार, रात करीब 3:00 बजे चार से पांच युवक घर की पिछली दीवार फांदकर परिसर में दाखिल हुए। आरोप है कि घुसपैठियों ने सबसे पहले घर में लगे CCTV कैमरों के तार काट दिए। इसके बाद उन्होंने नौकरों के क्वार्टर के दोनों कमरों को बाहर से बंद कर दिया, जिससे अंदर मौजूद कर्मचारी बाहर नहीं निकल सके।

    तेजधार हथियार से काटा गया ताला

    शिकायत में बताया गया है कि घर के पिछले हिस्से में बने प्रवेश द्वार का ताला किसी तेजधार हथियार से काटा गया था, जबकि दरवाजे की कुंडी भी तोड़ दी गई थी। इसी दौरान क्वार्टर में सो रहे कर्मचारियों की आंख खुल गई। जब उन्होंने बाहर निकलने की कोशिश की तो पता चला कि कमरों की कुंडी बाहर से बंद की गई थी।

    कर्मचारियों का दावा—हथियारों से लैस थे आरोपी

    कर्मचारियों ने खिड़की से बाहर झांककर देखा तो परिसर में कई युवक मौजूद थे। शिकायत में दावा किया गया है कि उनमें से एक के हाथ में पिस्तौल या रिवॉल्वर थी, जबकि अन्य लोग कुल्हाड़ी और अन्य तेजधार हथियार लिए हुए थे। कर्मचारियों के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।


    Latest Gold and Silver Rates Released — Check Here 1

    मौके से मिले कटे तार और टूटे ताले

    घटनास्थल से कटे हुए CCTV तार, टूटी हुई कुंडी, कटा हुआ ताला और दीवार पर जूतों के निशान मिलने की बात कही गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि कर्मचारी समय पर नहीं जागते तो परिवार के साथ कोई गंभीर वारदात हो सकती थी।

    आपराधिक गिरोहों पर जताया शक

    शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि राव नरेंद्र सिंह लंबे समय से हरियाणा में सक्रिय आपराधिक गिरोहों, माफिया नेटवर्क और संगठित अपराध के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। इसी कारण परिवार को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई गई है।

    सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

    घटना की सूचना रात करीब 3:20 बजे डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

    google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकार ने चांदी आयात को प्रतिबंधित श्रेणी में डाला
    Next Article होर्मुज में जहाजों की आवाजाही के लिए नया सिस्टम शुरू करेगा ईरान
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    अभय चौटाला का बड़ा बयान, पानी विवाद और घोटालों पर सरकार को घेरा

    July 2, 2026

    हरियाणा के इन जिलों में हुई बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    July 2, 2026

    हरियाणा के बराड़ा में तेज रफ्तार कहर, कैंटर ने तीन युवकों को कुचला, मौके पर मौत

    July 2, 2026

    सीएम नायब सैनी ने SIR के तहत भरा मतदाता पंजीकरण फॉर्म, जनता से की खास अपील

    July 1, 2026

    हरियाणा के स्कूल सेफ्टी रिपोर्ट में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम रिमाइंडर

    July 1, 2026

    नकली दवा मामले में IPS दीपक गहलावत गिरफ्तार, करोड़ों की रिश्वत लेने का आरोप

    July 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    उत्तराखंड में भारी बारिश जारी, बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर गिरे पत्थर, मुंबई में समुद्र से दूर रहने की सलाह

    By अंकित कुमारJuly 2, 2026

    Weather Update: उत्तराखंड में भारी बारिश जारी, बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर गिरे पत्थर, मुंबई…

    इंडिया मैं आखिरकार लांच हुआ Oppo रेनो 16 और 16c ,जाने कैसे और कहा होगा उपलब्ध

    July 2, 2026

    आज इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल

    July 2, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.