Close Menu
    What's Hot

    प्रेम विवाह विवाद में घर पर 10 राउंड फायरिंग, 6 युवकों…

    May 25, 2026

    GF माहिका शर्मा पर दिल हार बैठे हार्दिक पंड्या, फैमिली बॉन्ड ने जीता फैंस का दिल

    May 25, 2026

    कल केरल पहुंच सकता है मानसून

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कल केरल पहुंच सकता है मानसून

      May 25, 2026

      महाराष्ट्र में सड़क हादसा, आठ की मौत

      May 25, 2026

      दिलजीत दोसांझ के घर को बम से उड़ाने की धमकी

      May 25, 2026

      शोपियां में एनआईए की छापेमारी

      May 25, 2026

      डब्ल्यूएचओ ने इबोला को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया

      May 25, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, May 25
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»कल केरल पहुंच सकता है मानसून
    Breaking News

    कल केरल पहुंच सकता है मानसून

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMay 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Monsoon Update : कल केरल पहुंच सकता है मानसून
    Monsoon Update : कल केरल पहुंच सकता है मानसून

    मानसून को लेकर हालात पूरी तरह से सामान्य, उम्मीद से चार दिन पहले भारत पहुंच रहा मानसून

    Monsoon Update (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : भारत के कई राज्य वर्तमान में भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे हैं तो वहीं केरल व तमिलनाडु सहित कई राज्यों में जोरदार बारिश का दौर जारी है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने एक अच्छी खबर साझा करते हुए कहा है कि दक्षिणी पश्चिमी मानसून इस साल अपने तय समय से करीब चार दिन पहले केरल पहुंच रहा है। मानसून के कल यानी 26 मई को केरल पहुंचने की उम्मीद है।

    इसी के चलते केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में मानसून पूर्व बारिश शुरू हो चुकी है। केरल और लक्षद्वीप, तमिलनाडु, उत्तर-पूर्वी व उससे सटे इलाकों में अगले 4-5 दिनों तक कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही असम, सिक्किम, अरुणाचल, मेघालय के अलावा पश्चिम बंगाल के हिमालयी इलाकों में मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तेज आंधी-बारिश का अनुमान जारी किया है।

    अक्सर 31 मई या एक जून को भारत पहुंचता है मानसून

    ज्ञात रहे कि मानसून अमूमन 31 मई या फिर जून के पहले सप्ताह में भारत पहुंचता है। वहीं मानसून के समय पर पहुंचने और सामान्य रहने का भारतीय अर्थव्यवस्था पर बहुत ज्यादा असर पड़ता है। भारत की ज्यादात्तर आबादी कृषि और कृषि से संबंधित धंधों पर निर्भर करती है और कृषि के लिए सबसे बड़ा साधन बारिश का पानी ही माना जाता है।

    देश में भीषण गर्मी का दौर जारी

    दुनिया के 50 सबसे ज्यादा गर्म शहरों में सभी भारत के शहर हैं। एक तरफ उत्तर और मध्य भारत भीषण गर्मी की चपेट में है वहीं दूसरी तरफ मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी इस भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। वहीं दूसरी तरफ आज से नौतपा भी शुरू हो चुका है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि आने वाले दिन लोगों के लिए और भी परेशानी भरे रहने वाले हैं।

    इन राज्यों में पारा सबसे ज्यादा दर्ज किया गया

    उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत देश के बड़े हिस्से में अधिकतम तापमान 43 से 47 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। 47.1 डिग्री के साथ महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र का ब्रह्मपुरी देश में सबसे गर्म रहा। वहीं मौसम विभाग ने आज भी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात के बड़े हिस्से में तेज गर्मी जारी रहने की आशंका जताई गई है।

    ये भी पढ़ें : Petrol-Diesel Price Update : जनता पर चला महंगाई का चाबुक

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदूसरी औरतों संग पार्टी करता है अरबपति पति, फिर पत्नी ने बोली इतनी बड़ी बात
    Next Article GF माहिका शर्मा पर दिल हार बैठे हार्दिक पंड्या, फैमिली बॉन्ड ने जीता फैंस का दिल
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      महाराष्ट्र में सड़क हादसा, आठ की मौत

      May 25, 2026

      दिलजीत दोसांझ के घर को बम से उड़ाने की धमकी

      May 25, 2026

      शोपियां में एनआईए की छापेमारी

      May 25, 2026

      डब्ल्यूएचओ ने इबोला को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया

      May 25, 2026

      फलता विधानसभा सीट पर भी बीजेपी आगे, सुबह से चल रही मतगणना, 21 मई को हुआ था पुनर्मतदान

      May 24, 2026

      बंगाल के फालता में पहली बार भाजपा जीती

      May 24, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      प्रेम विवाह विवाद में घर पर 10 राउंड फायरिंग, 6 युवकों…

      By श्वेता चौहानMay 25, 2026

      Punjab News: नगर परिषद चुनावों के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता के बीच, फरीदकोट की…

      GF माहिका शर्मा पर दिल हार बैठे हार्दिक पंड्या, फैमिली बॉन्ड ने जीता फैंस का दिल

      May 25, 2026

      कल केरल पहुंच सकता है मानसून

      May 25, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.