Close Menu
    What's Hot

    बंगाल की खाड़ी में और ताकतवर हुआ तूफान मुरासु, कल 120KM की रफ्तार से मचाएगा तबाही, 10 राज्यों में IMD का अलर्ट

    November 2, 2026

    महिलाओं के मोबाइल फोन पर फिर गूंजी सम्मान राशि की ‘टूं-टूं’, CM भगवंत मान ने लाभार्थियों के बैंक खातों में डाले पैसे

    November 2, 2026

    तेजी के साथ खुला स्टॉक मार्केट, IT, बैंकिंग के शेयरों में जोरदार उछाल, कच्चा तेल फिसला

    November 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Delhi Air Quality: दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली, ITO का AQI 349 पहुंचा, दिवाली से पहले बढ़ी प्रदूषण की चिंता | National

      November 2, 2026

      LPG Price Hike: दिवाली से पहले महंगा हुआ गैस, लगातार तीसरे महीने बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम | Economy

      November 1, 2026

      IMD Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली से हिमाचल तक मौसम का हाल, कहां भारी बारिश की चेतावनी | National

      November 1, 2026

      पान मसाला एड मामले में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की बढ़ी मुश्किलें ! महाराष्ट्र FDA ने पूरी की जांच | National

      October 31, 2026

      उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS अफसरों का तबादला

      October 31, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, November 2
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»India-Pak Naval Collision: अरब सागर में भारत और पाकिस्तान नेवी के जहाज टकराए, MEA ने पाक राजनयिक को किया तलब | National
    Breaking News

    India-Pak Naval Collision: अरब सागर में भारत और पाकिस्तान नेवी के जहाज टकराए, MEA ने पाक राजनयिक को किया तलब | National

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारSeptember 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    India Pakistan Naval Collision, Arabian Sea, Pakistan Navy, Indian Navy, MEA, Diplomatic Protest, भारत-पाकिस्तान, नौसैनिक टक्कर, अरब सागर, विदेश मंत्रालय, भारत और पाकिस्तान के जहाज टकराए, भारत-पाकिस्तान न्यूज
    अरब सागर में भारतीय नौसेना के युद्धपोत से पाकिस्तान नेवी का एक जहाज टकरा गया।

    India Pakistan Naval Collision News: उत्तरी अरब सागर में भारतीय नौसेना (Indian Navy) और पाकिस्तान नौसेना (Pakistan Navy) के जहाजों के बीच टक्कर हो गई। इस घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा राजनयिक विरोध दर्ज कराया है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के चार्ज डी अफेयर्स को तलब किया। यह घटना अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में उस समय हुई, जब भारतीय नौसेना का वॉरशिप नियमित निगरानी मिशन पर था। पाकिस्तानी नेवी का जहाज तेज गति से भारतीय जहाज के करीब आया और असुरक्षित व अनप्रोफेशनल तरीके से समुद्री गतिविधि की। इसके चलते दोनों जहाजों की टक्कर हो गई।

    विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस घटना में भारतीय नेवी के वॉरशिप को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि भारत ने पाकिस्तानी नेवी के व्यवहार को ‘अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर’ बताते हुए औपचारिक विरोध दर्ज कराया है। भारत ने इस घटना को अप्रैल 1991 में हुए भारत-पाकिस्तान समझौते के अनुच्छेद 10 से भी जोड़ते हुए कहा है कि सैन्य अभ्यास, युद्धाभ्यास और सैनिक गतिविधियों के संबंध में दोनों देशों के बीच पूर्व सूचना और पारदर्शिता की व्यवस्था है।

    इस्लामाबाद में भी उठाया जाएगा मामला

    नई दिल्ली में पाकिस्तानी राजनयिक को तलब करने के साथ भारत के इस्लामाबाद स्थित चार्ज डी अफेयर्स को भी पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के समक्ष औपचारिक रूप से यह मामला उठाने का निर्देश दिया गया है। भारत ने पाकिस्तान से समुद्र में इस तरह की घटनाओं से बचने और द्विपक्षीय समझौतों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब अरब सागर और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर दोनों देशों की निगरानी बढ़ी हुई है। हालांकि घटना के संबंध में पाकिस्तान की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है।

    भारतीय नौसेना समुद्र में बेहद ताकतवर

    भारत और पाकिस्तान की समुद्री ताकत की तुलना करें तो भारतीय नौसेना का आकार और संसाधन काफी बड़े हैं। भारत के पास विमानवाहक पोत, पनडुब्बियां, विध्वंसक और फ्रिगेट समेत बड़ी संख्या में आधुनिक युद्धपोत हैं, जबकि पाकिस्तान की नौसैनिक क्षमता इसके मुकाबले बेहद कमजोर है। ग्लोबल फायरपावर की रिपोर्ट के अनुसार भारत के पास 343 नौसैनिक परिसंपत्तियां, दो एयरक्राफ्ट कैरियर, 18 पनडुब्बियां, 13 डिस्ट्रॉयर और 18 फ्रिगेट हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 120 परिसंपत्तियां, कोई एयरक्राफ्ट कैरियर नहीं, 8 पनडुब्बियां और 9 फ्रिगेट हैं। भारत की समुद्री पहुंच हिंद महासागर क्षेत्र तक फैली है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजरनैल सिंह को कांग्रेस का कारण बताओ नोटिस, व्हिप उल्लंघन पर 30 दिन में मांगा जवाब
    Next Article Unique Record: एक दिन में दो बार हैट्रिक, टेस्ट मैच की दोनों पारी में किया कमाल, 114 साल पुराना रिकॉर्ड आज भी अटूट | Sports
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Delhi Air Quality: दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली, ITO का AQI 349 पहुंचा, दिवाली से पहले बढ़ी प्रदूषण की चिंता | National

      November 2, 2026

      LPG Price Hike: दिवाली से पहले महंगा हुआ गैस, लगातार तीसरे महीने बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम | Economy

      November 1, 2026

      IMD Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली से हिमाचल तक मौसम का हाल, कहां भारी बारिश की चेतावनी | National

      November 1, 2026

      पान मसाला एड मामले में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की बढ़ी मुश्किलें ! महाराष्ट्र FDA ने पूरी की जांच | National

      October 31, 2026

      उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS अफसरों का तबादला

      October 31, 2026

      जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सालों की दोस्ती रिश्ते में बदली

      October 31, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      बंगाल की खाड़ी में और ताकतवर हुआ तूफान मुरासु, कल 120KM की रफ्तार से मचाएगा तबाही, 10 राज्यों में IMD का अलर्ट

      By प्रमोद रिसालियाNovember 2, 2026

      देश अभी अनर्ब तूफान से मची तबाही से उबर भी नहीं पाया है कि एक…

      महिलाओं के मोबाइल फोन पर फिर गूंजी सम्मान राशि की ‘टूं-टूं’, CM भगवंत मान ने लाभार्थियों के बैंक खातों में डाले पैसे

      November 2, 2026

      तेजी के साथ खुला स्टॉक मार्केट, IT, बैंकिंग के शेयरों में जोरदार उछाल, कच्चा तेल फिसला

      November 2, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.