Close Menu
    What's Hot

    कल्याणकारी योजनाओं के तहत DBT के ज़रिए लाभार्थियों…

    July 21, 2026

    राहुल-प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, 3 घंटे बाद छोड़ा

    July 21, 2026

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत, तीन घायल, पुलिस जांच में जुटी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      राहुल-प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, 3 घंटे बाद छोड़ा

      July 21, 2026

      खराब मरम्मत के लिए बाइक मैकेनिक दोषी, 66000 रुपए जुर्माना देना होगा

      July 21, 2026

      ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

      July 21, 2026

      Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू |

      July 21, 2026

      दिल्ली जल बोर्ड में मीटर रीडिंग की लापरवाही, सिंगल वर्किंग महिला हुई सर्विस से परेशान

      July 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, July 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»दिल्ली में गर्मी-प्रदूषण की मार से लोग बेहाल
    दिल्ली

    दिल्ली में गर्मी-प्रदूषण की मार से लोग बेहाल

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMay 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Weather Update : दिल्ली में गर्मी-प्रदूषण की मार से लोग बेहाल
    Delhi Weather Update : दिल्ली में गर्मी-प्रदूषण की मार से लोग बेहाल

    45 डिग्री के आसपास पहुंच रहा दिन का तापमान, एक्यूआई भी बेहद खराब श्रेणी में दर्ज

    Delhi Weather Update (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के लोगों को इन दिनों मौसम से जुड़ी दो तरह की मार पड़ रही है। एक तो पूरी उत्तरी और मध्य-पश्चिम भारत की तरह दिल्ली भी आग की भट्ठी की तरह तप रही है। सूरज आग उगल रहा है और दिन में तेज धूप और लू मिलकर तापमान को 45 डिग्री तक पहुंचा रही हैं। वहीं इसके साथ ही प्रदूषण भी काफी ज्यादा बढ़ रहा है। धूल भरी हवाएं चलने से एक्यूआई लगातार बिगड़ रहा है। दिल्ली में लू व गर्मी का सितम अभी थमने नहीं वाला है।

    बुधवार को भी आसमान से आग बरसेगी और लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल रहेगा। मौसम विभाग ने गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आसमान ज्यादातर साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच रहेगा। इस दौरान कई जगहों पर सतह पर तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटा रहेगी और कभी-कभी झोंके 40 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

    250 से ऊपर पहुंचा एक्यूआई

    मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 252 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है। इसमें सोमवार की तुलना में दो सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनसीआर में ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 332 दर्ज किया गया, यह हवा की बेहद खराब श्रेणी है। वहीं, गाजियाबाद में 297, नोएडा में 244 और फरीदाबाद में 213 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, गुरुग्राम की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 180 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है।

    कल से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

    मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 28 मई से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। इसका असर 28, 29, 30 और 31 मई को देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 28 और 29 मई से मौसम में बदलाव शुरू होगा। इस दौरान आंशिक बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

    ऐसे में गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना रहेगी, जिनकी गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा और कुछ समय 60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 30 से 31 मई के बीच मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहेगा और तापमान 34 से 37 डिग्री तक रहने का अनुमान है, जबकि आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। इससे तापमान में गिरावट आने की संभावना हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइस्राइल और हिजबुल्ला के बीच लड़ाई तेज
    Next Article हरियाण में महिला थाना की एसएचओ रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने 7 हजार रुपए के साथ दबोचा
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली के इन इलाकों में कल नहीं आएगा पानी

      July 21, 2026

      दो मांगों पर बनी सहमति, किसानों का दिल्ली कूच स्थगित

      July 21, 2026

      Delhi Traffic Advisory: किसान महापंचायत से पहले दिल्ली बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा, संसद भवन इलाके में जाने से बचें, देखें ट्रैफिक एडवाइजरी | National

      July 21, 2026

      दिल्ली जल बोर्ड में मीटर रीडिंग की लापरवाही, सिंगल वर्किंग महिला हुई सर्विस से परेशान

      July 21, 2026

      Ghaziabad Goods Train Derail: गाजियाबाद में मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 16 ट्रेनें रद्द, 53 ट्रेनों का बदला रूट ! | Uttar Pradesh

      July 21, 2026

      IMD Weather Update Today: देशभर में मानसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी से अत्यधिक बारिश का अलर्ट; दिल्ली में येलो अलर्ट | National

      July 20, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      कल्याणकारी योजनाओं के तहत DBT के ज़रिए लाभार्थियों…

      By श्वेता चौहानJuly 21, 2026

      Punjab News: देश के नागरिकों को आर्थिक रूप से मज़बूत करने के लिए, केंद्र सरकार…

      राहुल-प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, 3 घंटे बाद छोड़ा

      July 21, 2026

      दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत, तीन घायल, पुलिस जांच में जुटी

      July 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.