Close Menu
    What's Hot

    दिल्ली में गर्मी-प्रदूषण की मार से लोग बेहाल

    May 27, 2026

    इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच लड़ाई तेज

    May 26, 2026

    हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, बुजुर्गों के लिए शुरू होगा खास पोर्टल, मिलेगी ये सुविधा

    May 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच लड़ाई तेज

      May 26, 2026

      वैश्विक स्तर पर सप्लाई चेन की मजबूती जरूरी : जयशंकर

      May 26, 2026

      West Bengal News: पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु का बड़ा एलान! 5 रुपये में मछली-चावल और स्कूल-मंदिरों के पास शराबबंदी 

      May 26, 2026

      क्वाड फ्यूल सिक्योरिटी फोरम का होगा गठन

      May 26, 2026

      ओडिशा में दर्दनाक हादसा, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 6 लोगों की मौत

      May 26, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, May 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच लड़ाई तेज
    Breaking News

    इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच लड़ाई तेज

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMay 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Israel Attack on Hezbollah : इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच लड़ाई तेज
    Israel Attack on Hezbollah : इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच लड़ाई तेज

    लगातार दूसरे दिन इस्राइली सेना ने किया हमला, हिजबुल्ला ने भी किए जवाबी हमले

    Israel Attack on Hezbollah (द भारत ख़बर), तेल अवीब : कई दिन के संघर्ष विराम के बाद लग रहा था कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति व परमाणु समझौता जल्द अंतिम रूप ले लेगा। इसी बीच पिछले दो दिन से इस्राइली सेना लगातार ईरान समर्थित हिजबुल्ला को निशाना बना रही है। सोमवार को जहां लेबनान पर हमला करते हुए इस्राइली सेना ने हिजबुल्ला के दर्जनों ठिकानों पर हवाई हमले किए।

    वहीं ये हमले मंगलवार को भी जारी रहे। जिसके बाद हिजबुल्ला ने भी इन हमलों का जवाब देते हुए इस्राइली सेना को निशाना बनाया। इस बिगड़ी स्थिति से जहां अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की उम्मीद धुमिल हुई है। वहीं ईरान न इस्राइल के खिलाफ सख्त सैन्य कार्रवाई करने का भी ऐलान कर दिया है।

    इस्राइली सेना ने लितानी नदी के आसपास किए हमले

    लेबनान में संघर्ष विराम के बावजूद इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच लड़ाई एक बार फिर तेज हो गई है। दक्षिणी लेबनान की रणनीतिक लितानी नदी के आसपास मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच भारी संघर्ष हुआ। इस्राइली सेना ने नदी के उत्तरी हिस्सों की तरफ बढ़ते हुए कई इलाकों में सैन्य कार्रवाई तेज कर दी। दूसरी तरफ ईरान समर्थित हिजबुल्ला ने रॉकेट, तोप और ड्रोन हमलों के जरिए जवाबी हमला किया।

    अमेरिका ने कराया था संघर्ष विराम

    अमेरिका की मध्यस्थता में हुआ संघर्ष विराम अब कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है। लेबनान में एक महीने से ज्यादा समय से युद्धविराम लागू है, लेकिन इसके बावजूद इस्राइली सेना दक्षिणी लेबनान के कई हिस्सों में मौजूद है। इस्राइल का कहना है कि वह अपने उत्तरी शहरों को हिजबुल्ला के रॉकेट और ड्रोन हमलों से बचाने के लिए यह कार्रवाई कर रहा है। वहीं हिजबुल्ला ने साफ कर दिया है कि जब तक इस्राइल लेबनान से पूरी तरह पीछे नहीं हटता और हवाई हमले बंद नहीं करता, तब तक वह लड़ाई जारी रखेगा।

    दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी तरफ से किए दावे

    इस्राइली सेना ने दावा किया कि उसने रातभर में दक्षिणी लेबनान और पूर्वी बेका घाटी में हिजबुल्ला के 100 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया। इनमें हथियार भंडार, कमांड सेंटर और निगरानी चौकियां शामिल थीं। मशघारा गांव में हुए एक हवाई हमले में 12 लोगों की मौत हुई, जिनमें एक ही परिवार के कई सदस्य बताए जा रहे हैं। दूसरी तरफ हिजबुल्ला ने कहा कि उसने लितानी नदी के आसपास जुटी इस्राइली सेना और सैन्य वाहनों पर रॉकेट, तोप और विस्फोटक ड्रोन से हमला किया। हिजबुल्ला के अल-मनार टीवी ने दावा किया कि संगठन ने नदी किनारे इस्राइली सेना की घुसपैठ को पीछे धकेल दिया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, बुजुर्गों के लिए शुरू होगा खास पोर्टल, मिलेगी ये सुविधा
    Next Article दिल्ली में गर्मी-प्रदूषण की मार से लोग बेहाल
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      वैश्विक स्तर पर सप्लाई चेन की मजबूती जरूरी : जयशंकर

      May 26, 2026

      West Bengal News: पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु का बड़ा एलान! 5 रुपये में मछली-चावल और स्कूल-मंदिरों के पास शराबबंदी 

      May 26, 2026

      क्वाड फ्यूल सिक्योरिटी फोरम का होगा गठन

      May 26, 2026

      ओडिशा में दर्दनाक हादसा, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 6 लोगों की मौत

      May 26, 2026

      दिल्ली से गोरखपुर जा रही बस पलटी, सात की मौत

      May 26, 2026

      अमेरिका ने ईरानी नौकाओं पर किया हमला

      May 26, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      दिल्ली में गर्मी-प्रदूषण की मार से लोग बेहाल

      By परवेश चौहानMay 27, 2026

      Delhi Weather Update : दिल्ली में गर्मी-प्रदूषण की मार से लोग बेहाल 45 डिग्री के…

      इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच लड़ाई तेज

      May 26, 2026

      हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, बुजुर्गों के लिए शुरू होगा खास पोर्टल, मिलेगी ये सुविधा

      May 26, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.