Close Menu
    What's Hot

    13 साल की शादी के बाद भी नहीं बनीं मां, प्रेग्नेंसी अफवाहों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

    May 30, 2026

    सैलानियों से गुलजार नैनीताल, मनाली और रोहतांग, चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था

    May 30, 2026

    चार्जिंग की टेंशन खत्म! Vivo का नया फोन 7200mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सैलानियों से गुलजार नैनीताल, मनाली और रोहतांग, चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था

      May 30, 2026

      डीके शिवकुमार ने गवर्नर थावर चंद गहलोत से की मुलाकात, शाम 4 बजे सीएलपी की मीटिंग

      May 30, 2026

      मानसून को रोक रही हीट वेव : आईएमडी

      May 29, 2026

      अमेरिका-ईरान समझौता वार्ता अंतिम दौर में पहुंची : वेंस

      May 29, 2026

      एनआईए की चार राज्यों में छापेमारी

      May 29, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, May 30
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»सैलानियों से गुलजार नैनीताल, मनाली और रोहतांग, चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था
    Breaking News

    सैलानियों से गुलजार नैनीताल, मनाली और रोहतांग, चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMay 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Uttarakhand
    Uttarakhand: सैलानियों से गुलजार नैनीताल, मनाली और रोहतांग, चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था

    • उत्तर भारत के मैदानों में भीषण गर्मी
    • पहाड़ों में लगा पर्यटकों का जमावड़ा
    • सुकून और राहत दे रही ठंडी वादियां

    Uttarakhand, (द भारत ख़बर), देहरादून/शिमला: उत्तर भारत के मैदानों में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के चलते ठंडी वादियों का दिलकश नजारा लेने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी पहाड़ों का रुख कर रहे हैं और वीकेंड में तो रिकॉर्ड तोड़ पर्यटक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर पहंच रहे हैं, जिसके कारण कई जगह जाम की स्थिति बन रही है। जाम में फंसने के कारण कुछ दूरी तय करने में घंटों लग रहे हैं। भारी भीड़ के कारण ट्रैफिक व्यवस्था स्थानीय प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।

    नैनीताल बना लोगों की पसंद

    उत्तराखंड का नैनीताल लोगों की पसंद बना हुआ है, वहीं हिमाचल में अधिकतर पर्यटक मनाली और रोहतांग का रुख कर रहे हैं। दिन की ठंडी हवाएं व रात का सुहावना मौसम सैलानियों को खासतौर पर आकर्षित कर रहा है। नैनीताल की पहचान मानी जाने वाली नैनी झील इस वीकेंड में पर्यटकों से गुलजार है। इसके अलावा वहां सरोवर नगरी और आसपास के पर्यटन स्थलों में सैलानियों का जबरदस्त जमावड़ा देखने को मिल रहा है। नैनीताल और आसपास के ज्यादातर होटल, होमस्टे व गेस्ट हाउस सैलानियों से भरे पड़े हैं।

    कैंचीधाम भी देश-विदेश से पहुंच रहे हजारों श्रद्धालू 

    नैनीताल में शनिवार को माल रोड से चिड़ियाघर, स्नो व्यू, केव गार्डन व आसपास के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पूरे दिन पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। विश्वप्रसिद्ध बाबा नीम करौली महाराज के कैंचीधाम में भी देश-विदेश से हजारों की संख्या में श्रद्धालू पहुंच रहे हैं। मंदिर व आसपास दिनभर भक्तों की लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं।

    नौकायन के लिए नैनी झील के किनारे शुक्रवार को लंबी कतारें लगी रहीं। पर्यटक देर शाम तक बोटिंग का लुत्फ उठाते रहे। पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते स्थानीय पर्यटन कारोबारियों, रेस्टोरेंट संचालकों और टैक्सी चालकों के चेहरों पर रौनक साफ दिख रही है।

    मनाली-रोहतांग मार्ग पर लंबा जाम

    मनाली में भी वीकेंड के चलते पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सैकड़ों की संख्या में शनिवार को पर्यटक रोहतांग दर्रे में बर्फ देखने पहुंचे जिसके कारण मनाली-रोहतांग मार्ग पर हालात बेकाबू हो गए। लगभग 5 किमी का लंबा जाम लगने से 50 किमी की दूरी तय करनें 7 से 8 घंटे में लग रहे हैं।

    ये भी पढ़ें : Storm havoc: यूपी-बिहार आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, लगभग 50 लोगों की मौत

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचार्जिंग की टेंशन खत्म! Vivo का नया फोन 7200mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च
    Next Article 13 साल की शादी के बाद भी नहीं बनीं मां, प्रेग्नेंसी अफवाहों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      डीके शिवकुमार ने गवर्नर थावर चंद गहलोत से की मुलाकात, शाम 4 बजे सीएलपी की मीटिंग

      May 30, 2026

      मानसून को रोक रही हीट वेव : आईएमडी

      May 29, 2026

      अमेरिका-ईरान समझौता वार्ता अंतिम दौर में पहुंची : वेंस

      May 29, 2026

      एनआईए की चार राज्यों में छापेमारी

      May 29, 2026

      यूपी के हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने से 6 की मौत

      May 29, 2026

      पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, दो की मौत

      May 29, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      13 साल की शादी के बाद भी नहीं बनीं मां, प्रेग्नेंसी अफवाहों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

      By श्वेता चौहानMay 30, 2026

      Sargun Mehta Viral Statement: 13 साल की शादी के बाद भी नहीं बनीं मां, प्रेग्नेंसी…

      सैलानियों से गुलजार नैनीताल, मनाली और रोहतांग, चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था

      May 30, 2026

      चार्जिंग की टेंशन खत्म! Vivo का नया फोन 7200mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च

      May 30, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.