कहा- संभावित मुलाकात सम्मानजनक होगी और मैं ईरान के सुप्रीम लीडर से इज्जत से पेश आऊंगा
US Iran War Ceasefire, (द भारत ख़बर), तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अगर अमेरिका और ईरान के बीच समझौता होता है, तो वह ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई से मिलने के लिए तैयार हैं। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रम्प ने कहा, मैं सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई से मिलना नहीं चाहता, लेकिन अगर मुलाकात होती है तो मुझे गर्व होगा।
अगर डील हो जाती है तो मुलाकात संभव है। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं होगी। ट्रम्प ने यह भी कहा कि कोई भी संभावित मुलाकात सम्मानजनक होगी और मैं ईरान के सुप्रीम लीडर से इज्जत से पेश आऊंगा।
एनरिच्ड यूरेनियम हासिल करने की योजना की खारिज
इसके अलावा, ट्रम्प ने बताया कि उनकी सरकार ने ईरान से संवर्धित (एनरिच्ड) यूरेनियम हासिल करने के लिए सैनिक भेजने पर विचार किया था, लेकिन यह योजना अंत में खारिज कर दी गई। ट्रम्प के मुताबिक, यह आॅपरेशन बहुत ज्यादा जोखिम भरा था और इसमें अमेरिकी सैनिकों की जान जाने की आशंका थी। इसलिए इसे आगे नहीं बढ़ाया गया।
ईरान-अमेरिका तनाव के कारण फीफा वर्ल्ड कप देखने नहीं पहुंच पाएंगे हजारों ईरानी फैंस
2026 फीफा वर्ल्ड कप में ईरान की टीम मैदान पर उतरेगी, लेकिन उसके हजारों समर्थक स्टेडियम तक नहीं पहुंच पाएंगे। अमेरिका के वीजा प्रतिबंध और हालिया ईरान-अमेरिका तनाव ने ईरानी फैंस के लिए टूर्नामेंट देखने का रास्ता मुश्किल बना दिया है।
ईरान ने मार्च 2025 में ही फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया था। हालांकि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले अमेरिकी नीतियों ने ईरानी समर्थकों की उम्मीदों को झटका दिया है। ट्रम्प ने पिछले साल एक आदेश जारी कर ईरान समेत कुछ देशों के नागरिकों को वीजा देने पर रोक लगा दी थी।
ये भी पढ़ें : Business News Update : भारत-अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने व्यापार समझौते पर किया मंथन

