शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
Cockroach Party Protest, (द भारत ख़बर), हैदराबाद/ बेंगलुरु: रविवार को कॉकरोज जनता पार्टी (सीजेपी) ने हैदराबाद और बेंगलुरु में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बेंगलुरु में तो बारिश के बीच लोग हाथों में पोस्टर और छाता लेकर प्रदर्शन में पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने नीट पेपर लीक और सीबीएसई की आॅन-स्क्रीन मार्किंग प्रोसेस में गड़बड़ियों को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
प्रदर्शन में एक्टर प्रकाश राज भी शामिल हुए। उनके हाथ में फूल था। इससे पहले हैदराबाद के धरना चौक पर प्रदर्शन हुआ, जिसमें सोनम वांगचुक ने भाषण दिया।
ये शिक्षा मंत्री बनने या कोई पार्टी बनाने का आंदोलन नहीं
हैदराबाद में ऐक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कहा, यह शिक्षा मंत्री बनने या कोई पार्टी बनाने का आंदोलन नहीं है। यह देश में युवाओं के साथ हो रही गलतियों को सुधारने का आंदोलन है। यह एक जागरण है। उन्होंने कहा कि भविष्य में हमें ऐसी लोकतांत्रिक व्यवस्था बनानी चाहिए, जहां भारत भयमुक्त हो, नफरत से मुक्त हो और हर व्यक्ति को बिना किसी सवाल के स्वतंत्रता मिले। वांगचुक बोले, यह आंदोलन सिर्फ परीक्षाओं तक सीमित नहीं है। इसका मकसद व्यवस्था की बुनियाद को मजबूत करना भी है, जिसके लिए आगे एक रोडमैप तैयार किया जाएगा। लेकिन फिलहाल सबसे बड़ी समस्या परीक्षाओं की है।
ये भी पढ़ें: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मिल पीएम मोदी

