अमेरिकी नौसेना ने बचाई 14 भारतीय नाविकों की जान
MSV Virat-1, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: खाड़ी इलाके में बढ़ते तनाव के बीच मस्कट में भारतीय दूतावास ने रविवार को कहा कि उसे ओमान के तट के पास 14 भारतीय क्रू सदस्यों वाले एक जहाज से जुड़ी घटना के बारे में पता चला है। भारतीय मिशन ने घटना की प्रकृति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ओमान के अधिकारियों और घटना के आस-पास मौजूद जहाजों के साथ मिलकर खोज और बचाव अभियान का समन्वय किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस पर 14 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे।
बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू
सूत्रों के मुताबिक, ओमान के तट पर एक बड़ा बचाव अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान तब शुरू हुआ जब 14 भारतीय नागरिकों को ले जा रही एक नाव रविवार को डूबने लगी। यह संकटपूर्ण स्थिति 14 जून की सुबह ओमान के रास अल हद्द से लगभग 80 नॉटिकल मील पूर्व में पैदा हुई।
अमेरिकी नौसेना ने आपातकालीन कार्रवाई शुरू की
जानकारी मिलने पर अमेरिकी नौसेना ने आपातकालीन कार्रवाई शुरू करने के लिए तटीय अधिकारियों को सतर्क किया। रेस्क्यू आॅपरेशन में यूएस नेवी के पी-8 मैरीटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट ने जहाज के पास एक लाइफ राफ्ट गिराया और उस पर सवार लोगों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया पर नजर रखी।
नाव डूबने के कारणों का नहीं लग सका पता
यूएस नेवी ने पास ही मौजूद एक मर्चेंट जहाज एमवी जबल अली 9 (जो सेंट किट्स एंड नेविस का झंडा लगा जहाज था) से भी मदद का तालमेल बिठाया। इन कदमों के बाद जब नाव डूबने लगी तो क्रू के सदस्य लाइफ राफ्ट पर सवार हो गए। सूत्रों ने बताया कि नाव के अचानक डूबने की असली वजह का तुरंत पता नहीं चल सका।
ये भी पढ़ें: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मिल पीएम मोदी

