Close Menu
    What's Hot

    ईरान को 300 अरब डॉलर का पुनर्निर्माण पैकेज देगा अमेरिका

    June 15, 2026

    जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार, 2 पिस्तौल बरामद

    June 15, 2026

    दूरदर्शन के इस शो के लिए स्कूल बंक करते थे बच्चे

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ईरान को 300 अरब डॉलर का पुनर्निर्माण पैकेज देगा अमेरिका

      June 15, 2026

      स्लोवाकिया में मोदी का ‘ब्रेड-नमक’ से स्वागत, जानिए क्या है इस अनोखी परंपरा का राज, किन-किन देशों में है यह प्रचलित?

      June 15, 2026

      अमेरिका-ईरान समझौते से दुनिया में स्थिरता आएगी : पीएम

      June 15, 2026

      PM Modi Slovakia Visit : पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर स्लोवाकिया पहुंचे |

      June 15, 2026

      अमेरिका-ईरान में शर्तों को लेकर विवाद

      June 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, June 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»स्लोवाकिया में मोदी का ‘ब्रेड-नमक’ से स्वागत, जानिए क्या है इस अनोखी परंपरा का राज, किन-किन देशों में है यह प्रचलित?
    Breaking News

    स्लोवाकिया में मोदी का ‘ब्रेड-नमक’ से स्वागत, जानिए क्या है इस अनोखी परंपरा का राज, किन-किन देशों में है यह प्रचलित?

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJune 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Bread And Salt Welcome: स्लोवाकिया में मोदी का ‘ब्रेड-नमक’ से स्वागत, जानिए क्या है इस अनोखी परंपरा का राज, किन-किन देशों में है यह प्रचलित?
    Bread And Salt Welcome: स्लोवाकिया में मोदी का ‘ब्रेड-नमक’ से स्वागत, जानिए क्या है इस अनोखी परंपरा का राज, किन-किन देशों में है यह प्रचलित?

    रविवार रात स्लोवाकिया पहुंचे थे पीएम मोदी
    Bread And Salt Welcome, (द भारत ख़बर),नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो देशों के दौरे के दूसरे चरण में रविवार रात स्लोवाकिया पहुंचे। वो यहां 16 जून तक रहेंगे। राजधानी ब्रातिस्लावा में होटल पहुंचने पर पीएम मोदी का लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे भारतीय समुदाय के लोगों ने मोदी-मोदी और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान हर कोई बेहद उत्साहित नजर आया।

    स्लोवाकिया के विदेश और यूरोपीय मामलों के मंत्री जुराज ब्लानार ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया और उन्हें पारंपरिक स्लोवाक रीति के मुताबिक ब्रेड और नमक भेंट किया गया, जो वहां सम्मान, सद्भावना और आतिथ्य का प्रतीक माना जाता है। पीएम ने हाथ जोड़कर उसे स्वीकार किया। इस ब्रेड और नमक ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। आइये जानते हैं इस अनोखी परंपरा के बारे में।

    स्लोवाक संस्कृति की परंपरा

    स्लोवाक संस्कृति में ब्रेड और नमक के साथ पारंपरिक स्वागत मेहमाननवाजी, सम्मान और सद्भावना का प्रतीक है। जानकारी के मुताबिक स्लोवाक और अन्य स्लाव संस्कृतियों में सम्मानित मेहमान का स्वागत ताजा बनी ब्रेड और नमक की छोटी कटोरी से करना मेहमाननवाजी, सम्मान और सद्भावना का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है।

    ब्रेड और नमक क्यों अहम

    परंपरा के अनुसार ब्रेड समृद्धि, जीवन-निर्वाह और धरती की नेमतों को मिल-बांटकर इस्तेमाल करने का प्रतीक है, जबकि नमक मूल्य, अटूट दोस्ती और सुरक्षा का प्रतीक है। किसी मेहमान को ब्रेड और नमक देना वहां सबसे बड़े सम्मान और अपनापन दिखाने की परंपराओं में शामिल है। इस रीति-रिवाज की जड़ें स्लाव परंपराओं में गहरी हैं। यह दिखाता है कि स्लोवाक लोग दूसरों का गर्मजोशी से स्वागत करने और घर एवं समुदाय की खुशियों को साझा करने को कितना महत्व देते हैं।

    इन देशों में भी यह रीति-रिवाज प्रचलित

    अब सवाल उठता है कि क्या ब्रेड और नमक से मेहमानों का स्वागत करने की परंपरा सिर्फ स्लोवाकिया में ही है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। स्लोवाकिया के अलावा भी कई देशों में यह रीति-रिवाज प्रचलित है। रूस, यूक्रेन, पोलैंड, स्लोवाकिया और सर्बिया जैसे पूर्वी यूरोपीय देशों में यह रिवाज मेहमान को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।

    ये भी पढ़ें : US-Iran Peace Agreement : जंग खत्म, अमेरिका-ईरान 19 जून को करेंगे समझौते पर हस्ताक्षर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleODI Ranking:वनडे रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया ने लगाई छलांग, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान को नुकसान
    Next Article दूरदर्शन के इस शो के लिए स्कूल बंक करते थे बच्चे
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      ईरान को 300 अरब डॉलर का पुनर्निर्माण पैकेज देगा अमेरिका

      June 15, 2026

      अमेरिका-ईरान समझौते से दुनिया में स्थिरता आएगी : पीएम

      June 15, 2026

      PM Modi Slovakia Visit : पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर स्लोवाकिया पहुंचे |

      June 15, 2026

      अमेरिका-ईरान में शर्तों को लेकर विवाद

      June 15, 2026

      भारतीय जहाज विराट 1 ओमान तट के पास दुर्घटनाग्रस्त

      June 15, 2026

      नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी में शामिल होंगे टीएमसी के बागी सांसद

      June 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ईरान को 300 अरब डॉलर का पुनर्निर्माण पैकेज देगा अमेरिका

      By अंकित कुमारJune 15, 2026

      Iran US War Ceasefire Deal: ईरान को 300 अरब डॉलर का पुनर्निर्माण पैकेज देगा अमेरिका…

      जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार, 2 पिस्तौल बरामद

      June 15, 2026

      दूरदर्शन के इस शो के लिए स्कूल बंक करते थे बच्चे

      June 15, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.