Close Menu
    What's Hot

    ममता ने हार को हाईकोर्ट में चुनौती दी, चुनाव परिणाम की वैधता की जांच करने की मांग

    June 16, 2026

    हरियाणा सरकार ने मांगे राइट टू सर्विस कमीशन के लिए आवेदन, आयोग में भरे जाएंगे मुख्य आयुक्त एवं आयुक्त पदों के पद

    June 16, 2026

    केजरीवाल

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ममता ने हार को हाईकोर्ट में चुनौती दी, चुनाव परिणाम की वैधता की जांच करने की मांग

      June 16, 2026

      सुरक्षित भारत लौटे 20 नाविक, ओमानी नेवी ने किया रेस्क्यू

      June 16, 2026

      बागी गुट की विलय की अर्जी पर पार्टी के दोनों पक्षों को सुनेंगे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला

      June 16, 2026

      भारत पर ड्रोन हमले का खतरा, अलर्ट

      June 16, 2026

      16 राज्यों में बारिश का इंतजार बढ़ा, सैटेलाइट तस्वीरों में देश से मानसूनी बादल गायब

      June 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, June 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी, मछली पालन पर मिलेगी इतनी सब्सिडी
    हरियाणा

    हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी, मछली पालन पर मिलेगी इतनी सब्सिडी

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJune 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana news : मत्स्य पालन विभाग हरियाणा द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत जलाशयों में पिंजरा मत्स्य पालन (केज कल्चर) को बढ़ावा देने के लिए किसानों और मत्स्य पालकों को अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य मत्स्य उत्पादन बढ़ाना, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजित करना और किसानों की आय में वृद्धि करना है। योजना के अंतर्गत जलाशयों में पिंजरे स्थापित कर मछली पालन करने वाले लाभार्थियों को इकाई लागत पर अनुदान दिया जाएगा। सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को परियोजना लागत का 40 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा, जबकि अनुसूचित जाति एवं महिला लाभार्थियों के लिए यह अनुदान 60 प्रतिशत तक निर्धारित किया गया है। प्रति यूनिट पिंजरा स्थापना की इकाई लागत 3 लाख रुपये तय की गई है।

    639172057812261165

    Also read: Haryana news : हरियाणा में जुलाई माह में आयोजित होंगे विधिक जागरूकता शिविर, लोगों को दी जाएगी ये जानकारी

    यह है अनिवार्य शर्त
    योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है। इसके अलावा राज्य सरकार और संबंधित सक्षम प्राधिकरण से आवश्यक अनुमति प्राप्त करनी होगी। जलाशयों में पिंजरे स्थापित करने के लिए निर्धारित क्षेत्र में लगभग 8 मीटर गहराई और पूरे वर्ष पर्याप्त पानी उपलब्ध होना चाहिए। विदेशी मछली प्रजातियों के पालन के लिए भी सरकार से पूर्व अनुमति लेना आवश्यक रहेगा। व्यक्तिगत किसान अधिकतम 5 पिंजरों तक सहायता प्राप्त कर सकते हैं, जबकि न्यूनतम 10 सदस्यों वाली सहकारी समितियां, स्वयं सहायता समूह और संयुक्त दायित्व समूह अधिकतम 20 पिंजरों तक वित्तीय सहायता के पात्र होंगे।

    परियोजना रिपोर्ट भी होगी सब्मिट
    जिला मत्स्य अधिकारी जगदीश चंद्र ने बताया कि योजना के लिए आवेदन करते समय लाभार्थियों को पहचान संबंधी दस्तावेज, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), विभाग के साथ अनुबंध पत्र, मत्स्य प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, बिल एवं रसीदें, पिंजरों के साथ फोटो, बैंक खाता एवं पैन कार्ड विवरण सहित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। उन्होंने बताया कि यह योजना जलाशयों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करेगी। योजना के माध्यम से मछली उत्पादन में बढ़ोतरी होने से प्रदेश के मत्स्य क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी और किसानों की आर्थिक स्थिति में औऱ सुधार आएगा।


    639171872586463904



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article7540mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5
    Next Article सुरक्षित भारत लौटे 20 नाविक, ओमानी नेवी ने किया रेस्क्यू
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा सरकार ने मांगे राइट टू सर्विस कमीशन के लिए आवेदन, आयोग में भरे जाएंगे मुख्य आयुक्त एवं आयुक्त पदों के पद

    June 16, 2026

    हरियाणा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस ने बदमाश को किया ढेर

    June 16, 2026

    हरियाणा में गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर होगा राज्यस्तरीय समारोह, CM सैनी होंगे मुख्य अतिथि

    June 15, 2026

    हरियाणा में साइबर ठगी के गिरोह का भंडाफोड, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    June 15, 2026

    ODI Ranking:वनडे रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया ने लगाई छलांग, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान को नुकसान

    June 15, 2026

    Share Market:ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार ने लगाई लंबी छलांग, सेंसेक्स 1100 अंक बढ़ा, निफ्टी में भी तेजी

    June 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    ममता ने हार को हाईकोर्ट में चुनौती दी, चुनाव परिणाम की वैधता की जांच करने की मांग

    By अंकित कुमारJune 16, 2026

    Mamata Banerjee: ममता ने हार को हाईकोर्ट में चुनौती दी, चुनाव परिणाम की वैधता की…

    हरियाणा सरकार ने मांगे राइट टू सर्विस कमीशन के लिए आवेदन, आयोग में भरे जाएंगे मुख्य आयुक्त एवं आयुक्त पदों के पद

    June 16, 2026

    केजरीवाल

    June 16, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.