Kal ka Mousam : देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके चलते बारिश और तूफान देखने को मिल रहा है। इस बदलते मौसम के बीच लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। देश में मानसून की रफ्तार बनते ही मौसम विभाग ने एक नया अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक कल यानी 18 जून को यूपी, बिहार समेत 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है। इस बारिश के साथ 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है।
18 जून से उत्तर-पश्चिम भारत पर एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ने की संभावना है। तो आइए जानते है कल यानी 18 जून को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। …
देश के 13 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 18 जून को देश के 13 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की चेतावनी है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में कुछ जगहों पर ओले गिर सकते हैं।
दिल्ली में कल का मौसम
दिल्ली(18 जून-बारिश-तूफान का अलर्ट): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 18 जून को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 18 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
यूपी में कल का मौसम
यूपी(18 जून-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, झांसी, ललितपुर, कानपुर, सीतापुर, शाहजहांपुर, बदायूं, रामपुर, पीलीभीत, बाराबंकी, उन्नाव, प्रयागराज, गोरखपुर देवरिया और आजमगढ़ में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, इस दौरान लखनऊ में 18 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
बिहार में कल का मौसम
बिहार(18-20 जून-भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, पटना, सिवान, सारण, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा, भागलपुर, मुंगेर, सहरसा और सुपौल में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, कल यानी 5 जून को पटना का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
Also read: मंदिर के नाम पर रची मौत की खौफनाक साजिश, पत्नी को प्रसाद बताकर पिलाया जहरीला जूस
झारखंड में कल का मौसम
झारखंड(18-19 जून-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): बोकारो, दुमका, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, जामताड़ा, सरायकेला, पलामू, धनबाद, हजारीबाग, जामताड़ा, साहेबगंज और गिरिडीह में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं कल यानी 18 जून को रांची का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
उत्तराखंड में कल का मौसम
उत्तराखंड(18-22 जून बारिश-आंधी की चेतावनी): नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, देहरादून, पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली, हरिद्वार, ऋषिकेश और रुद्रप्रयाग में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और तूफान चलने की चेतावनी है। वहीं, कल यानी 18 जून को देहरादून में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
हिमाचल में कल का मौसम
हिमाचल(18 जून-बारिश-तूफान का अलर्ट): कुल्लू, सोलन, बिलासपुर, शिमला, लाहौल-स्पीति, सोलन, कांगड़ा और मंडी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, कल यानी 18 जून को मनाली का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
जम्मू-कश्मीर में का कल मौसम
जम्मू-कश्मीर(18-19 जून-भारी बारिश-आंधी की संभावना): जम्मू, कुलगाम, अनंतनाग, कठुआ, डोडा, पुंछ, बारामूला, उधमपुर, किश्तवाड़, गांदरबल, शोपियां, श्रीनगर और रियासी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 18 जून को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
पश्चिम बंगाल में कल का मौसम
पश्चिम बंगाल(18-21 जून-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): कोलकाता, हावड़ा, दुर्गापुर, अलीपुर द्वार, बांकुड़ा, बीरभूम, जलपाईगुड़ी, मालदा, मुर्शिदाबाद, कूचबिहार, कलिम्पोंग और नॉर्थ 24 परगना में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, कोलकाता में कल यानी 18 जून को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
पंजाब में कल का मौसम
पंजाब(18-19 जून-भारी बारिश और तूफान का अलर्ट): पटियाला, संगरूर, मनसा, होशियारपुर, लुधियाना, बठिंडा, पठानकोट, अमृतसर, बरनाला, गुरदासपुर, जालंधर और कपूरथला में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
राजस्थान में कल का मौसम
राजस्थान(18 जून-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): श्री गंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़, जोधपुर, उदयपुर, प्रतापगढ़,बांसवाड़ा, बारन, टोंक, कोटा, भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर, झुंझुनू, भरतपुर, अजमेर, करौली, दौसा, नागौर, सीकर और पाली में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, जयपुर में कल यानी 18 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मध्य प्रदेश में कल का मौसम
मध्य प्रदेश(18-20 जून-तेज बारिश-आंधी की संभावना): ग्वालियर, शिवपुरी, भोपाल, गुना, नीमच, विदिशा, सागर, दमोह, खांडवा, होशंगाबाद, रायसेन, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, छिंदवाड़ा और मांडला भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं, भोपाल में कल यानी 18 जून को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
असम में कल का मौसम
असम (18-20 जून- भारी बारिश-तूफान की चेतावनी): डिब्रूगढ़, गुवाहाटी, माजुली, होजाई, जोरहाट, माजुली, चराईदेव, चिरांग, कोकराझार, कामरूप, लखीमपुर और नागांव में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।


