Close Menu
    What's Hot

    केक काटा, जश्न मनाया और फिर छा गया मातम, टीवी एक्ट्रेस की अचानक मौत

    June 17, 2026

    मानसून की गति थमने से रुका बारिश का सिलसिला

    June 17, 2026

    हरियाणा समेत इन 13 राज्यों में भीषण आंधी और बारिश का अलर्ट, जाने IMD का ताजा अपडेट

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मानसून की गति थमने से रुका बारिश का सिलसिला

      June 17, 2026

      उद्धव को बड़ा झटका, नौ लोकसभा सांसदों में से 6 ने किया अलग गुट बनाने का फैसला

      June 17, 2026

      हिमाचल में अगले सप्ताह दस्तक दे सकता है मानसून, प्रदेश में बारिश का दौर जारी

      June 17, 2026

      बांदीपुरा के गुरेज क्षेत्र की तुलैल घाटी में फटा बादल, बड़े पैमाने पर हुई तबाही

      June 17, 2026

      जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बरसेंगे बदरा

      June 17, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, June 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»मानसून की गति थमने से रुका बारिश का सिलसिला
    Breaking News

    मानसून की गति थमने से रुका बारिश का सिलसिला

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJune 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Monsoon Update : मानसून की गति थमने से रुका बारिश का सिलसिला
    Monsoon Update : मानसून की गति थमने से रुका बारिश का सिलसिला

    देश में अभी केवल 103 जिलों में हुई सामान्य बारिश, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ बन रहा उम्मीद की किरण

    Monsoon Update (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : जून का दूसरा पखवाड़ा शुरू हो चुका है। मानसून देश में 4 जून को प्रवेश कर गया था। प्रवेश करने के बाद यह कुछ दिन सामान्य गति से आगे बढ़ा जिससे मौसम वैज्ञानिकों को उम्मीद हो गई की देश में मानसून की स्थिति सामान्य रहेगी और अच्छी बारिश होगी। लेकिन इसी बीच जेट स्ट्रीम ने मानसून की गति पर ब्रेक लगा दिए।

    हालात यह बन चुके हैं कि मानसून गत आठ जून से ही पश्चिमी तट पर लगभग स्थिर है। जिसके चलते देश में बारिश का इंतजार लंबा हो सकता है। मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक मानसून की गति कम होने के पीछे इसकी मुख्य वजह बंगाल की खाड़ी में मजबूत लो-प्रेशर एरिया यानी डिप्रेशन नहीं बनना है। मानसून की धीमी रफ्तार की वजह से देश के 723 जिलों में से सिर्फ 103 में ही सामान्य बारिश हुई है।

    जेट स्ट्रीम कमजोर होने पर आगे बढ़ेगा मानसून

    मौसम विभाग के मुताबिक, जेट स्ट्रीम का मौजूदा पैटर्न कमजोर होने पर मानसूनी हवाएं तेज होंगी। अगले 4-5 दिनों में मानसून के महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने की परिस्थितियां बन सकती हैं। जेट स्ट्रीम वायुमंडल की ऊपरी परतों में बहने वाली अत्यंत तेज हवाएं हैं। ये आमतौर पर पृथ्वी की सतह से करीब 8 से 15 किलोमीटर की ऊंचाई होती है। ये मानसूनी बादलों और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ को प्रभावित करती हैं।

    राजस्थान-मध्यप्रदेश में बिगड़ सकता है मौसम

    राजस्थान के जयपुर, भरतपुर और कोटा समेत 23 जिलों में आज आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। पिछले 24 घंटे में झुंझुनूं समेत राज्य के 10 जिलों में 2 इंच बारिश हुई है। वहीं, मध्य प्रदेश के रायसेन, छिंदवाड़ा, ग्वालियर और सागर समेत 8 जिलों में आंधी-बारिश का असर रहेगा। बिहार के भागलपुर, पूर्णिया और चंपारण समेत 26 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। मंगलवार को पटना समेत 7 जिलों का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहा।

    उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव

    एक तरफ देश में कई राज्यों में मानसून की बारिश हो रही है तो वहीं उत्तर भारत को अभी भी पश्चिमी विक्षोभ का सहारा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार से ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश व तेज हवाओं का दौर जारी है। आने वाले दिनों में भी इन राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

    ये भी पढ़ें : West Asia Crisis : हमने अपने ऊपर मंडरा रहा खतरा टाला : नेतन्याहू

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा समेत इन 13 राज्यों में भीषण आंधी और बारिश का अलर्ट, जाने IMD का ताजा अपडेट
    Next Article केक काटा, जश्न मनाया और फिर छा गया मातम, टीवी एक्ट्रेस की अचानक मौत
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      उद्धव को बड़ा झटका, नौ लोकसभा सांसदों में से 6 ने किया अलग गुट बनाने का फैसला

      June 17, 2026

      हिमाचल में अगले सप्ताह दस्तक दे सकता है मानसून, प्रदेश में बारिश का दौर जारी

      June 17, 2026

      बांदीपुरा के गुरेज क्षेत्र की तुलैल घाटी में फटा बादल, बड़े पैमाने पर हुई तबाही

      June 17, 2026

      जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बरसेंगे बदरा

      June 17, 2026

      पश्चिम बंगाल में ममता के करीबी सौमित्र पर फेंके अंडे, पिटाई भी की

      June 17, 2026

      ड्रग्स नियमों में बदलाव, बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के नहीं मिलेगा सिरप

      June 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      केक काटा, जश्न मनाया और फिर छा गया मातम, टीवी एक्ट्रेस की अचानक मौत

      By श्वेता चौहानJune 17, 2026

      Ece Irtem Death Reason: केक काटा, जश्न मनाया और फिर छा गया मातम, टीवी एक्ट्रेस…

      मानसून की गति थमने से रुका बारिश का सिलसिला

      June 17, 2026

      हरियाणा समेत इन 13 राज्यों में भीषण आंधी और बारिश का अलर्ट, जाने IMD का ताजा अपडेट

      June 17, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.