Close Menu
    What's Hot

    भगवंत मान सरकार ने पंजाब के लोगों को ‘आप’ द्वारा दी गई 100%

    June 24, 2026

    बोल्ड जोक्स और अनफिल्टर्ड कॉमेडी का डोज, Netflix पर नंबर 1 बन गया ये शो

    June 24, 2026

    सीबीआई ने हरियाणा के आईएएस अफसर पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सीबीआई ने हरियाणा के आईएएस अफसर पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

      June 24, 2026

      गुजरात में वन विभाग के अधिकारियों से मारपीट करने के दोषी आप विधायक सहित 9 को 7-7 साल की जेल

      June 23, 2026

      ईरान ने अमेरिका से बातचीत रोकी, कहा ट्रम्प ने धमकी दी, दबाव में बात नहीं करेंगे

      June 23, 2026

      Dharmendra Pradhan: कॉकरोच जनता पार्टी दहशतगर्तों की बी टीम: धर्मेंद्र प्रधान

      June 23, 2026

      क्रिकेटर रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री पुरस्कार

      June 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, June 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»उत्तराखंड में वर्षा की कमी को लेकर अलर्ट हुई सरकार, कृषि मंत्री गणेश जोशी का बड़ दावा
    हरियाणा

    उत्तराखंड में वर्षा की कमी को लेकर अलर्ट हुई सरकार, कृषि मंत्री गणेश जोशी का बड़ दावा

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJune 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Uttarakhand News: उत्तराखंड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार खरीफ सीजन-2026 के दौरान मानसून में संभावित विलंब अथवा वर्षा की कमी की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने यह बात केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित सभी राज्यों के कृषि मंत्रियों की वर्चुअल बैठक में कही।

    बैठक में मानसून की संभावित देरी और कम वर्षा की स्थिति में किसानों के हितों की सुरक्षा एवं कृषि उत्पादन को प्रभावित होने से बचाने के लिए आकस्मिक उपायों (कंटिन्जेंसी प्लान) की समीक्षा की गई। इस दौरान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के अंतर्गत सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर ड्राईलैंड एग्रीकल्चर द्वारा तैयार राष्ट्रीय कंटिन्जेंसी प्लान तथा कृषि विज्ञान केंद्रों द्वारा तैयार मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का प्रस्तुतीकरण किया गया। केंद्रीय कृषि मंत्री ने सभी राज्यों को निर्देश दिए कि संभावित परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं।

    639177513106749228

    Also read: Uttarakhand News: 10 साल के भूमि आवंटन और ट्रांसफर की जांच की मांग, गणेश गोदियाल ने उठाए सवाल

    कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड कृषि विभाग ने वैज्ञानिक संस्थानों एवं कृषि विशेषज्ञों के सहयोग से सभी जनपदों के लिए विस्तृत कृषि आकस्मिकता योजना तैयार कर ली है। पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग रणनीति बनाई गई है, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि मानसून में देरी होने की स्थिति में किसानों को कम अवधि में तैयार होने वाली तथा सूखा सहनशील फसलों के गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। पर्वतीय क्षेत्रों में मंडुवा, झंगोरा, गहत, भट्ट, राजमा एवं तिल जैसी पारंपरिक फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा, जबकि मैदानी क्षेत्रों में धान के विकल्प के रूप में मक्का, मूंग, उड़द, अरहर तथा चारा फसलों की खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा।

    मंत्री जोशी ने कहा कि जल संरक्षण एवं नमी प्रबंधन राज्य सरकार की सर्वोंच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। खेत तालाब, चाल-खाल, कंटूर बंडिंग, सामुदायिक जल स्रोतों के संरक्षण तथा सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियों को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। साथ ही किसानों को ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारी जनपद एवं विकासखंड स्तर पर लगातार मौसम एवं कृषि गतिविधियों की निगरानी कर रहे हैं। प्रदेशभर में संचालित श्खेत बचाओ अभियानश् के माध्यम से किसानों को वैज्ञानिक खेती, फसल प्रबंधन, मौसम आधारित कृषि सलाह, वैकल्पिक फसल प्रणाली तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।


    639178379714702291

    639178327137937480 Also read: Uttarakhand News: मानसून से पहले सरकार सतर्क, पर्वतीय क्षेत्रों में पहुंचाया तीन माह का राशन, इस दिन से शुरु होगा वितरण

    कृषि मंत्री ने प्रदेश के किसानों से अपील की कि वे कृषि विभाग द्वारा जारी वैज्ञानिक सलाह का पालन करें तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराएं। किसी भी समस्या की स्थिति में किसान अपने निकटतम कृषि कार्यालय से संपर्क करें अथवा कृषि विभाग के टोल फ्री नंबर 18001801551 पर जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों, कृषि वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन तथा किसानों की सक्रिय सहभागिता से मानसून संबंधी संभावित चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया जाएगा और प्रदेश के किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। बैठक में कृषि निदेशक दिनेश कुमार, उद्यान निदेशक डॉ. आर.के. सिंह सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCM भगवंत सिंह मान बोले- बादल परिवार के काले कारनामे एक-एक करके जनता के सामने लाए जाएंगे…
    Next Article सीबीआई ने हरियाणा के आईएएस अफसर पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    उत्तराखंड में फेक न्यूज फैलाना पड़ सकता है भारी, सीएम धामी ने दिए कड़े निर्देश

    June 23, 2026

    युद्ध की बात करने वाले ख्वाजा आसिफ को भारत का जवाब, PoK पर कही बड़ी बात

    June 23, 2026

    CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड; कितने यूनिवर्सिटी में मिलेगा एडमिशन का मौका?

    June 23, 2026

    हरियाणा के रेवाड़ी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों को बोलती थी- मुझे पसंद नहीं करते ये लोग, पति और सास पर केस दर्ज

    June 23, 2026

    हरियाणा कैबिनेट ने जल (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) संशोधन एक्ट, 2024 को मंज़ूरी दी

    June 23, 2026

    हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, अब नर्सरी से उच्च क्वालिटी के मिलेंगे पौधे, खराब निकलने पर मिलेगा दोगुना मुआवजा

    June 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    भगवंत मान सरकार ने पंजाब के लोगों को ‘आप’ द्वारा दी गई 100%

    By श्वेता चौहानJune 24, 2026

    ‘मांवां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत 1 जुलाई से महिलाओं को मिलेंगी 3 किस्तें मान सरकार…

    बोल्ड जोक्स और अनफिल्टर्ड कॉमेडी का डोज, Netflix पर नंबर 1 बन गया ये शो

    June 24, 2026

    सीबीआई ने हरियाणा के आईएएस अफसर पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

    June 24, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.