व्यापार, निवेश और रक्षा संबंधों पर होगी चर्चा
Japan Pm Visit India, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची अगले हफ्ते भारत के तीन दिन के दौरे पर आएंगी। इसका मकसद व्यापार, निवेश और रक्षा जैसे कई क्षेत्रों में संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करना है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर ताकाइची एक से तीन जुलाई तक आधिकारिक दौरे पर रहेंगी। यह दौरा 16वें भारत-जापान सालाना शिखर सम्मेलन के लिए होगा। यह प्रधानमंत्री ताकाइची का भारत का पहला आधिकारिक दौरा होगा।
मंत्रालय ने कहा, यह शिखर सम्मेलन दोनों पक्षों को आपसी सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने और उन्हें मजबूत करने का मौका देगा। इससे आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान का भी अवसर मिलेगा। यह दौरा भारत-जापान की विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और बढ़ाने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट महासचिव चंपत राय का इस्तीफा

