Close Menu
    What's Hot

    ₹13 हजार की सैलरी का वादा, खाते में आए सिर्फ ₹3800… HR से भिड़ गया कर्मचारी

    July 1, 2026

    Nothing Phone (4b) बनेगा गेम चेंजर! कम कीमत में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

    July 1, 2026

    एशियन, विश्व और ओलंपिक चैंपियनों की नर्सरी बनकर उभरेगा संगरूर: मुख्यमंत्री मान

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अंबाला में बोरवेल में गिरे बच्चे को बचाने को कोशिश नाकाम, नहीं बची जान

      July 1, 2026

      जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल, फ्लैश फ्लड और भारी मलबे से जनजीवन प्रभावित

      July 1, 2026

      राजस्थान के श्रद्धालुओं का वाहन पंजाब में दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत

      July 1, 2026

      ट्रम्प ने पेट्रोल बेचने वाली कंपनियों से दाम घटाने को कहा

      July 1, 2026

      सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान ने भारत को धमकी दी, कहा- हमारा पानी रोका तो हाथ काट देंगे

      July 1, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, July 1
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»अंबाला में बोरवेल में गिरे बच्चे को बचाने को कोशिश नाकाम, नहीं बची जान
    Breaking News

    अंबाला में बोरवेल में गिरे बच्चे को बचाने को कोशिश नाकाम, नहीं बची जान

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJuly 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News
    Haryana News: अंबाला में बोरवेल में गिरे बच्चे को बचाने को कोशिश नाकाम, नहीं बची जान

    Haryana News, (द भारत ख़बर), अंबाला: हरियाणा के अंबाला जिले के धनौरा गांव में बोरवेल में गिरे बच्चे को बचाने की कोशिश असफल रही है। सेना, एनडीआरएफ (NDRF) और स्थानीय जिला प्रशासन सहित अन्य बचाव एजेंसियों ने घटना के बाद से लगातार मासूम को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया, मगर उसकी जान नहीं बच सकी। सूत्रों के अनुसार लगभग 20 घंटे रेस्क्यू आपरेशन चला। इस घटना ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 2006 में हुए पांच साल के प्रिंस रेस्क्यू केस की याद दिला दी है।

    मंगलवार सुबह 220 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया था निर्भय

    बराड़ा के धनौरा गांव में निर्भय नाम का 4 साल का बच्चा मंगलवार सुबह 220 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया था। हादसे के बाद इमरजेंसी रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।  अधिकारियों ने बताया कि निर्भय सुबह करीब 6.30 बजे एक खुले मैदान के पास खेलते समय लगभग 9 इंच चौड़ी पतली खाई में फिसल गया। इसके तुरंत बाद सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को बुलाया गया। पूरा दिन बचाव का काम चलता रहा, लेकिन बच्चा बच नहीं पाया।

    डॉक्टरों ने बच्चे को अस्पताल पहुंचने से पहले मृत घोषित किया

    अधिकारियों ने बताया कि बोरवेल से बाहर निकालने के बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित (ब्रॉट डेड) कर दिया गया। ब्रॉट डेड मतलब, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत। बताया गया है कि बच्चा ऐसी जगह फंसा था जहां वाटर लेवल धीरे-धीरे बढ़ रहा था। इस कारण बचाव टीम को शुरूआत से ही मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एनडीआरएफ असिस्टेंट कमांडेंट अनिल कुमार के मुताबिक पानी का स्तर बढ़ने के साथ-साथ बच्चा धीरे-धीरे नीचे धंस रहा था।

    आपरेशन को कई बार नए सिरे से शुरू किया गया

    ढीली मिट्टी और लगातार हो रही बारिश के चलते जमीन खिसक हो रही थी, जिससे बचाव टीमों ने कई दफा रेस्क्यू का तरीका चेंज किया। आपरेशन को कई बार नए सिरे से शुरू किया गया। एनडीआरएफ के अनिल कुमार ने बताया कि कई चुनौतियों की वजह से उन्हें आॅपरेशन बार-बार नए सिरे से शुरू करना पड़ा। उन्होंने कहा, बच्चे को बाहर निकालने के अंतिम चरण में टीमों को बच्चे के जिंदा रहने का कोई संकेत नहीं मिला।

    ये भी पढ़ें: IMD Alert: देश के 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी, तेज हवाओं की भी चेतावनी

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनकली दवा मामले में IPS दीपक गहलावत गिरफ्तार, करोड़ों की रिश्वत लेने का आरोप
    Next Article एशियन, विश्व और ओलंपिक चैंपियनों की नर्सरी बनकर उभरेगा संगरूर: मुख्यमंत्री मान
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल, फ्लैश फ्लड और भारी मलबे से जनजीवन प्रभावित

      July 1, 2026

      राजस्थान के श्रद्धालुओं का वाहन पंजाब में दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत

      July 1, 2026

      ट्रम्प ने पेट्रोल बेचने वाली कंपनियों से दाम घटाने को कहा

      July 1, 2026

      सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान ने भारत को धमकी दी, कहा- हमारा पानी रोका तो हाथ काट देंगे

      July 1, 2026

      अब वॉट्सएप पर नंबर बताए बिना भी कर सकेंगे चैट

      June 30, 2026

      पीएम मोदी ने ईज आॅफ डूइंग बिजनेस, आत्मनिर्भर भारत और पीएम गतिशक्ति पर जोर दिया

      June 30, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ₹13 हजार की सैलरी का वादा, खाते में आए सिर्फ ₹3800… HR से भिड़ गया कर्मचारी

      By श्वेता चौहानJuly 1, 2026

      Delhi company Viral Video: ₹13 हजार की सैलरी का वादा, खाते में आए सिर्फ ₹3800……

      Nothing Phone (4b) बनेगा गेम चेंजर! कम कीमत में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

      July 1, 2026

      एशियन, विश्व और ओलंपिक चैंपियनों की नर्सरी बनकर उभरेगा संगरूर: मुख्यमंत्री मान

      July 1, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.