
सिंधु जल संधि कानूनी रूप से अब भी लागूए भारत इसे एकतरफा खत्म नहीं कर सकता
Pakistan-India Water Treaty Controversy, (द भारत ख़बर), इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर एक बार फिर पाकिस्तान ने भारत को धमकी दी है। पाकिस्तान का कहना है कि अगर किसी ने उसके हिस्से का पानी रोकने की कोशिश की तो हम उन हाथों को काट देंगे। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री के हाथ में एक नल है। वे कहते हैं कि पाकिस्तान में पानी की एक बूंद भी नहीं जाने देंगे। जो हमारे हिस्से के पानी पर दावा करेंगे, उनके हाथ काट दिए जाएंगे।
मुसादिक मलिक सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार के साथ जॉइंट प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। वहीं अताउल्लाह तरार ने कहा कि सिंधु जल संधि कानूनी रूप से अब भी लागू है। भारत इसे न तो एकतरफा स्थगित कर सकता है, न रद्द कर सकता है और न ही इसमें बदलाव कर सकता है।
सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान में आज पहला अंतरराष्ट्रीय सेमिनार
पाकिस्तानी मंत्रियों ने बताया कि मंगलवार को इस्लामाबाद में सिंधु जल संधि पर पहला अंतरराष्ट्रीय सेमिनार किया जाएगा। इसमें कानूनी एक्सपर्ट, जल एक्सपर्ट्स और विदेशी प्रतिनिधि शामिल होंगे। सेमिनार में संधि के कानूनी और तकनीकी पहलुओं पर चर्चा होगी।
पानी हमारी जीवनरेखा
डॉन के मुताबिक, तरार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत पाकिस्तान के अधिकार सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पहले भी साफ कर चुके हैं कि पानी हमारी जीवनरेखा है और यह हमारी रेड लाइन भी है।
ये भी पढ़ें: 663 मुकदमे, फांसी की सजा..फिर बांग्लादेश क्यों लौट रही हैं शेख हसीना?
