Close Menu
    What's Hot

    पंजाब में महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये, मान सरकार ने 3 महीने की किस्तें एक साथ जारी कीं

    July 2, 2026

    राम कपूर पर भड़कीं कंगना रनौत

    July 2, 2026

    मुकेरियां में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई सीनियर नेता आप में हुए शामिल

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने तेहरान जाएगी महबूबा मुफ्ती

      July 2, 2026

      भारत-जापान के बीच एआई के अलावा फार्मा सेक्टर से जुड़े एमओयू साइन

      July 2, 2026

      पीएम मोदी और जापान पीएम के बीच अहम बैठक आज

      July 2, 2026

      बम-बम भोले के जयकारों के साथ शुरू हुई अमरनाथ यात्रा

      July 2, 2026

      आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार-बस की टक्कर, पांच की मौत

      July 1, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, July 2
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने तेहरान जाएगी महबूबा मुफ्ती
    Breaking News

    खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने तेहरान जाएगी महबूबा मुफ्ती

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJuly 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Khamenei's Funeral: खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने तेहरान जाएगी महबूबा मुफ्ती
    Khamenei’s Funeral: खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने तेहरान जाएगी महबूबा मुफ्ती

    ईरान ने महबूबा मुफ्ती को विशेष अतिथि के तौर पर आधिकारिक निमंत्रण भेजा
    Khamenei’s Funeral, तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती तेहरान में होने वाले ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। खुद महबूब ने भी इस बात की पुष्टी की है। उन्होंने कहा कि 3 से 6 जुलाई के बीच तेहरान में होने वाले अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है।

    जिंदगी में एक बार मिलने वाला ऐसा अवसर है। मैं खामेनेई को अंतिम श्रद्धांजलि देने तेहरान जाऊंगी। गौरतलब है कि 86 वर्षीय अयातुल्लाह अली खामेनेई की अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के पहले दिन 28 फरवरी को मौत हो गई थी। उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया 4 जुलाई को तेहरान से शुरू होगी। इसके बाद उन्हें 9 जुलाई को उनके पैतृक शहर मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

    भारत की ओर से विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

    ईरान भाजपा, कांग्रेस और पीडीपी के नेताओं के अलावा जैन संत आचार्य लोकेश मुनि को भी न्योता भेज चुका है। भारत सरकार की ओर से विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। ईरान का अनुमान है कि अंतिम यात्रा में 1.5 से 2 करोड़ लोग शामिल हो सकते हैं, जो देश के इतिहास का सबसे बड़ा राजकीय अंतिम संस्कार होगा।

    3 से 5 जुलाई तक ईरान और तुर्किये के दौरे पर रहेंगे पाक पीएम शहबाज शरीफ, खामेनेई के अंतिम संस्कार में भी होंगे शामिल

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इस सप्ताह ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने बताया कि पीएम शहबाज 3 से 5 जुलाई तक ईरान और तुर्किये के दौरे पर रहेंगे।

    खामेनेई के अंतिम संस्कार को लेकर तेहरान में सुरक्षा बढ़ी

    अंतिम संस्कार की तैयारियों के तहत तेहरान में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। ग्रैंड मोसल्ला परिसर के आसपास खामेनेई के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। कई सड़कों को आंशिक रूप से बंद किया गया है। सरकारी टीवी ने लोगों से सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की अपील की है।

    सार्वजनिक कार्यक्रमों के अलावा 3 जुलाई को विदेशी प्रतिनिधियों के लिए अलग कार्यक्रम भी रखा गया है। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, करीब 30 देशों के प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे। ईरान ने यूरोपीय देशों को आधिकारिक निमंत्रण नहीं भेजा है।

    ये भी पढ़ें: चंदा गिनने वाले आरोपियों के घर चलेगा बुलडोजर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअभय चौटाला का बड़ा बयान, पानी विवाद और घोटालों पर सरकार को घेरा
    Next Article मुकेरियां में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई सीनियर नेता आप में हुए शामिल
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      भारत-जापान के बीच एआई के अलावा फार्मा सेक्टर से जुड़े एमओयू साइन

      July 2, 2026

      पीएम मोदी और जापान पीएम के बीच अहम बैठक आज

      July 2, 2026

      बम-बम भोले के जयकारों के साथ शुरू हुई अमरनाथ यात्रा

      July 2, 2026

      आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार-बस की टक्कर, पांच की मौत

      July 1, 2026

      WhatsApp Username फीचर पर बढ़ा संकट, केंद्र सरकार ने Meta को भेजा नोटिस

      July 1, 2026

      देश के 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी, तेज हवाओं की भी चेतावनी

      July 1, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पंजाब में महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये, मान सरकार ने 3 महीने की किस्तें एक साथ जारी कीं

      By श्वेता चौहानJuly 2, 2026

      पंजाब भर की लाखों महिलाओं का इंतजार आज उस वक्त खत्म हो गया, जब मुख्यमंत्री…

      राम कपूर पर भड़कीं कंगना रनौत

      July 2, 2026

      मुकेरियां में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई सीनियर नेता आप में हुए शामिल

      July 2, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.