Close Menu
    What's Hot

    अमरनाथ यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! Airtel ने यात्रा मार्ग पर बढ़ाई मोबाइल नेटवर्क की ताकत

    July 4, 2026

    बिना मान्यता चल रहे 687 निजी स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, शिक्षा विभाग सख्त

    July 4, 2026

    ‘पंचायत 5’ में बजेगी सचिव जी की शहनाई! जानें कब होगी OTT पर रिलीज

    July 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमरनाथ यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! Airtel ने यात्रा मार्ग पर बढ़ाई मोबाइल नेटवर्क की ताकत

      July 4, 2026

      ई-रिक्शा बंद करने वाली ऐप बैन

      July 4, 2026

      खामेनेई की अंतिम विदाई की रस्में शुरू, श्रद्धांजलि देने पहुंचे राष्ट्रपति मसूद पजशकियान रो पड़े

      July 3, 2026

      देश में घुसपैठ के कारण हुए बदलावों की जांच के लिए केंद्र सरकार ने समिति गठित की

      July 3, 2026

      भारत ने सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान को दिया कड़ा जवाब, कहा- आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद करे

      July 3, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, July 4
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»पंजाब में अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले निवासियों को मान सरकार ने दी बड़ी राहत
    पंजाब

    पंजाब में अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले निवासियों को मान सरकार ने दी बड़ी राहत

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJuly 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • हजारों निवासियों के लिए कॉलोनियों को नियमित करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए नियम 31 में किया गया संशोधन
    • 25 प्रतिशत निर्माण वाली अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के लिए दी गई सुविधा
    • भगवंत मान सरकार ने पहले रद्द की गई अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के लिए दिया एक और मौका
    • योग्य अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के लिए 30 सितंबर तक ताजा आवेदन मांगे: हरपाल सिंह चीमा

    चंडीगढ़ : पंजाब भर में अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले हजारों निवासियों को बड़ी राहत देने के उद्देश्य से अहम फैसले के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट ने प्रदेश भर में योग्य अनधिकृत कॉलोनियों को रेगुलर करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन (पीएपीआर) नियमों के नियम 31 में संशोधन को मंजूरी दे दी। इस संबंध में फैसला मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान लिया गया।

    इस संबंध में विवरण साझा करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि नियम 31 में संशोधन से उन अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित किया जा सकेगा, जहां कम से कम 25 प्रतिशत प्लॉट पहले ही बनाए जा चुके हैं। इस संबंध में आवेदन कॉलोनी के प्रमोटर या रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के माध्यम से जमा करवाए जा सकते हैं।

    संशोधित उपबंध नोटिफाइड स्थानीय योजना क्षेत्रों के अंतर्गत स्थित योग्य कॉलोनियों और मास्टर प्लान के तहत निर्धारित कृषि भूमि पर भी लागू होंगे, लेकिन गमाडा के क्षेत्रीय योजना के अंतर्गत आने वाले प्लॉटों के लिए यह संशोधन लागू नहीं होगा। संशोधित नियमों के तहत आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2026 निर्धारित की गई है। अनधिकृत कॉलोनियां जिनके आवेदन पिछली रेगुलराइजेशन नीतियों के तहत रद्द कर दिए गए थे, वे भी संशोधित नियमों के तहत आवेदन करने के योग्य होंगी।

    पूर्ण एवं बिल्कुल सही आवेदनों को 30 दिनों के भीतर अस्थायी रेगुलराइजेशन प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे, जबकि संशोधित नियमों के तहत प्राप्त सभी आवेदनों का छह महीने के भीतर निपटारा कर दिया जाएगा।

    आवासीय और औद्योगिक कॉलोनियों को नियमित करने के लिए कॉलोनी के कुल क्षेत्र पर प्रचलित कलेक्टर दर के पांच प्रतिशत के बराबर कंपाउंडिंग शुल्क अदा करना होगा, जबकि वाणिज्यिक कॉलोनियों के लिए प्रचलित वाणिज्यिक कलेक्टर दर के 10 प्रतिशत के बराबर कंपाउंडिंग शुल्क देना होगा।

    अस्थायी रेगुलराइजेशन प्रमाणपत्र जारी करने और निर्धारित रेगुलराइजेशन शुल्क के भुगतान के बाद व्यक्तिगत प्लॉट धारक अपने संबंधित प्लॉटों के लिए रेगुलराइजेशन प्रमाणपत्र प्राप्त करने और प्रचलित भवन नियमों के अनुसार मंजूरी प्राप्त करने के योग्य हो जाएंगे। प्लॉट धारक निर्धारित रेगुलराइजेशन शुल्क जमा करने के बाद अपने प्लॉटों को पंजीकृत भी कर सकेंगे।

    जहां रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशनों के माध्यम से जमा करवाए गए आवेदनों पर रेरा के उपबंध लागू नहीं होंगे। वहां प्रमोटर या रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, सक्षम अधिकारियों से सभी आवश्यक मंजूरियां और कोई आपत्ति नहीं प्रमाणपत्र प्राप्त करने और निर्धारित समय के भीतर लंबित विकास कार्यों को पूरा करने के लिए जिम्मेदार होंगे।

    इस दौरान कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट ने उन अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने का फैसला किया है, जहां कम से कम 25 प्रतिशत प्लॉट पहले ही बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा, “सरकार ने आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2026 निर्धारित की है। वे अनधिकृत कॉलोनियां भी, जिनके आवेदन पिछली रेगुलराइजेशन नीतियों के तहत रद्द कर दिए गए थे, अब संशोधित नियमों के तहत आवेदन करने के योग्य होंगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआखिर कब और कहा देखने को मिलेगा समै रैना का इंडिया गोट लटेंट सीजन 2, पढ़े पूरी खबर विस्तार से
    Next Article ‘पंचायत 5’ में बजेगी सचिव जी की शहनाई! जानें कब होगी OTT पर रिलीज
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      अगले पांच दिनों तक बारिश जारी रहेगी, IMD ने ऑरेंज…

      July 3, 2026

      एकम सिंह ढिल्लों मर्डर केस में पत्नी सीरत कौर को उम्रकैद…

      July 3, 2026

      डाक विभाग की पहल, जालंधर हेड पोस्ट ऑफिस ने किए…

      July 3, 2026

      ₹1,000 प्रति माह का वादा टूटा, ₹51,000 बकाया, 89 लाख…

      July 3, 2026

      मान सरकार ने 1 जुलाई से 30 सितंबर तक

      July 3, 2026

      जमीन मालिकों के लिए आवासीय और व्यावसायिक प्लॉटों

      July 3, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      अमरनाथ यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! Airtel ने यात्रा मार्ग पर बढ़ाई मोबाइल नेटवर्क की ताकत

      By अंकित कुमारJuly 4, 2026

      Amarnath Yatra 2026 Amarnath Yatra 2026: टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने सालाना तीर्थयात्रा के दौरान…

      बिना मान्यता चल रहे 687 निजी स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, शिक्षा विभाग सख्त

      July 4, 2026

      ‘पंचायत 5’ में बजेगी सचिव जी की शहनाई! जानें कब होगी OTT पर रिलीज

      July 4, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.