
नई दिल्ली. कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शुक्रवार, 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेट के सेंट्रल पार्क में तिरंगा मार्च का आह्वान किया है. दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट की तरफ से साफ आदेश दिया गया कि इस मार्च पर रोक नहीं लगाया जाएगा. इसके कुछ घंटे बाद ही नई दिल्ली नगरपालिका परिषद की तरफ पार्क को अगले दो दिन तक बंद रखने का ऐलान कर दिया गया.
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. इसी बीच नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को दो दिनों के लिए बंद कर दिया है. प्रशासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 16 और 17 अक्टूबर 2026 को पार्क आम लोगों के लिए बंद रहेगा. यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शुक्रवार को इसी पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च निकालने का ऐलान किया है.
📢 PUBLIC NOTICE | NDMC
Please be informed that Central Park, Connaught Place, will remain closed to the general public on 16th October 2026 and 17th October 2026 due to administrative reasons.
Visitors are requested to take note of the above.
@CMODelhi
@dwivedimk_ias
@LokNiwasDelhi
@kuljeetschahal— New Delhi Municipal Council Official (@tweetndmc) October 15, 2026
NDMC की तरफ से इसका ऐलान गुरुवार को किया गया. 15 अक्टूबर को जारी नोटिस में कहा कि कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क प्रशासनिक वजहों से 16 और 17 अक्टूबर को आम जनता के लिए बंद रहेगा. यह नोटिस एनडीएमसी के निदेशक की ओर से जारी किया गया है. इस आदेश में पार्क को बंद करने के पीछे किसी खास वजह की जानकारी नहीं दी गई है.
📍Central Park, CP
5 PM, 16th OctoberLet’s Gather In Large Numbers And Wave Our National Flag.🇮🇳
Let’s Stand In Support Of Ashutosh and Saurav! https://t.co/scBzEpZrDe
— Cockroach Janta Party – CJP (@Cockroachisback) October 14, 2026
इससे पहले गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके के प्रस्तावित मार्च पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था. अदालत में यह याचिका कनॉट प्लेस के पालिका बाजार के रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं की ओर से दायर की गई थी. याचिकाकर्ताओं ने दलील दी थी कि सेंट्रल पार्क विरोध प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल नहीं है. उन्होंने आशंका जताई कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस बैरिकेडिंग और आवाजाही पर लगने वाली पाबंदियों से व्यापारियों, पैदल यात्रियों और यातायात व्यवस्था पर असर पड़ सकता है. इससे त्योहारों के सीजन में व्यावसायिक गतिविधियां भी प्रभावित होने की आशंका जताई गई.
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार शाम 5 बजे सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च निकालने का आह्वान किया है. इस मार्च के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, मतदाता सूची से कथित तौर पर नाम हटाए जाने और चुनाव आयोग की जवाबदेही की मांग उठाई जानी है. गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दीपके ने राजनीतिक दलों, नागरिक संगठनों और आम लोगों से मार्च में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा, “मैं सभी से अपील करता हूं कि कल शाम 5 बजे हमारे तिरंगा मार्च में शामिल हों. उन्होंने आशुतोष और सौरव को तिरंगा फहराने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं है. हमारे तिरंगे से बड़ा कुछ नहीं है.”
