Close Menu
    What's Hot

    SC सब-प्लान के तहत ₹17,700 करोड़ से सर्वांगीण विकास…

    October 14, 2026

    Delhi Metro News: 10 अक्टूबर को मेट्रो बंद करने पर DMRC ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- 258 स्टेशन खुले रहे | Delhi

    October 14, 2026

    Railway Insurance: सुप्रीम कोर्ट का रेलवे को निर्देश, 27 अक्टूबर से काउंटर टिकटों पर भी मिले बीमा कवर | National

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Railway Insurance: सुप्रीम कोर्ट का रेलवे को निर्देश, 27 अक्टूबर से काउंटर टिकटों पर भी मिले बीमा कवर | National

      October 14, 2026

      रेलवे ने कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा, 78 दिनों के बोनस का ऐलान

      October 14, 2026

      AI का विमान हाईजैक करने की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, मचा हड़कंप

      October 14, 2026

      Jantar Mantar Protest: जेल में रहेंगे सौरव दास और आशुतोष रांका, न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जंतर-मंतर पर किया गया था गिरफ्तार | National

      October 14, 2026

      CJP नेता सौरव दास, आशुतोष रंका हिरासत में, गुरुवार को मजिस्ट्रेट के सामने होंगे पेश, जंतर-मंतर में किया था प्रदर्शन | National

      October 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, October 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»ऑस्ट्रेलिया की दमदार गेंदबाजी का तोड़ निकाल पाएगा इंग्लैंड
    खेल

    ऑस्ट्रेलिया की दमदार गेंदबाजी का तोड़ निकाल पाएगा इंग्लैंड

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Women T20 World Cup Final : ऑस्ट्रेलिया की दमदार गेंदबाजी का तोड़ निकाल पाएगा इंग्लैंड
    Women T20 World Cup Final : ऑस्ट्रेलिया की दमदार गेंदबाजी का तोड़ निकाल पाएगा इंग्लैंड

    भारतीय समय अनुसार रात आठ बजे से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा फाइनल

    Women T20 World Cup Final  (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : महिला टी20 विश्व कप अपने अंजाम तक पहुंच चुका है। भारतीय समय अनुसार रात आठ बजे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच फाइनल खेला जाएगा। ज्ञात रहे कि 12 जून से शुरू हुए इस विश्व कप में अभी तक दोनों टीमें अजेय हैं। आज शाम को जब दोनों टीमें मैदान में उतरेंगी तो आॅस्ट्रेलिया का लक्ष्य सातवीं बार विश्व विजेता बनने पर होगा वहीं इंग्लैंड की टीम अपने मैदान पर दूसरी बार खिताब अपने नाम करना चाहेगी। यह मैच लॉडर्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा।

    इस विश्व कप में दोनों का प्रदर्शन एक जैसा

    इस विश्व कप में इंग्लैंड और आॅस्ट्रेलिया दोनों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया ने पूरे टूनार्मेंट में 9.4 रन प्रति ओवर की रन गति से बल्लेबाजी की है, जबकि इंग्लैंड का रन रेट 9.2 रहा। दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने सात-सात अर्धशतक लगाए हैं, जो इस संस्करण में सबसे अधिक हैं। गेंदबाजी में भी आॅस्ट्रेलिया सबसे आगे रही है। उसकी गेंदबाजी इकाई का संयुक्त इकोनॉमी रेट 6.2 और औसत 16.3 है, जबकि इंग्लैंड का इकोनॉमी 7.1 और औसत 18.9 रहा है।

    2009 का प्रदर्शन दोहराना चाहेगा इंग्लैंड

    इंग्लैंड के लिए लॉर्ड्स बेहद खास रहा है। 2009 में इसी मैदान पर चार्लोट एडवर्ड्स की कप्तानी में टीम ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर पहला टी20 विश्व कप जीता था। इस बार उसी विजेता टीम की कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स इंग्लैंड की मुख्य कोच हैं। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा कोच शेली निट्शके 2009 में हारने वाली टीम का हिस्सा थीं। ऐसे में इंग्लैंड इतिहास दोहराने की उम्मीद लेकर मैदान पर उतरेगा।

    इंग्लैंड के लिए यह खिलाड़ी अहम

    कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए 23/3 की मुश्किल स्थिति से टीम को बाहर निकाला। चोट से वापसी करने वाली साइवर-ब्रंट ने हीदर नाइट के साथ मैच जिताऊ साझेदारी की और बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। कप्तान के रूप में वह अपनी पहली टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतना चाहेंगी।

    बेथ मूनी पर रहेगी ऑस्ट्रेलिया की उम्मीद

    आॅस्ट्रेलिया की स्टार बल्लेबाज बेथ मूनी बड़े मुकाबलों की खिलाड़ी मानी जाती हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ 36 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए। टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों में उनका औसत 72.00 है और 2020 व 2023 के खिताब जीतने में उनकी अहम भूमिका रही थी।

    दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

    इंग्लैंड: एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी वायट-हॉज, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीदर नाइट, फ्रेया केम्प, डैनी गिब्सन, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिंसी स्मिथ, लॉरेन बेल।

    ऑस्ट्रेलिया: जॉर्जिया वॉल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिन्यूक्स (कप्तान), किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुरभि ज्योति ने दिखाई प्यारी बेटी की झलक
    Next Article गौरी स्प्रैट संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Ind vs WI 4th T20 Live Streaming: फ्री में देखना है चौथा टी20 मुकाबला, करें सिर्फ एक काम, कैसे लें लाइव मैच का मजा | Sports

      October 14, 2026

      Ind vs WI T20 : संजू सैमसन बाहर, वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, चौथे टी20 में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI | Sports

      October 14, 2026

      सूर्यकुमार यादव ने दुबई में खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी ! खुद बताई खासियत, अब तक इतनी संपत्ति के बने मालिक | Cricket

      October 14, 2026

      36 दिन तक जेल में बंद रहा, लौटते ही भारतीय खिलाड़ी ने ठोकी सेंचुरी, फिर मैदान पर फूट फूट कर रोया… | Sports

      October 13, 2026

      शुभमन गिल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने, आईसीसी अवार्ड में जलवा | Sports

      October 13, 2026

      Yuvraj Singh in IPL 2027: युवराज सिंह की आईपीएल में हुई वापसी, किस टीम की जर्सी में उतरेंगे मैदान पर | Sports

      October 13, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      SC सब-प्लान के तहत ₹17,700 करोड़ से सर्वांगीण विकास…

      By श्वेता चौहानOctober 14, 2026

      Punjab News: सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, पंजाब…

      Delhi Metro News: 10 अक्टूबर को मेट्रो बंद करने पर DMRC ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- 258 स्टेशन खुले रहे | Delhi

      October 14, 2026

      Railway Insurance: सुप्रीम कोर्ट का रेलवे को निर्देश, 27 अक्टूबर से काउंटर टिकटों पर भी मिले बीमा कवर | National

      October 14, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.