
सर्टिफिकेशन बोर्ड ने फिल्म को मंज़ूरी देने से पहले 127 कट लगाने को कहा था
ZEE5 Removed Satluj, (द भारत ख़बर), मुंबई: मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर बनी फिल्म ‘सतलुज’ को बीते शुक्रवार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। यह फिल्म लंबे वक्त से सेंसर बोर्ड में अटकी थी। पहले इसका नाम ‘पंजाब 95’ था। मेकर्स ने इसका टाइटल बदलकर ‘सतलुज’ नाम से इसे जी5 पर 03 जुलाई को रिलीज किया।
इसे दर्शकों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली। रिलीज के तीसरे ही दिन इसे हटा लिया गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है। इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए, ZEE5 ने इंस्टाग्राम पर एक आधिकारिक बयान जारी किया और फिल्म के रिलीज होने के बाद दर्शकों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।
Zee 5 ने इंस्टा पर किया पोस्ट
उन्होंने लिखा, रिलीज के बाद से ही ‘सतलुज’ को जो जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, वह वाकई बहुत शानदार है। हम उन सभी दर्शकों के बहुत आभारी हैं जिन्होंने इस फिल्म को सब्सक्राइब किया, देखा और इसे आगे बढ़ाने में मदद की। आपके प्यार और समर्थन का हमारे लिए और उन सभी लोगों के लिए बहुत महत्व है जिन्होंने इस कहानी को साकार किया।
Zee5 में, हम ‘सतलुज’ और इसके पीछे की क्रिएटिव सोच के साथ मजबूती से खड़े हैं। हमारा मानना है कि दमदार कहानी कहने की कला में लोगों को प्रेरित करने, लंबे समय तक याद रहने और गहरा असर छोड़ने की क्षमता होती है। हम सच्ची और सार्थक कहानियों को बढ़ावा देने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे।
सतलुज अब भारत में नहीं होगी स्ट्रीम?
दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज को ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर अब भारत में स्ट्रीम नहीं होगी। अगली सूचना तक जी5 ने इसे अपने प्लेटफॉर्म तक हटा दिया गया है।
हालांकि, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने दर्शकों से वादा किया है कि वह फिल्म को वापस लाने के लिए कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहा है। साथ ही इतनी अच्छी प्रतिक्रिया देने के लिए दर्शकों का आभार जताया है।
ये भी पढ़ें: अनन्या पांडे ने समुद्र किनारे बिकिनी में शेयर की तस्वीरें
