Close Menu
    What's Hot

    सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानिए आज के भाव

    July 7, 2026

    हेलीकॉप्टर शॉट के बादशाह MS Dhoni का बर्थडे, जानिए कैसे TTE से बने वर्ल्ड चैंपियन कप्तान

    July 7, 2026

    ‘अल्फा’ को लगा बड़ा झटका! सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी फिल्म

    July 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      भारत-इंडोनेशिया के बीच आज ब्रह्मोस सौदा संभव

      July 7, 2026

      DDA के ‘हरित दिल्ली अभियान’ की शुरुआत, सतपुला पार्क में लगाए जाएंगे 5,400 पौधे

      July 7, 2026

      LPG सिलेंडर के लेटेस्ट रेट जारी, जानिए आपके शहर में आज कितनी है कीमत

      July 7, 2026

      बुलेट ट्रेन का हब बनेगी दिल्ली, वाराणसी, अमृतसर और अहमदाबाद समेत शुरू होंगे 4 नए रूट

      July 6, 2026

      PM Modi Indonesia Visit: इंडोनेशिया पहुंचे पीएम मोदी

      July 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, July 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»भारत-इंडोनेशिया के बीच आज ब्रह्मोस सौदा संभव
    Breaking News

    भारत-इंडोनेशिया के बीच आज ब्रह्मोस सौदा संभव

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJuly 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    PM Modi Indonesia Visit : भारत-इंडोनेशिया के बीच आज ब्रह्मोस सौदा संभव
    PM Modi Indonesia Visit : भारत-इंडोनेशिया के बीच आज ब्रह्मोस सौदा संभव

    तीन देशों के छह दिवसीय दौरे के पहले चरण में इंडोनेशिया में हैं पीएम मोदी

    PM Modi Indonesia Visit (द भारत ख़बर), जर्काता : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्तमान में तीन देशों के छह दिवसीय दौरे पर हैं। अपनी यात्रा के पहले चरण में सोमवार को पीएम इंडोनेशिया पहुंचे। पीएम आज और कल भी इंडोनेशिया में ही रहेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार, ऊर्जा संबंधी कई समझौते होने की संभावना है। पीएम मोदी आज इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस दौरान ब्रह्मोस सौदे पर भी मुहर लग सकती है। भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने के लिए 2,500 करोड़ के सौदे पर बातचीत अंतिम चरण में है।

    इंडोनेशिया पहुंचने पर पीएम का हुआ भव्य स्वागत

    तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति सुबियांतो ने खुद हवाईअड्डे पर पहुंचकर अगवानी की। सुबियांतो के साथ उनके चार मंत्री भी थे। मोदी को गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति के स्वागत करने के अंदाज से वह बहुत प्रभावित हुए। हम दोनों देशों के बीच साझेदारी बढ़ाने पर बात करेंगे। पीएम इंडोनेशिया में 8 जुलाई तक रहेंगे। फिर आॅस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड की यात्रा पर जाएंगे।

    बेहद अहम मानी जा रही आज की बैठक

    पीएम मोदी की यात्रा भारत की एक्ट ईस्ट नीति, महासागर दृष्टिकोण और स्वतंत्र, खुले तथा समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। दिल्ली से रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि यात्रा के दौरान समुद्री सुरक्षा, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझेदारी, व्यापार और निवेश जैसे मुद्दों पर अहम निर्णय लिए जाएंगे। वहीं, द्विपक्षीय वार्ता में सबसे बड़ा आकर्षण ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सौदा है।

    सूत्रों के अनुसार, इंडोनेशिया पहले तय की गई बैटरी की खरीद से आगे बढ़कर अब बड़े पैमाने पर ब्रह्मोस मिसाइल प्रणालियों को खरीदने की तैयारी में है। उम्मीद की जा रही है कि फिलीपीन के बाद इंडोनेशिया ब्रह्मोस खरीदने वाला बड़ा आसियान देश बन जाएगा।

    ये भी पढ़ें : Madhya Pradesh Accident : मध्य प्रदेश में हादसे में पांच की मौत, एक गंभीर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोनीपत के केएमपी हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक के कैबिन में जिंदा जला चालक, मौके पर मौत
    Next Article ‘अल्फा’ को लगा बड़ा झटका! सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी फिल्म
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      DDA के ‘हरित दिल्ली अभियान’ की शुरुआत, सतपुला पार्क में लगाए जाएंगे 5,400 पौधे

      July 7, 2026

      LPG सिलेंडर के लेटेस्ट रेट जारी, जानिए आपके शहर में आज कितनी है कीमत

      July 7, 2026

      बुलेट ट्रेन का हब बनेगी दिल्ली, वाराणसी, अमृतसर और अहमदाबाद समेत शुरू होंगे 4 नए रूट

      July 6, 2026

      PM Modi Indonesia Visit: इंडोनेशिया पहुंचे पीएम मोदी

      July 6, 2026

      चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, कहा- जब तक अपराधी पकड़े नहीं जाते तब तक पद पर रहना सही नहीं

      July 6, 2026

      जनता के बीच भरोसे का चेहरा बने डीएम कपिल सिंह, कानपुर देहात में सुशासन की नई पहचान

      July 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानिए आज के भाव

      By परवेश चौहानJuly 7, 2026

      Today Gold-Silver Price, (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क: यदि आप आज सोना अथवा चांदी खरीदने…

      हेलीकॉप्टर शॉट के बादशाह MS Dhoni का बर्थडे, जानिए कैसे TTE से बने वर्ल्ड चैंपियन कप्तान

      July 7, 2026

      ‘अल्फा’ को लगा बड़ा झटका! सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी फिल्म

      July 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.