IMD Warning, (द भारत ख़बर), चंडीगढ: उत्तर भारत में मानसून की एंट्री के साथ उत्तर प्रदेश से दिल्ली तक बारिश हो रही है। हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भी मानसून जोर पकड़ रहा है और भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने इस बीच इन राज्यों के लिए अगले 48 घंटे बेहद अहम बताए हैं। अधिकारियों के अनुसार इस दौरान पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के साथ दिल्ली में भी व्यापक बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है। (IMD Warning)
कहीं येलो अलर्ट है तो कहीं आरेंज अलर्ट
आईएमडी के मुताबिक तीनों राज्यों में कहीं येलो अलर्ट है तो कहीं आरेंज अलर्ट है। बता दें कि चंडीगढ़ में सोमवार को भी बारिश हुई थी। साथ ही पंजाब के भी कई इलाकों में बारिश हुई थी। (IMD Warning) हरियाणा के करनाल और सोनीपत व आसपास के जिलों में मंगलवार को तेज बारिश हुई। गुरुग्राम में तो कई जगह मंगलवार को बाढ़ जैसे हालात हो गए। पंजाब, चंडीगढ़ व हरियाणा में 11 और 12 जुलाई को भारी बारिश के एक और दौर का अनुमान है। इसकी वजह दक्षिण-पश्चिम मानसून का तेजी से आगे बढ़ना है। अगले 48 से 72 घंटों में मानसून के पूरे देश को कवर करने की उम्मीद है।
गुरुग्राम : वर्क फ्राम होम की अनुमति की अपील
गुरुग्राम में कई जगह 7 जुलाई को जलभराव के कारण घंटों तक सड़कों पर जाम लगा रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी दिल्ली-एनसीआर में बारिश थमने वाली नहीं है और स्थिति को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने कंपनियों को लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के मकसद से अपने कर्मचारियों को वर्क फ्राम होम की अनुमति देने की अपील की है। (IMD Warning)
अतिरिक्त इलाकों में आगे बढ़ रहा मानसून
आईएमडी के ताजा अपडेट के अनुसार मानसून गुजरात के बाकी हिस्सों और राजस्थान व हरियाणा के अतिरिक्त इलाकों में आगे बढ़ गया है। पंजाब के अन्य हिस्सों में भी मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल बनी हुई हैं। अगर ऐसा होता है तो अगले दो से तीन दिन में पूरा देश मानसून के दायरे में आ जाएगा। मानसून की उत्तरी सीमा अभी, बाड़मेर, जोधपुर, राजगढ़ (चूरू जिला) और बठिंडा से होकर गुजर रही है।
हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ के लोगों को सलाह
आईएमडी ने खासकर हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के निवासियों को सलाह दी है कि वे जलभराव, ट्रैफिक जाम और स्थानीय स्तर पर बाढ़ (खासकर निचले शहरी इलाकों में) की स्थिति को लेकर सतर्क रहें। यात्रियों से कहा गया है कि वे यात्रा करने से पहले मौसम की ताजा जानकारी देख लें और तेज बारिश और आंधी-तूफान के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। (IMD Warning)
हिमाचल : 14 तक व्यापक बारिश के आसार
हिमाचल प्रदेश में 14 जुलाई तक व्यापक बारिश होने की उम्मीद है और 8 से 13 जुलाई के बीच कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक मानसून के सक्रिय होने के बावजूद, राज्य में अधिकतम तापमान कुछ जगहों पर सामान्य से 3.1 डिग्री से 5 डिग्री तक ज्यादा रहा है, जबकि कई जगहों पर न्यूनतम तापमान भी सामान्य से काफी ज्यादा रहा है।
ये भी पढ़ें: JK Weather Updates: जम्मू-कश्मीर भी भारी बारिश से बेहाल, जानिए ताजा हाल

