Close Menu
    What's Hot

    54 के हुए सौरव गांगुली! वो कप्तान जिसने टीम इंडिया को बनाया दुनिया की सबसे बेखौफ टीम

    July 8, 2026

    शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में जुटे बड़े-बड़े VIP, लेकिन ‘तारक मेहता’ की पूरी टीम रही गायब

    July 8, 2026

    तय समय से ज्यादा रुके Tenant, तो क्या मकान मालिक वसूल सकते हैं बढ़ा हुआ रेंट, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

    July 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      तय समय से ज्यादा रुके Tenant, तो क्या मकान मालिक वसूल सकते हैं बढ़ा हुआ रेंट, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

      July 8, 2026

      कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी का एनकाउंटर

      July 8, 2026

      हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के लिए अगले 48 घंटे अहम, भारी बारिश की चेतावनी

      July 8, 2026

      पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी, जानिए ताजा भाव

      July 8, 2026

      भारत से ब्रह्मोस मिसाइलें खरीदेगा इंडोनेशिया

      July 8, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, July 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»टीम इंडिया को जीत की राह पर ला सकते हैं ये पांच बल्लेबाज
    खेल

    टीम इंडिया को जीत की राह पर ला सकते हैं ये पांच बल्लेबाज

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 8, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Ind vs Eng T20 Series : टीम इंडिया को जीत की राह पर ला सकते हैं ये पांच बल्लेबाज
    Ind vs Eng T20 Series : टीम इंडिया को जीत की राह पर ला सकते हैं ये पांच बल्लेबाज

    पहले दो टी20 में मिली हार के लिए बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन ही जिम्मेदार

    Ind vs Eng T20 Series (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड वर्तमान समय में भविष्य को सामने रखते हुए टीम इंडिया का निर्माण कर रहा है। यही कारण है कि टी-20 टीम में सूर्य कुमार यादव को हटाकर युवा श्रेयस अय्यर के हाथों टीम की कमान सौंपने के साथ-साथ युवा टीम में वैभव सूर्यवंशी को भी जगह दी गई है। यह टीम अपने दूसरे दौरे पर है लेकिन अभी तक सफलता की तलाश में है।

    कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने आयरलैंड के हाथों पहली बार 2-0 से हार का सामना किया। अब इंग्लैंड के खिलाफ भी टीम लगातार लचर प्रदर्शन कर रही है। जहां तक टीम की गेंदबाजी तो औसत दर्ज की हो रही है लेकिन बल्लेबाजों का लचर प्रदर्शन जारी है। यदि टीम को जल्द जीत की पटरी पर लौटना है तो टीम के इन पांच बल्लेबाजों का अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा।

    श्रेयस अय्यर को समझनी होगी जिम्मेदारी

    श्रेयस अय्यर

    आईपीएल में जबरदस्त फार्म में चल रहे श्रेयस अय्यर का टीम के लिए प्रदर्शन लगातार खराब जा रहा है। तीसरे टी20 मैच में भी जब शुरुआती विकेट गिर चुके थे और टीम को अच्छी साझेदारी की जरूरत थी तो कप्तान ने अपना विकेट सस्ते में खो दिया। इस मैच में अय्यर चार गेंद में पांच रन बनाकर आउट हो गए। जिससे टीम इंडिया मैच से बाहर हो गई।

    वैभव सूर्यवंशी को करना होगा करिश्मा

    वैभव सूर्यवंशी

    वैभव सूर्यवंशी टीम के सबसे युवा बल्लेबाज हैं। इनका बल्ला आईपीएल में खूब गरजा। इसी प्रदर्शन के बल पर इन्हें टीम में जगह मिली। लेकिन पदार्पण करने के बाद दोनों ही मैच में उनका प्रदर्शन औसत से नीचे का रहा है। दूसरे टी20 में जहां वे मात्र 14 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं तीसरे मैच में केवल 13 रन बनाए। वैभव के शुरू में ही आउट हो जाने से दोनों बार टीम के मध्यम क्रम पर दबाव आ गया।

    ईशान किशन भी नहीं कर पा रहे कमाल

    ईशान किशन

    भारतीय टीम के लिए पिछले लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहे ईशान किशन का बल्ला मौजूदा सीरीज में खामौश है। दूसरे टी20 मैच में तो किशन ने 46 रन बनाए लेकिन तीसरे मैच में वे महज 13 रन बनाकर आउट हो गए। जिससे टीम मुसीबत में फंस गई।

    तिलक वर्मा का बल्ला भी रहा खामौश

    तिलक वर्मा

    तीसरे टी20 मैच में जब टीम ने शुरुआती विकेट कम स्कोर पर खो दिए थे तो उस समय टीम के भरोसमंद खिलाड़ी तिलक वर्मा भी टीम को संभालने की जगह जल्दबाजी कर बैठे और अपना विकेट गवां दिया। तिलक वर्मा जिस समय बल्लेबाजी करने आए तो टीम अपने चार विकेट सस्ते में गंवाकर मुश्किल में दिखाई दे रही थी। इस दौरान तिलक ने टीम को संभालने की जगह मात्र तीन रन बनाकर अपना विकेट खो दिया। जिसके कारण टीम बड़े अंतर से मैच हार गई।

    अभिषेक शर्मा ने तीसरे मैच में किया निराश

    अभिषेक शर्मा

    भारतीय टीम को बड़े स्कोर का पीछा करते हुए एक अच्छी शुरुआत की आवश्यकता थी। इसी बीच अभिषेक शर्मा ने तेजी से खेलने के प्रयास में अपना विकेट गवा दिया। जैसे ही दूसरे ओवर में अभिषेक शर्मा का विकेट गिरा तो टीम दबाव में आ गई। जिस समय अभिषेक आउट हुए उस समय 1.4 ओवर में टीम का स्कोर 23 रन हो चुका था। ऐसे में अभिषेक शर्मा को थोड़ा संभलकर खेलने की जरूरत थी लेकिन उन्होंने अपने आक्रामक अंदाज के चलते अपना विकेट गवां दिया। जो बाद में टीम इंडिया की हार का कारण भी बना।

    ये भी पढ़ें : FIFA World Cup 2026 : क्वार्टर फाइनल की टीमें तय, जानिये कब, कहां और किन टीमों में खेले जाएंगे मुकाबले

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसाउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज
    Next Article हरियाणा के घरौंडा में मां-बहन को बचाने के लिए बेटे ने पिता पर किया वार, अस्पताल में हुई मौत
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      54 के हुए सौरव गांगुली! वो कप्तान जिसने टीम इंडिया को बनाया दुनिया की सबसे बेखौफ टीम

      July 8, 2026

      क्वार्टर फाइनल की टीमें तय, जानिये कब, कहां और किन टीमों में खेले जाएंगे मुकाबले

      July 8, 2026

      अर्जेंटीना ने 13 मिनट में तीन गोल कर क्वार्टर फाइनल की टिकट कटाई

      July 8, 2026

      11.4 ओवर ही खेल सकी सितारों से सजी टीम इंडिया

      July 8, 2026

      फीफा वर्ल्ड कप में चल रहा Erling Haaland का जादू

      July 8, 2026

      रोनाल्डो के सामने टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाने की चुनौती

      July 8, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      54 के हुए सौरव गांगुली! वो कप्तान जिसने टीम इंडिया को बनाया दुनिया की सबसे बेखौफ टीम

      By परवेश चौहानJuly 8, 2026

      Sourav Ganguly Birthday: आज भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का जन्मदिन है। देश भर…

      शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में जुटे बड़े-बड़े VIP, लेकिन ‘तारक मेहता’ की पूरी टीम रही गायब

      July 8, 2026

      तय समय से ज्यादा रुके Tenant, तो क्या मकान मालिक वसूल सकते हैं बढ़ा हुआ रेंट, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

      July 8, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.