Close Menu
    What's Hot

    स्पेन ने मारी बाजी, अब फ्रांस से होगी टक्कर; आज दो बड़े क्वार्टर फाइनल मुकाबले

    July 11, 2026

    तेल की कीमतें अपने उच्चतम स्तर से नीचे आने के बावजूद भारत में ईंधन की कीमतें स्थिर रहीं

    July 11, 2026

    हरियाणा में 24 घंटे से बारिश! सोनीपत मे PHC गिरी, फरीदाबाद में धंसा पुल, गुरुग्राम में फ्लैट की बालकनी टूटी

    July 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      तेल की कीमतें अपने उच्चतम स्तर से नीचे आने के बावजूद भारत में ईंधन की कीमतें स्थिर रहीं

      July 11, 2026

      भारी बारिश के कारण उत्तर भारत के कई इलाकों में आज भी स्कूल बंद

      July 11, 2026

      उत्तराखंड में बारिश का कहर, 10 जिलों में स्कूल बंद

      July 10, 2026

      बारिश के बीच घूमने का बना रहे हैं प्लान? जानिए अगले 10 दिन कैसा रहेगा पहाड़ों का मौसम

      July 10, 2026

      एआई तस्वीरों से पुरुषों को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफ़ाश

      July 10, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, July 11
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में 24 घंटे से बारिश! सोनीपत मे PHC गिरी, फरीदाबाद में धंसा पुल, गुरुग्राम में फ्लैट की बालकनी टूटी
    हरियाणा

    हरियाणा में 24 घंटे से बारिश! सोनीपत मे PHC गिरी, फरीदाबाद में धंसा पुल, गुरुग्राम में फ्लैट की बालकनी टूटी

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 11, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़. हरियाणा में बीते 24 घंटे में जमकर बारिश हुई है. चंडीगढ और पंचकूला समेट अन्य इलायों में बुधवार सुबह से बारिश सुबह शुक्रवार तक जारी रही. हालांकि, शुक्रवार 10 बजे अब बारिश थम गई है. लेकिन बादल छाए हुए हैं. इससे पहले, बुधवार को गुरुग्राम में एक फ्लैट की बालकनी गिर गई. सोनीपत में पीएचसी धराशाई हो गई और फरीदाबाद में पुल धंस गया.

    जानकारी के अनुसार, गुरुवार को शाम पांच बजे तक करनाल में 68 एमएम, चरखी-दादरी में 45 एमएम, भिवानी में 34 एमएम, यमुनानगर में 44.5 एमएम, पलवल में 23.5 एमएम और कैथल में 18 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई. हालांकि, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में बूंदा बांदी ही हुई.

    करनाल में बरसात के कारण धान की खेती करने वाले किसानों के चेहरे खिल उठे. युवा किसान सुमित ने कहा कि सीजन के हिसाब से अगर बरसात होती है तो धान की फसल के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है. जिस तरह से पानी का स्तर काफी नीचे जा रहा है उसके लिए बारिश का होना काफी ज्यादा जरूरी है. किसान धर्मपाल ने कहा कि काफी दिनों से गर्मी बहुत ज्यादा पड़ रही थी.

     फरीदाबाद में धंसा तीन साल पुराना पुल का एक हिस्सा

    फ़रीदाबाद में खेड़ी थाना क्षेत्र में आगरा नहर पर बना करीब तीन साल पुराना पुल अचानक धंस गया. पुल का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे बैठ गया. राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त पुल पर कोई वाहन नहीं था. पुलिस ने तत्काल पुल को दोनों तरफ से बंद कर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया. आगरा नहर पर बना यह पुल करीब तीन साल पहले उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई विभाग की ओर से तैयार कराया गया था. थाना खेड़ी एसएचओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि फ़िलहाल पुल को एहतियातन बंद कर दिया गया है और मरम्मत की तैयारी की जा रही है.

    हथनीकुंड बैराज पर जलस्तर बढ़ा

    उधर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब यमुना नदी पर दिखाई देने लगा है. बारिश के कारण नदी में पानी की आवक लगातार बढ़ रही है. स्थिति पर सिंचाई विभाग पूरी तरह सतर्क है. विभाग के अधिकारी बैराज पर आने वाले पानी की मात्रा पर पल-पल नजर बनाए हुए हैं. जलस्तर में होने वाले हर बदलाव की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों और यमुना के आसपास जाने वालों से भी सतर्क रहने की अपील की है.


    aryan seth

    भाखड़ा-नरवाना ब्रांच नहर की पटरी में दरारें

    कुरुक्षेत्र में भाखड़ा-नरवाना ब्रांच नहर की पटरी में दरारें आ गई हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि सिंचाई विभाग ने कुछ समय पहले मरम्मत का काम तो कराया, लेकिन वह केवल खानापूर्ति साबित हुआ. अब पटरी पर बड़ी-बड़ी दरारें दिखाई दे रही हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही है. नहरी विभाग के कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) मुनीश बब्बर ने बताया कि उन्होंने विभाग से 45 दिन का समय नहर की मरम्मत के लिए मांगा था. लेकिन विभाग ने उन्हें सिर्फ 25 दिन का समय दिया. इसमें से 15 दिन तो नहर का पानी निकलने में ही लग गए. और बाकी 10 दिनों में उन्होंने जितना ज्यादा हो सके उतनी नहर की मरम्मत की है. उन्होंने कहा कि नहर का पानी कई जगह पर 6 फुट से ज्यादा खड़ा हो जाता है. जिसकी वजह से काम करने में काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा.

    सोनीपत में भरभराकर गिरी रोहट पीएचसी की इमारत

    सोनीपत में गुरुवार को भारी बारिश के चलते रोहट गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की इमारत भरभराकर गिर गई. राहत की बात ये रही कि हादसे के वक्त भवन के अंदर कोई मरीज या कर्मचारी मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. भवन की मरम्मत के लिए जनवरी में ही प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन छह महीने बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया. यह स्वास्थ्य केंद्र आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए इलाज का प्रमुख केंद्र था. यहां रोजाना करीब 60 से 70 मरीज स्वास्थ्य सेवाएं लेने पहुंचते थे. घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और हालात का जायजा लिया. सोनीपत नागरिक अस्पताल की सीएमओ अनुराधा जैन के अनुसार इस पीएचसी का निर्माण 2013 में किया गया था और इसकी हालत लंबे समय से चिंताजनक बनी हुई थी.

    सेक्टर-37C की इम्पीरिया एस्फेरा फेज-2 की टावर-E में बालकनी का हिस्सा अचानक गिर गया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारी बारिश के कारण उत्तर भारत के कई इलाकों में आज भी स्कूल बंद
    Next Article तेल की कीमतें अपने उच्चतम स्तर से नीचे आने के बावजूद भारत में ईंधन की कीमतें स्थिर रहीं
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    अब हरियाणा से दिल्ली जाने का सफर होगा और भी आरामदायक, यात्रियों को मिलेगी AC बस सेवा; यहां देखें किराया

    July 11, 2026

    गुरुग्राम एनकाउंटर में ढेर एक बदमाश निकला नाबालिग, स्कूली छात्र आर्यन जेवेलिन का खिलाड़ी था, वीडियो आए सामने

    July 10, 2026

    India Top 10 Airport | दिल्‍ली या मुंबई नहीं… ये हैं देश के टॉप-10 एयरपोर्ट, शानदार रही इनकी पैसेंजर ग्रोथ

    July 10, 2026

    फिल्मी स्टाइल में घेराबंदी, अंधाधुंध फायरिंग और एनकाउंटर, गुरुग्राम में पुलिस और दीपक नांदल गैंग के शार्पशूटर्स के बीच मुठभेड़ की पूरी इनसाइड स्टोरी

    July 10, 2026

    ‘बच्चों को लेकर कहां जाएं…कब तक झेलें’, अंबाला में टांगरी फिर कैसे बनी आफत? Ground Report

    July 10, 2026

    हरियाणा में सरकारी कामकाज होगा और आसान, अब छुट्टी से लेकर फाइल मूवमेंट तक डिजिटल सिस्टम से होगा काम

    July 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    स्पेन ने मारी बाजी, अब फ्रांस से होगी टक्कर; आज दो बड़े क्वार्टर फाइनल मुकाबले

    By परवेश चौहानJuly 11, 2026

    FIFA World Cup 2026: मिकेल मेरिनो के आखिरी मिनट में किए गए गोल की वजह…

    तेल की कीमतें अपने उच्चतम स्तर से नीचे आने के बावजूद भारत में ईंधन की कीमतें स्थिर रहीं

    July 11, 2026

    हरियाणा में 24 घंटे से बारिश! सोनीपत मे PHC गिरी, फरीदाबाद में धंसा पुल, गुरुग्राम में फ्लैट की बालकनी टूटी

    July 11, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.