गोद में रखे रजिस्टर पर किए हस्ताक्षर
Delhi News, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: पुरानी दिल्ली के चांदनी महल इलाके में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) ड्यूटी पर तैनात महिला टीचर के साथ अभद्रता और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना पुरानी दिल्ली के फाटक तेलियान में 5 जुलाई को हुई थी।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब वह एसआईआर अभियान के अंतर्गत अपने आधिकारिक कर्तव्यों का पालन कर रही थीं, तब एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बीएलओ रजिस्टर उनकी गोद में रख दिया और उनकी आपत्ति के बावजूद गोद में रखे रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर दिए। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद कुछ अन्य व्यक्तियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। इन लोगों ने एसआईआर फॉर्म लेने से इनकार कर दिया।
15 जुलाई पुलिस के संज्ञान में आया मामला
हालांकि घटना 5 जुलाई 2026 के दिन घटी थी, लेकिन शिकायतकर्ता द्वारा पुरानी दिल्ली के एडीएम से संपर्क करने के बाद घटना की जानकारी 15 जुलाई 2026 को पुलिस के संज्ञान में आई। एडीएम द्वारा पुलिस अधिकारियों को सूचित किया गया था। पुलिस ने शिकायतकर्ता से तुरंत संपर्क किया और देरी से पुलिस को सूचित करने का कारण पूछा। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि मामले की रिपोर्ट करने में देरी का कारण यह था कि पहले वो उचित कार्रवाई के संबंध में अपने वरिष्ठ अधिकारियों से परामर्श करना चाहती थीं।
ये आरोपी किए गिरफ्तार
शिकायत के सत्यापन और उपलब्ध सामग्री की जांच के बाद, प्रथम दृष्टा मामला बनता पाया गया। तदनुसार, भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 221, 132, 79, 74 और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में नामजद सभी आरोपियों को कानूनी कार्रवाही के अनुसार गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के नाम मोहम्मद सबरीन (44 वर्ष), अतीक उर रहमान (58 वर्ष), मोहम्मद आसिफ (50 वर्ष), मोहम्मद अफताब (44 वर्ष)। सभी आरोपी दिल्ली के तुर्कमान गेट में रहते हैं।
ये भी पढ़ें: जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, 1 की मौत, पहले दिन की यात्रा रूकी, कल फिर से शुरू होगी

