Close Menu
    What's Hot

    रोहित शर्मा के संन्यास की इन साइड स्टोरी, चयनकर्ताओं ने क्या कहा? हिटमैन की जगह किसे चुना गया | Sports

    July 17, 2026

    पंजाब सरकार बुखार, डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों का खर्च उठा रही है

    July 17, 2026

    ग्लोबल बाजार में सुस्ती के बावजूद शेयर बाजार में तेजी, बैंकिंग और IT दोनों के शेयर उछले, मजबूती बरकरार

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      शौचालय में मिली पर्ची से विमान यात्रियों में हड़कंप, पुलिस अलर्ट, उतारे गए यात्री

      July 17, 2026

      NEET UG Result 2026: नीट यूजी का रिजल्ट घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल बने टॉपर, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड | National

      July 17, 2026

      धमाल मचाने आ रही किआ सिरोस ईवी, जबरदस्त फीचर, जानें कितनी होगी कीमत

      July 17, 2026

      क्यों मनाया जाता है गुरु पूर्णिमा का पर्व? जानें किस दिन है यह त्योहार और पूजा विधि

      July 16, 2026

      डीजीएमए ने होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविकों की तैनाती रोकी

      July 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, July 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»Rohit Sharma Retirement: रोहित शर्मा लेंगे संन्यास? चयनकर्ताओं ने किया 2027 वर्ल्ड कप टीम से बाहर, रिपोर्ट में कितनी सच्चाई | Sports
    खेल

    Rohit Sharma Retirement: रोहित शर्मा लेंगे संन्यास? चयनकर्ताओं ने किया 2027 वर्ल्ड कप टीम से बाहर, रिपोर्ट में कितनी सच्चाई | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    rohit sharma retire
    रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की आई खबर

    नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को नई पहचान दिलाने वाले पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को शायद फैंस आखिरी बार मैदान पर टीम इंडिया की जर्सी में देखेंगे. खबर आ रही है कि चयनकर्ताओं ने उनको आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की टीम में ना चुने जाने की जानकारी दे दी है. ऐसे में माना जा रहा है कि लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेला जाने वाला मुकाबला उनके करियर का आखिरी मैच होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला रोहित के अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी वनडे साबित हो सकता है.

    द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई की चयन समिति ने रोहित शर्मा को संकेत दिया है कि इंग्लैंड दौरे के बाद वह टीम की भविष्य की योजनाओं का हिस्सा नहीं होंगे. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली कमेटी ने उनको अपना आखिरी फैसला सुना दिया है.

    रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले सप्ताह इंग्लैंड में चयनकर्ताओं और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा से बातचीत की थी. उन्हें टीम को लेकर फ्यूचर प्लानिंग के बारे में जानकारी दी गई. बताया जा रहा है कि चयन समिति अब युवा खिलाड़ियों को अधिक अवसर देना चाहती है. इसी सोच के तहत यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों पर भरोसा जताया जा रहा है. इसे इस बात का संकेत माना जा रहा है कि चयनकर्ता आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 की योजनाओं में रोहित शर्मा को शामिल नहीं कर रहे हैं.

    रिपोर्ट में बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को अपनी योजना बता दी है. रोहित वनडे क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहते थे. उन्होंने अपनी फिटनेस पर भी काफी काम किया है. अब अंतिम फैसला उनके हाथ में है कि वह संन्यास की घोषणा करते हैं या नहीं. रिपोर्ट के अनुसार, चयनकर्ताओं के फैसले से रोहित शर्मा पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं. बताया गया है कि उन्होंने इंग्लैंड दौरे के दौरान बीसीसीआई के कुछ अधिकारियों से भी इस मुद्दे पर चर्चा की है.

    रोहित शर्मा पहले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. उन्होंने जून 2024 में भारत को टी20 विश्व कप जिताने के बाद टी20 क्रिकेट को अलविदा कहा था. इसके बाद मई 2025 में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास की घोषणा कर दी थी. यदि मीडिया रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो लॉर्ड्स रोहित शर्मा के शानदार वनडे करियर का आखिरी मैच हो सकता है. बीसीसीआई की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

    Previous articleStock Market Opening : ग्लोबल बाजार में सुस्ती के बावजूद शेयर बाजार में तेजी, बैंकिंग और IT दोनों के शेयर उछले, मजबूती बरकरार
    Next articlePM Modi Punjab Visit : पीएम के दौरे से पहले जालंधर में हाई अलर्ट, रेल-सड़क मार्ग बाधित, जाने ट्रैफिक एडवाइजरी

    Viplove Kumar

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article मुख्यमंत्री मान बोले- ई-20 पेट्रोल से देशभर के लोगों को अपने वाहनों में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है
    Next Article आज देश को मिलेगी पहली हाईड्रोजन ट्रेन, कुछ देर में पीएम दिखाएंगे हरी झंडी
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      रोहित शर्मा के संन्यास की इन साइड स्टोरी, चयनकर्ताओं ने क्या कहा? हिटमैन की जगह किसे चुना गया | Sports

      July 17, 2026

      India Vs England 2nd ODI LIVE Streaming: दूसरा वनडे 3.30 बजे नहीं होगा शुरू, क्या लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म भी हुआ चेंज | Sports

      July 17, 2026

      टीम इंडिया के खिलाड़ी गुरनूर बरार पर ICC ने लिया एक्शन! जानिए क्या पहले वनडे में ऐसा क्या किया था | Sports

      July 17, 2026

      Ind vs Eng: 12 साल बाद कार्डिफ में उतरी टीम इंडिया, प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, केएल राहुल बाहर | Sports

      July 16, 2026

      भारत ने इंग्लैंड को 234 रन का लक्ष्य दिया

      July 16, 2026

      Virat Kohli World Record: शतक से चूके लेकिन विराट कोहली ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंग्लैंड की गेंदबाजी तहस-नहस | Sports

      July 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      रोहित शर्मा के संन्यास की इन साइड स्टोरी, चयनकर्ताओं ने क्या कहा? हिटमैन की जगह किसे चुना गया | Sports

      By परवेश चौहानJuly 17, 2026

      रोहित शर्मा क्या रविवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से लेंगे संन्यास नई दिल्ली. भारतीय टीम को…

      पंजाब सरकार बुखार, डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों का खर्च उठा रही है

      July 17, 2026

      ग्लोबल बाजार में सुस्ती के बावजूद शेयर बाजार में तेजी, बैंकिंग और IT दोनों के शेयर उछले, मजबूती बरकरार

      July 17, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.