चंडीगढ़. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह जींद में देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन की हरी झंडी देकर रवाना करेंगे. वहीं, 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे.
इस दौरान हरियाणा में 15000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा. इसमें अंबाला–काला अंब राष्ट्रीय राजमार्ग (₹1,200 करोड़) भी शामिल है, जो कि हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बीच बेहतर कनेक्टिविटी बनाएगा.
जानकारी के अनुसार, पीएम चंडीगढ़ और जींद में आयोजित कार्यक्रमों को भी संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री अपने दौरे की शुरुआत जींद से करेंगे, जहां वह जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली हाइड्रोजन चालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. यह ट्रेन हाइड्रोजन ईंधन तकनीक से संचालित होगी, जिसमें हाइड्रोजन को बिजली में परिवर्तित कर ट्रेन को चलाया जाता है. इसमें संचालन के दौरान कार्बन उत्सर्जन यानी प्रदूषण का स्तर शून्य रहता है.
हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत के बाद मोदी करीब 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। साथ ही वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री चंडीगढ़ पहुंचेंगे, जहां वह 6,600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे। वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
बाद में पंजाब के जालंधर दौरे के दौरान मोदी 5,470 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे तथा उनकी आधारशिला रखेंगे. इन परियोजनाओं का उद्देश्य संपर्क व्यवस्था को मजबूत करना, यात्रियों की सुविधाओं में सुधार करना और क्षेत्र में आर्थिक विकास को गति देना है.
कुरुक्षेत्र में 447 करोड़ रुपए की परियोजना का आगाज
कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 447 करोड़ रुपए की लागत से बने रेलवे एलिवेटेड ट्रैक नागरिकों को करेंगे समर्पित. 17 जुलाई को जींद के कार्यक्रम से ऑनलाइन एलिवेटिड रेलवे ट्रैक का उद्घाटन और सिख संग्रहालय परियोजना का शिलान्यास किया जाएगा. इन 5 फाटकों से ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं के निजात मिलेगी. पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने बताया कि 17 जुलाई ऐतिहासिक सौगात का साक्षी बनेगा. युवा नेता साहिल सुधा ने कहा कि एलीवेटेड ट्रैक के सभी प्रमुख पुलों को आकर्षक फूलों से सजाया गया है. थानेसर सिटी रेलवे स्टेशन को विशेष रोशनी से जगमगाया गया है. लगभग तीन एकड़ भूमि पर बनने वाले सिख म्यूजय़िम का शिलान्यास भी किया जाएगा. यह म्यूजय़िम सिख इतिहास, परंपरा तथा कुरुक्षेत्र से जुड़े दसों सिख गुरुओं की पावन स्मृतियों को समर्पित होगा.
PM Modi Haryana Punjab Visit:: पीएम मोदी के 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे के कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई 2026 को होने वाले हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे के कार्यक्रम
हरियाणा – जींद
सुबह 11:00 बजे: पीएम मोदी जींद रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे और देश की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन (जींद-सोनीपत रूट) को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.
सुबह 11:30 बजे: जींद के एकलव्य स्टेडियम के सामने बने मैदान में आगमन। यहां वो 14,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:30 बजे: एकलव्य स्टेडियम में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
—————————————————-
चंडीगढ़: दोपहर 01:45 बजे: पीएम मोदी चंडीगढ़ पहुंचेंगे.
दोपहर 01:50 बजे: पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC) और PGIMER से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पीएम चंडीगढ़ को 6,600 करोड़ रुपये से अधिक के इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और एजुकेशन प्रोजेक्ट्स की सौगात देंगे।
दोपहर 02:00 बजे: पीजीआईएमईआर (PGIMER) में एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर और एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेस सेंटर का उद्घाटन।
दोपहर 02:15 बजे: चंडीगढ़ में सार्वजनिक जनसभा को संबोधित करेंगे। (चंडीगढ़ में कुल पड़ाव करीब 50 मिनट का रहेगा)।
————————————————————–
पंजाब: दोपहर बाद करीब 4 बजे: पीएम मोदी पंजाब के जालंधर पहुंचेंगे।
जालंधर कार्यक्रम: वो 5,470 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत जालंधर कैंट सहित देश के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का डिजिटल उद्घाटन करेंगे। दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और करतोली-अंबाला व अमृतसर-वाराणसी (संत रविदास एक्सप्रेस) ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जालंधर कार्यक्रम
दोपहर 03:40 बजे: पीएम मोदी चंडीगढ़ से एमआई-17 (MI-17) हेलीकॉप्टर के जरिए आदमपुर एयरपोर्ट होते हुए जालंधर के पीएपी (PAP) मैदान में बने हेलीपैड पर लैंड करेंगे।
दोपहर 03:50 बजे: हेलीपैड से सड़क मार्ग द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच पुनर्विकसित जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।
दोपहर 04:00 बजे: पुनर्विकसित जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन की नई अत्याधुनिक इमारत का उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पण।
दोपहर 04:10 बजे: डिजिटल माध्यम से ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत देश के 74 अन्य पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन।
दोपहर 04:25 बजे: अमृतसर से वाराणसी के लिए नई ट्रेन ‘संत रविदास एक्सप्रेस’ और करतोली-अंबाला ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
दोपहर 04:35 बजे से शाम 05:00 बजे तक: जालंधर कैंट स्टेशन परिसर में ही 5,470 करोड़ रुपये से अधिक के रेलवे, नेशनल हाईवे (NHAI) और सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण व सार्वजनिक जनसभा को संबोधन।
शाम 05:10 बजे: कार्यक्रम की समाप्ति के बाद पीएपी (PAP) हेलीपैड के लिए रवानगी।
शाम 05:20 बजे: हेलीपैड से दिल्ली वापसी के लिए उड़ान भरेंगे।
PM Modi Jind Visit: मंत्री ने रेलवे कर्मियों से की बात
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की ऐतिहासिक उद्घाटन यात्रा से पूर्व, माननीय रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी ने जींद में तैयारियों का व्यापक निरीक्षण किया।
इस अवसर पर उन्होंने लोको पायलटों एवं रेलवे कर्मचारियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।#HydrogenTrain… pic.twitter.com/05hoHAbr3U
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) July 17, 2026
PM Modi Jind Visit: जींद से पूरे प्रदेश की 14 हजार 700 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
हरियाणा में पीएम मोदी एक बार फिर से आ रहे हैं और जींद से पूरे प्रदेश की 14 हजार 700 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा, चंडीगढ़ में 6600 करोड़ और फिर जालंधर से पंजाब में 5470 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे. पीएम कुछ देर में जींद पहुंचने वाले हैं और 11 बजे जींद-सोनीपत के बीच हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इस दौरान एकलव्य स्टेडियम में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे और फिर जनसभा की जाएगी. जींद से प्रधानमंत्री चंडीगढ़ जाएंगे और दोपहर पौने दो बजे के रीब पेक कॉलेज में उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. फिर वहा से जालंधर पहुंचेंगे.
PM Modi Jind Visit: जींद में देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन दौड़ने को तैयार, कुछ देर में होगा आगाज

PM Modi Jind Visit: जींद में सुबह दस बजे रेलवे जंक्शन पहुंचेंगे पीएम मोदी
हरियाणा के जींद में पीएम मोदी शुक्रवार करीब दस बजे रेलवे जंक्शन पहुंचेंगे. यहां पर फिर वह हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोनीपत के लिए रवाना करेंगे. यह ट्रेन जींद सिटी, पांडू-पिंडारा, भंभेवा, गोहाना सहित विभिन्न स्टेशनों से होते हुए करीब सवा घंटे में ट्रेन सोनीपत पहुंचेगी औ इसका किरायार 5 रुपये से 25 रुपये तक होगा. जींद के अलावा राज्य के 22 जिलों में पीएम मोदी के कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट होगा. इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी के अलावा, केवल दो ही मंत्री कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.
PM Modi Chandigarh Visit: सीएम मान करेंगे चंडीगढ़ में पीएम का स्वागत
सीएम भगवंत मान पीएम मोदी को राजिंद्रा पार्क हैलीपैड पर अभिवादन करेंगे. चंडीगढ़ में ‘पेक’ में होने वाले समारोह में सीएम शामिल नहीं होंगे. जालंधर में पीएम को अमन अरोड़ा रिसीव करेंगे. इससे पहले, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जींद पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को जींद से भारत की पहली हाईड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों व प्रबंधों की समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि जींद में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभी कार्यक्रम पूरी तरह से इको-फ्रेन्डली होंगे.
PM Modi Chandigarh Visit: चंडीगढ़ में पीएम की विजिट को लेकर ट्रैफिक एडवायजरी जारी

PM Modi Chandigarh Visit: पीजीआई में ₹1,200 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन
चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीजीआई में ₹1,200 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इसमें एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज़ सेंटर, एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर एवं क्रिटिकल केयर ब्लॉक शामिल है. पीएम एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज़ सेंटर (एएनसी) और एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर (एएमसीसी) का उद्घाटन करेंगे तथा क्रिटिकल केयर ब्लॉक (सीसीबी) की आधारशिला रखेंगे. लगभग ₹1,200 करोड़ की लागत वाली ये परियोजनाएँ संस्थान के इतिहास में सबसे बड़े विस्तारों में से एक हैं. इन नई सुविधाओं से न केवल चंडीगढ़ बल्कि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड तथा अन्य पड़ोसी राज्यों के उन लाखों मरीजों को लाभ मिलेगा, जो उन्नत चिकित्सा सेवाओं के लिए पीजीआईएमईआर पर निर्भर हैं.
PM Modi Jind Visit: हरियाणा और चंडीगढ़ के दौरे को लेकर उत्साहित हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह शुक्रवार को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे को लेकर उत्साहित हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि वह रेलवे, स्वास्थ्य सेवाओं, संपर्क और शिक्षा से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं एवं कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिनका लोगों, विशेषकर युवाओं के जीवन पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. प्रधानमंत्री मोदी दौरे के दौरान 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. वह भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे. इस दौरान वह चंडीगढ़ और हरियाणा के जींद में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा, ‘‘मैं हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के लोगों के बीच जाकर रेलवे, स्वास्थ्य सेवाओं, संस्कृति, संपर्क, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने को लेकर उत्साहित हूं. इन परियोजनाओं का लोगों, विशेषकर हमारी युवा शक्ति के जीवन पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.’’
प्रधानमंत्री ने कहा कि वह जींद से भारत की पहली हाइड्रोजन चालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जो जींद और सोनीपत के बीच चलेगी.उन्होंने कहा, ‘‘इसके साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा, जहां इस तरह की ट्रेन संचालित होती हैं. यह रेलवे क्षेत्र में स्वच्छ प्रौद्योगिकी को अपनाने की दिशा में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.’’भारत में ही डिजाइन, तैयार और एकीकृत की गई यह ट्रेन स्वदेशी तकनीक से बनाई गई है. यह उन्नत रेलवे तकनीक के क्षेत्र में देश की बढ़ती क्षमता को दिखाती है. प्रधानमंत्री जींद के एकलव्य स्टेडियम में लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जींद में अन्य कई परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि भिवानी और नारनौल के मेडिकल कॉलेज भी राष्ट्र को समर्पित किए जाएंगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र में सिख संग्रहालय की आधारशिला भी रखी जाएगी. यह संग्रहालय सिख धर्म के गौरवशाली इतिहास, पूज्य सिख गुरुओं की महान शिक्षाओं और राष्ट्र निर्माण में सिख समुदाय के योगदान को प्रदर्शित करेगा. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘चंडीगढ़ जाना हमेशा सुखद अनुभव होता है. कल के कार्यक्रम के दौरान 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा और कुछ परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी.’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि वह जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रैली के दौरान पंजाब के लोगों के बीच जाने के लिए उत्सुक हैं.
PM Modi Haryana Visit LIVE: हिमाचल के अंब रेलवे स्टेशन का भी पीएम करेंगे लोकार्पण

PM Modi Jind Visit: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दुल्हन की तरह सज रहा कालका रेलवे स्टेशन

PM Modi Chandigarh Visits: चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले पुलिस महकमें में हड़कंप
पीएम मोदी के दौरे से पहले, गुरुवार को चंडीगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम पर एक कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने कहा कि जहां पर मोदी का कार्यक्रम चल रहा है, वहां बम फिट कर दिया है और बम से उड़ा दिया जाएगा. चंडीगढ़ पुलिस और प्रशासन ने आनन फानन में ह्यूमन और टेक्निकल इंटेलिजेंस की मदद से पता लगाया तो सामने आया कि चंडीगढ़ का ही एक शख्स है, जो कि नशे का आदी है. उसने ही कंट्रोल रूम पर फोन किया था. आरोपी अविनाश चंडीगढ़ के सेक्टर 24 का रहने वाला है और 37 साल का है प्राइवेट जॉब करता है और काफी नशे का सेवन करता है. चंडीगढ़ के सेक्टर 3 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आरोपी को काबू कर लिया है. हालांकि जांच में सामने आया है कि नशे के सेवन के बाद आरोपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर थ्रेट दिया था.
PM Modi Chandigarh Visits: चंडीगढ़ में पीएम मोदी के दौरे को लेकर 3 हजार पुलिस जवान तैनात

PM Modi Jind Visit: किरण चौधरी ने की पीएम मोदी की तारीफ
पीएम मोदी के दौरे को लेकर भिवानी में भाजपा की पूर्व सांसद किरण चौधरी और नायब सैनी सरकार में मंत्री उनकी बेटी श्रुति चौधरी ने संयुक्त प्रेस वार्ता की. श्रुति चौधरी ने सीएम नायब सैनी का सिंचाई विभाग के हर प्रोजेक्ट को पूरे करने पर आभार जताया. किरण चौधरी ने कहा कि पीएम श्रुति चौधरी के प्रयास के बने भिवानी मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे. उन्होंने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हाइड्रोजन ट्रेन चलाना PM मोदी का बड़ा कदम है. इससे देश की तेल पर निर्भरता कम होगी. किरण चौधरी ने कहा कि PM मोदी का आभार, वो जब भी हरियाणा आते हैं, ऐतिहासिक काम करते हैं.
PM Modi Jind Visit: हरियाणा को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, ₹15 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
हरियाणा को पीएम मोदी की बड़ी सौगात देते हुए ₹15 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इन परियोजनाओं का उद्देश्य सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रेलवे कनेक्टिविटी को मजबूत करना है।
मुख्य परियोजनाएं:
दिल्ली-अमृतसर–कटरा एक्सप्रेसवे (लगभग ₹9,700 करोड़) – दिल्ली से कटरा का सफर 14 घंटे से घटकर करीब 6 घंटे होगा.
जींद–गोहाना राष्ट्रीय राजमार्ग (₹1,600 करोड़) – यात्रा समय 2 घंटे से घटकर 40 मिनट होगा.
अंबाला–काला अंब राष्ट्रीय राजमार्ग (₹1,200 करोड़) – हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बीच बेहतर कनेक्टिविटी.
पंडित नेकी राम शर्मा सरकारी मेडिकल कॉलेज, भिवानी (₹600 करोड़) – 630 बेड का अस्पताल और 100 एमबीबीएस सीटें.
महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज (₹900 करोड़) – 650 बेड का अस्पताल, 100 एमबीबीएस सीटें और ओपीडी सुविधा.
कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक (₹400 करोड़) – पांच रेलवे फाटक खत्म होंगे, ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी.
सिख म्यूजियम, कुरुक्षेत्र (₹160 करोड़) – सिख गुरुओं की विरासत और इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की पहल.
हांसी–बरवाला राष्ट्रीय राजमार्ग (₹140 करोड़) – हिसार और पंचकूला के बीच सड़क संपर्क बेहतर होगा तथा कृषि और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा.

