Close Menu
    What's Hot

    Rohit Sharma Wasn’t Happy: रोहित शर्मा ‘नाखुश’, बीसीसीआई की ‘आखिरी वनडे’ मीटिंग की अंदरूनी बातें आई सामने | Sports

    July 17, 2026

    अब पूरे पंजाब में घरों के नजदीक मिलेगा राशन

    July 17, 2026

    New Delhi Police Commissioner: इस IPS अफसर को बनाया गया दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर, हटाए गए सतीश गोलचा |

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      PM मोदी के जालंधर दौरे से पहले बड़ा ट्रैफिक अलर्ट, ये रास्ते रहेंगे बंद

      July 17, 2026

      शौचालय में मिली पर्ची से विमान यात्रियों में हड़कंप, पुलिस अलर्ट, उतारे गए यात्री

      July 17, 2026

      NEET UG Result 2026: नीट यूजी का रिजल्ट घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल बने टॉपर, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड | National

      July 17, 2026

      धमाल मचाने आ रही किआ सिरोस ईवी, जबरदस्त फीचर, जानें कितनी होगी कीमत

      July 17, 2026

      क्यों मनाया जाता है गुरु पूर्णिमा का पर्व? जानें किस दिन है यह त्योहार और पूजा विधि

      July 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, July 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»पंजाब सरकार बुखार, डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों का खर्च उठा रही है
    पंजाब

    पंजाब सरकार बुखार, डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों का खर्च उठा रही है

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJuly 17, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ मानसून बीमारियों के लिए मुफ़्त इलाज उपलब्ध करवा रही है
    • ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने अस्पताल के बिल की चिंता से मुक्त कर मेरे इलाज में बड़ी मदद की: लाभार्थी बलविंदर कौर*
    • योग्य परिवार मानसून के दौरान ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत समय पर कैशलेस इलाज ले सकते हैं: डॉ. बलबीर सिंह

    चंडीगढ़ : मानसून की पहली बारिश जहाँ गर्मी से राहत देती है, वहीं लोगों के स्वास्थ्य के लिए चुनौतीपूर्ण मौसम की शुरुआत भी करती है। हर साल पूरे भारत के अस्पतालों में डेंगू, मलेरिया और बुख़ार से जुड़ी अन्य बीमारियों के मामले बढ़ जाते हैं। इस साल भी यही स्थिति देखने को मिल रही है।

    अमृतसर की 32 वर्षीय बलविंदर कौर, जो इस योजना की लाभार्थी हैं, ने बताया, “मैंने हाल ही में मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 8400 रुपये का इलाज करवाया।

    बलविंदर कौर को उस समय अस्पताल ले जाया गया जब उन्हें काफी तेज बुख़ार था। उन्होंने कहा, अस्पताल के स्टाफ ने मुझे मुख्यमंत्री सेहत योजना में रजिस्टर करवाने में मदद की। मैं कपड़े सिलकर अपना गुज़ारा करती हूं। इस योजना ने समय पर इलाज और आर्थिक सहायता देकर मेरा बोझ कम किया, जिससे मैं अपनी रिकवरी पर ध्यान दे सकी। मैं मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा शुरू की गई इस स्वास्थ्य योजना के लिए आभारी हूँ। यह वास्तव में ज़रूरत के समय परिवारों का साथ देती है।”

    2025 में किए गए एक भारतीय अस्पताल अध्ययन में पाया गया कि मानसून के दौरान भर्ती किए गए मरीज़ों में एक्यूट फेब्राइल इलनेस (तीव्र बुखार वाली बीमारी) का सबसे आम कारण डेंगू था। यह निष्कर्ष दर्शाता है कि समय पर जांच और तुरंत इलाज बेहद जरूरी हैं, क्योंकि मानसून से जुड़ी कई बीमारियों की शुरुआत एक जैसे लक्षणों के साथ होती है।

    डॉक्टर लोगों से अपील कर रहे हैं कि लगातार रहने वाले बुख़ार को नजरअंदाज न किया जाए, वहीं पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना (MMSY) योग्य परिवारों को अस्पताल के बिल की चिंता के बिना कैशलेस इलाज उपलब्ध करवा रही है।

    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि सरकार ने मच्छरों और पानी से फैलने वाली मौसमी बीमारियों में बढ़ोतरी से निपटने के लिए निगरानी, अस्पतालों की तैयारी और जांच सुविधाओं को मजबूत किया है। उन्होंने लोगों से सामान्य रोकथाम उपाय अपनाने की अपील की, जैसे आसपास जमा पानी को साफ करना और बुखार के शुरुआती लक्षण दिखते ही चिकित्सकीय सलाह लेना।

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “पानी से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम घर से ही शुरू होती है। मच्छरों के प्रजनन को रोकने में हर परिवार, स्कूल और समुदाय की अपनी भूमिका है। साथ ही हम लोगों को यह भी बताना चाहते हैं कि मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत योग्य लाभार्थी बिना खर्च की चिंता के समय पर इलाज करवा सकते हैं।

    डॉ. राज कुमार (एम.डी. मेडिसिन), सीनियर मेडिकल ऑफ़िसर, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, वेरका, पंजाब ने कहा कि मरीज़ हर बुख़ार को अक्सर सामान्य वायरल संक्रमण समझने की ग़लती कर लेते हैं। उन्होंने कहा, “हर मानसून में हम ऐसे मरीज़ देखते हैं जो तीन-चार दिन घर पर इलाज करने के बाद अस्पताल पहुंचते हैं। तब तक उनमें डिहाइड्रेशन या डेंगू के चेतावनी संकेत दिखाई देने लगते हैं। एक सामान्य रक्त जांच और समय पर इलाज गंभीर जटिलताओं से बचा सकता है। पहले 48 घंटे बेहद महत्त्वपूर्ण होते हैं।”

    उन्होंने आगे कहा कि बरसात के मौसम में डेंगू ही एकमात्र समस्या नहीं है। उन्होंने कहा, “मानसून में मलेरिया, टाइफ़ायड , वायरल हेपेटाइटिस और एक्यूट गैस्ट्रोएंटेराइटिस भी आम हैं। लक्षण एक जैसे होने के कारण लोगों को ख़ुद दवा लेने से बचना चाहिए और बुखार लगातार रहने पर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। शुरुआती जांच जीवन बचा सकती है।”

    डॉ. राज कुमार ने आगे कहा, “शुरुआती चरण में इस तरह के बुख़ारों का इलाज कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) के साथ-साथ प्राइमरी हेल्थ सेंटरों (PHC) में भी मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सुरक्षित और प्रभावी तरीके से किया जा सकता है।”

    उन्होंने कहा कि जल्दी जाँच और समय पर इलाज से जटिलताएं कम होती हैं और बड़े अस्पतालों में रेफरल की ज़रूरत कम पड़ती है।

    स्टेट हेल्थ एजेंसी (SHA) द्वारा साझा किए गए मुख्यमंत्री सेहत योजना के ताज़ा आंकड़े मौसमी रुझान को दर्शाते हैं। 6 जुलाई 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, एक्यूट फेब्राइल इलनेस (तीव्र बुख़ार वाली बीमारी) इस योजना के तहत इलाज की जाने वाली सबसे आम बीमारियों में से एक रही।

    मरीजों का इलाज कम्युनिटी हेल्थ सेंटरों, सब-डिवीजनल अस्पतालों, ज़िला अस्पतालों और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में किया गया। मरीज की स्थिति के अनुसार बुखार से जुड़ी बीमारियों के इलाज पैकेज 2100 रुपए से 8400 रुपए तक हैं।

    मलेरिया, एक्यूट गैस्ट्रोएंटेराइटिस, तेज बुखार और वायरल हेपेटाइटिस के मामले भी दर्ज हुए हैं, जिससे स्पष्ट है कि मानसून बीमारियों का मौसम शुरू हो चुका है।

    बुख़ार से जुड़े दावे फाज़िल्का, मोगा, संगरूर, गुरदासपुर और होशियारपुर जैसे ज़िलों से आए हैं, जिससे पता चलता है कि लोग बड़े शहरों में जाने के बजाय अपने नजदीक ही इलाज करवा रहे हैं।

    इसके साथ ही आंकड़ों से योजना की व्यापक पहुंच भी सामने आई है। बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने मौसमी बुख़ार का इलाज करवाया, वहीं मुख्यमंत्री सेहत योजना ने डायलिसिस, दिल से जुड़ी इलाज प्रक्रियाओं, इंटेंसिव केयर और अन्य महँगे इलाज को भी कवर किया। बुख़ार के इलाज के कुछ हज़ार रुपये के पैकेज से लेकर जीवन बचाने वाली हृदय संबंधी सेवाओं तक, यह योजना सामान्य बीमारियों से लेकर आपातकालीन परिस्थितियों तक परिवारों के लिए एक मज़बूत सहारा बन रही है।

    डॉ. राज कुमार ने सलाह दी कि लोग दो दिन से अधिक रहने वाले बुख़ार को नज़रअंदाज न करें, विशेष तौर पर यदि इसके साथ तेज शरीर दर्द, लगातार उल्टी, पेट-दर्द, खून बहना, सांस लेने में परेशानी या अचानक कमजोरी जैसे लक्षण हों।

    उन्होंने कूलर, गमलों और अन्य स्थानों पर जमा पानी ख़ाली करने, मच्छर रिपेलेंट का उपयोग करने, पूरी बाँहों वाले कपड़े पहनने और मानसून के दौरान अधिक साफ-सफाई रखने की भी सलाह दी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लोबल बाजार में सुस्ती के बावजूद शेयर बाजार में तेजी, बैंकिंग और IT दोनों के शेयर उछले, मजबूती बरकरार
    Next Article रोहित शर्मा के संन्यास की इन साइड स्टोरी, चयनकर्ताओं ने क्या कहा? हिटमैन की जगह किसे चुना गया | Sports
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      अब पूरे पंजाब में घरों के नजदीक मिलेगा राशन

      July 17, 2026

       मुख्यमंत्री मान बोले- ई-20 पेट्रोल से देशभर के लोगों को अपने वाहनों में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है

      July 17, 2026

      विजिलेंस ब्यूरो ने इंस्पेक्टर को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते…

      July 16, 2026

      Punjab News: शराब के कारोबार को लेकर खूनी झड़प, अंधाधुंध फायरिंग

      July 16, 2026

      Punjab News: बेअदबी के मामलों में सिर्फ़ समन क्यों? ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने…

      July 16, 2026

      PM मोदी दौरे के लिए मोहाली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

      July 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Rohit Sharma Wasn’t Happy: रोहित शर्मा ‘नाखुश’, बीसीसीआई की ‘आखिरी वनडे’ मीटिंग की अंदरूनी बातें आई सामने | Sports

      By परवेश चौहानJuly 17, 2026

      रोहित शर्मा और बीसीसीआई अधिकारियों के बीच हुई आखिरी मीटिंग में क्या हुआ था नई…

      अब पूरे पंजाब में घरों के नजदीक मिलेगा राशन

      July 17, 2026

      New Delhi Police Commissioner: इस IPS अफसर को बनाया गया दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर, हटाए गए सतीश गोलचा |

      July 17, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.