Close Menu
    What's Hot

    PM मोदी के जालंधर दौरे से पहले बड़ा ट्रैफिक अलर्ट, ये रास्ते रहेंगे बंद

    July 17, 2026

    ‘सतलुज मूवी पर रोक लगाई गई है’, PM मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंजाब-हरियाणा के सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी

    July 17, 2026

    कमाना है मुनाफा तो यहां लगाएं पैसा, मिलेगा बंपर रिटर्न, होंगे मालामाल

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      PM मोदी के जालंधर दौरे से पहले बड़ा ट्रैफिक अलर्ट, ये रास्ते रहेंगे बंद

      July 17, 2026

      शौचालय में मिली पर्ची से विमान यात्रियों में हड़कंप, पुलिस अलर्ट, उतारे गए यात्री

      July 17, 2026

      NEET UG Result 2026: नीट यूजी का रिजल्ट घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल बने टॉपर, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड | National

      July 17, 2026

      धमाल मचाने आ रही किआ सिरोस ईवी, जबरदस्त फीचर, जानें कितनी होगी कीमत

      July 17, 2026

      क्यों मनाया जाता है गुरु पूर्णिमा का पर्व? जानें किस दिन है यह त्योहार और पूजा विधि

      July 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, July 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»रोहित शर्मा के संन्यास की इन साइड स्टोरी, चयनकर्ताओं ने क्या कहा? हिटमैन की जगह किसे चुना गया | Sports
    खेल

    रोहित शर्मा के संन्यास की इन साइड स्टोरी, चयनकर्ताओं ने क्या कहा? हिटमैन की जगह किसे चुना गया | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    rohit sharma inside story
    रोहित शर्मा क्या रविवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से लेंगे संन्यास

    नई दिल्ली. भारतीय टीम को बतौर कप्तान आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी दिलाने वाले रोहित शर्मा को 2027 का वनडे विश्व कप खेलने का मौका नहीं मिलेगा. भले ही ये सुनकर फैंस को अच्छा ना लगे लेकिन मीडिया रिपोर्ट में यही दावा किया जा रहा है. भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शामिल रोहित शर्मा का इंटरनेशनल करियर अब आखिरी पड़ाव पर है. PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे रोहित शर्मा के करियर का आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला हो सकता है.

    रोहित शर्मा का हालिया वनडे प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भले ही शतक लगाया था लेकिन इसके बाद कुछ खास नहीं कर पाए हैं. पिछले आठ वनडे मुकाबलों में उन्होंने 241 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 30.1 और स्ट्राइक रेट 88.6 रहा, जबकि उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है.

    चयनकर्ताओं का क्या है प्लान?

    रिपोर्ट में बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि चयनकर्ता चाहते हैं कि यशस्वी जायसवाल को लगातार करीब 20 वनडे मैच खेलने का मौका मिले, ताकि उन्हें भविष्य के लिए तैयार किया जा सके. रिपोर्ट में इस बात का दावा किया जा रहा है कि सलेक्शन कमेटी अब 39 साल रोहित शर्मा को अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप की योजनाओं में शामिल नहीं मान रही है. चयनकर्ताओं की नजर अब युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पर है, जिन्हें लंबा मौका देने की तैयारी है.

    सूत्र ने कहा,

    “कोई भी रोहित शर्मा से संन्यास लेने के लिए नहीं कह सकता, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ सितंबर में होने वाली घरेलू सीरीज से पहले चयनकर्ता भविष्य की ओर देखना चाहते हैं. रोहित के भविष्य का फैसला अब उन्हें खुद करना है.”

    विराट कोहली पर अलग रुख

    रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि मुख्य कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर दोनों इस बात पर सहमत हैं कि विराट कोहली अपनी मौजूदा फॉर्म और फिटनेस के कारण टीम की पहली पसंद बने रहेंगे. ऐसे में चयनकर्ताओं का नजरिया रोहित और विराट को लेकर अलग माना जा रहा है.

    टेस्ट संन्यास को लेकर भी थे मतभेद

    रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के फैसले के दौरान भी चयन समिति और रोहित की सोच पूरी तरह एक जैसी नहीं थी. रोहित के करीबी सूत्रों का दावा है कि उन्होंने इंग्लैंड दौरे के सिर्फ दो टेस्ट खेलने की योजना नहीं बनाई थी, बल्कि पूरी टेस्ट सीरीज के लिए खुद को उपलब्ध कराया था. अब सभी की नजर रविवार को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे वनडे पर होगी. अगर रिपोर्ट सही साबित होती है तो यह मुकाबला भारतीय क्रिकेट के एक युग का अंत होगा.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब सरकार बुखार, डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों का खर्च उठा रही है
    Next Article कमाना है मुनाफा तो यहां लगाएं पैसा, मिलेगा बंपर रिटर्न, होंगे मालामाल
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Rohit Sharma Retirement: रोहित शर्मा लेंगे संन्यास? चयनकर्ताओं ने किया 2027 वर्ल्ड कप टीम से बाहर, रिपोर्ट में कितनी सच्चाई | Sports

      July 17, 2026

      India Vs England 2nd ODI LIVE Streaming: दूसरा वनडे 3.30 बजे नहीं होगा शुरू, क्या लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म भी हुआ चेंज | Sports

      July 17, 2026

      टीम इंडिया के खिलाड़ी गुरनूर बरार पर ICC ने लिया एक्शन! जानिए क्या पहले वनडे में ऐसा क्या किया था | Sports

      July 17, 2026

      Ind vs Eng: 12 साल बाद कार्डिफ में उतरी टीम इंडिया, प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, केएल राहुल बाहर | Sports

      July 16, 2026

      भारत ने इंग्लैंड को 234 रन का लक्ष्य दिया

      July 16, 2026

      Virat Kohli World Record: शतक से चूके लेकिन विराट कोहली ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंग्लैंड की गेंदबाजी तहस-नहस | Sports

      July 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      PM मोदी के जालंधर दौरे से पहले बड़ा ट्रैफिक अलर्ट, ये रास्ते रहेंगे बंद

      By अंकित कुमारJuly 17, 2026

      Jalandhar Traffic Advisory Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को जालंधर दौरे को देखते हुए…

      ‘सतलुज मूवी पर रोक लगाई गई है’, PM मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंजाब-हरियाणा के सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी

      July 17, 2026

      कमाना है मुनाफा तो यहां लगाएं पैसा, मिलेगा बंपर रिटर्न, होंगे मालामाल

      July 17, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.