Close Menu
    What's Hot

    रोहित शर्मा का आखिरी वनडे? माता-पिता लंदन पहुंचे, रिपोर्ट सामने आने के बाद से मची खलबली | Sports

    July 17, 2026

    AAP ने सुजानपुर नगर परिषद चुनाव जीता, नीतू मन्हास…

    July 17, 2026

    अलॉटमेंट आज, जानें आपको कितने शेयर मिले, यह तरीका करें इस्तेमाल

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      श्री गुंडिचा मंदिर पहुंची रथयात्रा, 7 दिन मौसी के घर रहेंगे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा

      July 17, 2026

      अमेरिका ने ईरान पर की एयरस्ट्राइक, भारत के निवेश वाले चाबहार पोर्ट को भी बनाया निशाना

      July 17, 2026

      PM मोदी के जालंधर दौरे से पहले बड़ा ट्रैफिक अलर्ट, ये रास्ते रहेंगे बंद

      July 17, 2026

      शौचालय में मिली पर्ची से विमान यात्रियों में हड़कंप, पुलिस अलर्ट, उतारे गए यात्री

      July 17, 2026

      NEET UG Result 2026: नीट यूजी का रिजल्ट घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल बने टॉपर, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड | National

      July 17, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, July 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»KMP एक्सप्रेसवे, RRTS कॉरिडोर, अब हाइड्रोजन ट्रेन ने लगाए चार चांद, उड़ने लगेगी इस शहर में प्रॉपर्टी
    हरियाणा

    KMP एक्सप्रेसवे, RRTS कॉरिडोर, अब हाइड्रोजन ट्रेन ने लगाए चार चांद, उड़ने लगेगी इस शहर में प्रॉपर्टी

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 17, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    दिल्ली के पड़ोसी शहर सोनीपत की किस्मत खुल गई है. पहले कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे, फिर आरआरटीएस रैपिड रेल कॉरिडोर बनाने की तैयारी और अब यहां देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के चलने से सोनीपत नई उड़ान भर रहा है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से सोनीपत के लिए देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन ‘नमो ग्रीन रेल’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है. जींद से सोनीपत के बीच 89 किलोमीटर के रूट पर दौड़ने वाली यह ट्रेन अत्याधुनिक तकनीक का बेजोड़ उदाहरण है. हालांकि इससे भी खास है कि इस ट्रेन के चलने से सोनीपत शहर के विकास में चार-चांद लग गए हैं.

    बता दें कि पिछले कुछ समस से सोनीपत एनसीआर का उभरता हुआ लॉजिस्टिक्स और रेजिडेंशियल हब बन गया है. रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि कोई भी मजबूत ट्रांसपोर्ट सिस्टम किसी शहर के आर्थिक और शहरी विकास की रीढ़ होता है. सोनीपत पहले से ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के सबसे पसंदीदा निवेश केंद्रों में से एक है. वहीं अब पानी से चलने वाली ट्रेन के आने से यहां की प्रॉपर्टी को पंख लग गए हैं.

    सोनीपत की मजबूती का ये हैं आधार

    1. . शानदार सड़क नेटवर्क: दिल्ली से सीधी और आसान कनेक्टिविटी.
    2. . KMP एक्सप्रेसवे: कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे के कारण कमर्शियल गाड़ियों की सुगम आवाजाही.
    3. . प्रस्तावित दिल्ली-पानीपत RRTS: रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम, जो आने वाले समय में कनेक्टिविटी को पूरी तरह बदल देगा.
    4. . ऐसे में अब इस मजबूत नेटवर्क में हाइड्रोजन ट्रेन का जुड़ना सोनीपत के रियल एस्टेट मार्केट के लिए ‘चेरी ऑन द केक’ जैसा है. यह अत्याधुनिक रेल सेवा यहां चल रहे विकास को एक नई रफ्तार देने जा रही है.

    न्यूस्टोन के सीईओ रजत बोकोलिया ने हाइड्रोजन ट्रेन ‘नमो ग्रीन रेल’ के शुरू होने को लेकर कहा कि देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन ‘नमो ग्रीन रेल’ भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वच्छ परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है तो है ही लेकिन सोनीपत के लिए वरदान है. बेहतर कनेक्टिविटी हमेशा किसी भी क्षेत्र के आर्थिक और रियल एस्टेट विकास की मजबूत नींव होती है. जींद–सोनीपत रेल कॉरिडोर पर इस आधुनिक पहल से न केवल लोगों का आवागमन आसान होगा, बल्कि सोनीपत में निवेश, आवासीय विकास और व्यावसायिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की संभावना है.

    वहीं मैपस्को ग्रुप के डायरेक्टर राहुल सिंगला कहते हैं कि भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सोनीपत कॉरिडोर से जुड़ना इस क्षेत्र के रियल एस्टेट सेक्टर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. बेहतर और आधुनिक कनेक्टिविटी किसी भी शहर के विकास को नई गति देती है और इसका सकारात्मक प्रभाव आवासीय मांग तथा निवेश दोनों पर देखने को मिलता है. सोनीपत में घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह पहल आवागमन को अधिक सुविधाजनक और सहज बनाएगी, जिससे वे दिल्ली-एनसीआर के अन्य हिस्सों से बेहतर तरीके से जुड़ सकेंगे. हमें विश्वास है कि यह परियोजना सोनीपत को एक उभरते हुए आवासीय और निवेश गंतव्य के रूप में और अधिक सशक्त बनाते हुए इसके रियल एस्टेट विकास को नई उड़ान देगी.”

    प्रॉपर्टी डिमांड और निवेश में उछाल की उम्मीद
    विशेषज्ञों का कहना है कि लोग हमेशा वहीं आशियाना बनाना या निवेश करना पसंद करते हैं, जहां से काम पर जाना और आना तेज व तनावमुक्त हो. जींद-सोनीपत के बीच इस ट्रेन के चलने से रोजाना नौकरी, पढ़ाई या कारोबार के सिलसिले में सफर करने वाले लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. जब यात्रा का समय घटेगा, तो सोनीपत में हाउसिंग डिमांड और उनकी कीमतों में सीधा उछाल देखने को मिलेगा.


    Haryana News हरियाणा के रोहतक में मॉडल स्कूल और नगर निगम कार 86406

    इसके अलावा, एक मजबूत और आधुनिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क- उद्योगों, वेयरहाउसिंग और सर्विस सेक्टर के विस्तार का रास्ता साफ करता है. स्थानीय अर्थव्यवस्था में आ रही इस तेजी का सीधा फायदा सोनीपत में चल रहे इंटीग्रेटेड टाउनशिप, प्लॉटेड डेवलपमेंट और अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को मिलेगा. डेवलपर्स और संस्थागत निवेशकों का भरोसा इस बेल्ट पर और ज्यादा मजबूत होगा.

    लॉन्ग-टर्म विजन और भविष्य
    इस हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत से यह साफ संदेश मिलता है कि सरकार का पूरा ध्यान भविष्य के साफ-सुथरे और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर है. वैश्विक स्तर पर भी ऐसी पर्यावरण-अनुकूल पहल किसी शहर की ब्रांड वैल्यू को बढ़ाती हैं, जिससे विदेशी और बड़े घरेलू निवेशकों के लिए वह जगह निवेश का हॉटस्पॉट बन जाती है.

    हालांकि, किसी भी बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट का जमीनी और अंतिम असर दिखने में थोड़ा समय लगता है. यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि स्थानीय स्तर पर नए रोजगार और औद्योगिक निवेश कितनी तेजी से आ रहे हैं.

    इसके बावजूद, देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का इस रूट पर चलना सोनीपत के स्वर्णिम भविष्य का एक बड़ा और सकारात्मक संकेत है. अगर आने वाले समय में प्रस्तावित RRTS और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर जैसी योजनाएं भी समय पर रफ्तार पकड़ती हैं, तो सोनीपत को उत्तर भारत का सबसे बड़ा और मजबूत रियल एस्टेट व निवेश हब बनने से कोई नहीं रोक पाएगा.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबंपर तेजी के साथ मार्केट बंद, IT, बैंकिंग के शेयर आसमान पर, निवेशकों की चांदी
    Next Article श्री गुंडिचा मंदिर पहुंची रथयात्रा, 7 दिन मौसी के घर रहेंगे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    ‘जगह-जगह स्वागत…’, कैसा रहा देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का पहला सफर? यात्रियों ने बताया, बोले- दिल्ली तक चलनी चाहिए

    July 17, 2026

    ‘सतलुज मूवी पर रोक लगाई गई है’, PM मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंजाब-हरियाणा के सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी

    July 17, 2026

    आज देश को मिलेगी पहली हाईड्रोजन ट्रेन, कुछ देर में पीएम दिखाएंगे हरी झंडी

    July 17, 2026

    अभय चौटाला ने PM मोदी को याद दिलाए चुनावी वादे, किसानों से लेकर SYL तक उठाए सवाल

    July 17, 2026

    आधी रात गुरुग्राम में एनकाउंटर, दीपक नांदल गैंग के 4 बदमाश ढेर, 3 पुलिसवालों को भी लगी गोली

    July 17, 2026

    gangster lokesh urf soorya| राजस्थान पुलिस का वांटेड दिल्ली पुलिस ने दबोचा, कौन है 20 हजार का इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या?

    July 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    रोहित शर्मा का आखिरी वनडे? माता-पिता लंदन पहुंचे, रिपोर्ट सामने आने के बाद से मची खलबली | Sports

    By परवेश चौहानJuly 17, 2026

    रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की खबरें आ रही है. नई दिल्ली. इस…

    AAP ने सुजानपुर नगर परिषद चुनाव जीता, नीतू मन्हास…

    July 17, 2026

    अलॉटमेंट आज, जानें आपको कितने शेयर मिले, यह तरीका करें इस्तेमाल

    July 17, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.