Close Menu
    What's Hot

    Rohit Sharma Retirement: लॉर्ड्स में रोहित शर्मा खेलेंगे अपने करियर का आखिरी मैच? BCCI सचिव देवजीत सैकिया का मामले पर आया बयान | Sports

    July 18, 2026

    IMD Weather Update: आज दिल्ली-हरियाणा में सताएगी उमस, 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, देशभर में ऐसा रहेगा मौसम | National

    July 18, 2026

    Sonam Wangchuk News: सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शनकारियों से झड़प, जंतर-मंतर खाली करने के आदेश | National

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Sonam Wangchuk News: सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शनकारियों से झड़प, जंतर-मंतर खाली करने के आदेश | National

      July 18, 2026

      देश में अब तक सामान्य से 23% बारिश कम हुई

      July 18, 2026

      मेक्सिको में 7.4 तीव्रता का भूकंप

      July 17, 2026

      सीएम मोहन यादव बोले- मध्यप्रदेश में केवल वही रहेगा जो एक शादी करेगा

      July 17, 2026

      श्री गुंडिचा मंदिर पहुंची रथयात्रा, 7 दिन मौसी के घर रहेंगे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा

      July 17, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, July 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»IMD Weather Update: आज दिल्ली-हरियाणा में सताएगी उमस, 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, देशभर में ऐसा रहेगा मौसम | National
    दिल्ली

    IMD Weather Update: आज दिल्ली-हरियाणा में सताएगी उमस, 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, देशभर में ऐसा रहेगा मौसम | National

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 18, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    India weather forecast 18 July 2026, IMD heavy rainfall alert today, Delhi weather update July 18, Uttar Pradesh rain forecast IMD, Himachal Pradesh heavy rain warning, Punjab Haryana weather latest update, आज का मौसम, IMD मौसम अपडेट, 18 जुलाई का मौसम
    आज का मौसम, 18 जुलाई 2026

    Today Weather Forecast, 18 July: कई दिनों से उत्तर भारत में लोगों को बारिश का इंतजार है। फिलहाल यहां लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार पश्चिम बंगाल और आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र से देश के कई हिस्सों में मानसून एक्टिव हो गया है। आने वाले कई दिनों तक भारी बारिश देखने को मिल सकती है। 18 जुलाई यानी आज उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कई स्थानों पर हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा, जबकि झोंकों के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

    आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम | Delhi Weather Today

    राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। दिनभर गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर सकती है, लेकिन दोपहर या शाम के समय कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। IMD के अनुसार 20 से 22 जुलाई के बीच दिल्ली में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

    हरियाणा-पंजाब का मौसम | Punjab-Haryana Weather Today

    हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 18 जुलाई को गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 से 22 जुलाई के बीच इन राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी और कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है, इसलिए लोगों को खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

    हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट | Himachal Pradesh Weather Today

    हिमाचल प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। IMD ने 18 से 23 जुलाई के बीच शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति सहित कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। 19 से 22 जुलाई के दौरान कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, अचानक बाढ़ और सड़क बाधित होने का खतरा भी बना रह सकता है।

    मौसम संबंधी चेतावनी

    मुख्य बिंदु

    (i) पश्चिम बंगाल एवं आसपास के क्षेत्रों पर स्थित सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर निम्न दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है। इसके प्रभाव से 17 जुलाई, 2026 को छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा तथा ओडिशा में भारी से बहुत भारी… pic.twitter.com/L3RWeaJz3b

    — India Meteorological Department (@Indiametdept) July 17, 2026

    जम्मू-कश्मीर में बारिश के चलेंगी तेज हवाएं | Jammu Kashmir Weather Today

    जम्मू-कश्मीर में 18 जुलाई से अगले कई दिनों तक व्यापक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे, जबकि झोंकों के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 20 से 22 जुलाई के बीच कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की भी संभावना है।

    उत्तर प्रदेश में आज भारी बारिश | Uttar Pradesh Weather Today

    उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। 18 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, मऊ, आजमगढ़, बलिया, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, गोंडा, बहराइच, प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 19 से 23 जुलाई के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर और अमरोहा सहित कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

    इन राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट

    राजस्थान में भी मानसून की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। मौसम विभाग ने 18 से 23 जुलाई के बीच राज्य के कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, नागौर, पाली, जालौर और सिरोही, जबकि पूर्वी राजस्थान के जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, टोंक और अजमेर में बारिश होने की संभावना है। 20 से 23 जुलाई के दौरान गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, ओडिशा और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भी अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। विशेष रूप से उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 18 और 19 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleSonam Wangchuk News: सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शनकारियों से झड़प, जंतर-मंतर खाली करने के आदेश | National
    Next Article Rohit Sharma Retirement: लॉर्ड्स में रोहित शर्मा खेलेंगे अपने करियर का आखिरी मैच? BCCI सचिव देवजीत सैकिया का मामले पर आया बयान | Sports
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Highway Toll Rates: दिल्ली से मनाली जाना हुआ महंगा, हरियाणा ने इस टोल पर बढ़ाए रेट, चेक करें नई रेट लिस्ट | Haryana

      July 17, 2026

      New Delhi Police Commissioner: इस IPS अफसर को बनाया गया दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर, हटाए गए सतीश गोलचा |

      July 17, 2026

      Monsoon Update: आज इन 12 राज्यों में होगी झमाझम बारिश, दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम? जानें IMD वेदर अपडेट | National

      July 17, 2026

      एसआईआर ड्यूटी के दौरान महिला बीएलओ से बदसलूकी, चार आरोपी गिरफ्तार

      July 16, 2026

      आज दिल्ली में रथ यात्रा के कारण लगेगा जाम.. घर से निकलने से पहले पढें अपडेट

      July 16, 2026

      सोनम वांगचुक के ऑर्गन डैमेज का बढ़ा खतरा ! इतना गिरा वजन और शुगर लेवल, भूख हड़ताल के 19वें दिन यह बोले डॉक्टर | National

      July 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Rohit Sharma Retirement: लॉर्ड्स में रोहित शर्मा खेलेंगे अपने करियर का आखिरी मैच? BCCI सचिव देवजीत सैकिया का मामले पर आया बयान | Sports

      By परवेश चौहानJuly 18, 2026

      रोहित शर्मा के संन्यास पर बीसीसीआई सचिव का आया बयान नई दिल्ली. क्रिकेट की दुनिया…

      IMD Weather Update: आज दिल्ली-हरियाणा में सताएगी उमस, 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, देशभर में ऐसा रहेगा मौसम | National

      July 18, 2026

      Sonam Wangchuk News: सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शनकारियों से झड़प, जंतर-मंतर खाली करने के आदेश | National

      July 18, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.