Close Menu
    What's Hot

    Rohit Sharma Retirement: लॉर्ड्स में रोहित शर्मा खेलेंगे अपने करियर का आखिरी मैच? BCCI सचिव देवजीत सैकिया का मामले पर आया बयान | Sports

    July 18, 2026

    IMD Weather Update: आज दिल्ली-हरियाणा में सताएगी उमस, 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, देशभर में ऐसा रहेगा मौसम | National

    July 18, 2026

    Sonam Wangchuk News: सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शनकारियों से झड़प, जंतर-मंतर खाली करने के आदेश | National

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Sonam Wangchuk News: सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शनकारियों से झड़प, जंतर-मंतर खाली करने के आदेश | National

      July 18, 2026

      देश में अब तक सामान्य से 23% बारिश कम हुई

      July 18, 2026

      मेक्सिको में 7.4 तीव्रता का भूकंप

      July 17, 2026

      सीएम मोहन यादव बोले- मध्यप्रदेश में केवल वही रहेगा जो एक शादी करेगा

      July 17, 2026

      श्री गुंडिचा मंदिर पहुंची रथयात्रा, 7 दिन मौसी के घर रहेंगे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा

      July 17, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, July 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»Rohit Sharma Retirement: लॉर्ड्स में रोहित शर्मा खेलेंगे अपने करियर का आखिरी मैच? BCCI सचिव देवजीत सैकिया का मामले पर आया बयान | Sports
    खेल

    Rohit Sharma Retirement: लॉर्ड्स में रोहित शर्मा खेलेंगे अपने करियर का आखिरी मैच? BCCI सचिव देवजीत सैकिया का मामले पर आया बयान | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    bcci on rohit sharma retirement
    रोहित शर्मा के संन्यास पर बीसीसीआई सचिव का आया बयान

    नई दिल्ली. क्रिकेट की दुनिया में पिछले 24 घंटे से एक ही बात पर चर्चा हो रही है. क्या रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में अपने करियर का आखिरी मैच खेलने उतरेंगे. मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि पूर्व कप्तान को चयनकर्ताओं ने इसकी जानकारी दे दी है कि वो अब उनको वनडे टीम में नहीं देख रहे. ऐसे में 2027 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा होना उनके लिए मुश्किल है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने रोहित शर्मा के वनडे भविष्य को लेकर चल रही सभी अटकलों पर विराम लगा दिया.

    बीसीसीआई सचिव ने साफ किया है कि इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे रोहित शर्मा का आखिरी वनडे मैच नहीं होगा. पिछले कुछ दिनों से कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि लॉर्ड्स वनडे के बाद रोहित शर्मा को वनडे टीम से बाहर किया जा सकता है. हालांकि BCCI सचिव ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया.

    देवजीत सैकिया ने PTI से बातचीत में कहा, “रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर मीडिया में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. मैं साफ करना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है कि लॉर्ड्स में रविवार को होने वाला मुकाबला उनका आखिरी वनडे होगा. रोहित शर्मा भारतीय वनडे टीम के नियमित सदस्य हैं और जब तक वह टीम की योजनाओं का हिस्सा रहेंगे, तब तक भारत का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे. दूसरे शब्दों में कहें तो लॉर्ड्स वनडे उनका आखिरी मैच नहीं होगा.”

    इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबलों में रोहित शर्मा रन बनाने में नाकाम रहे. पहले मैच में 11 जबकि दूसरे में वो 26 रन बनाकर आउट हुए. भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने उनका बचाव किया. कोटक ने कहा, “रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ी पर किसी तरह का दबाव नहीं हो सकता. वह इतने अनुभवी खिलाड़ी हैं कि दो मैचों में रन नहीं बनने से कोई फर्क नहीं पड़ता. आज भी ऐसा लग रहा था कि वह बड़ी पारी खेल सकते हैं.”

    कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मुख्य कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर भविष्य की योजनाओं को लेकर एकमत हैं. विराट कोहली को उनकी फॉर्म और फिटनेस के कारण प्राथमिकता दी जा रही है. रोहित शर्मा के भविष्य पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

    39 साल के रोहित शर्मा ने 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में अपना वनडे डेब्यू किया था. वह पहले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. फिलहाल उनका लक्ष्य 2027 वनडे विश्व कप तक खेलना बताया जा रहा है. BCCI के ताजा बयान के बाद फिलहाल इतना साफ है कि रोहित शर्मा के वनडे करियर को लेकर कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है. लॉर्ड्स वनडे को उनका आखिरी मैच मानने की खबरें सही नहीं हैं.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleIMD Weather Update: आज दिल्ली-हरियाणा में सताएगी उमस, 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, देशभर में ऐसा रहेगा मौसम | National
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच के बयान से हड़कंप, रोहित शर्मा लॉर्ड्स वनडे में लेंगे संन्यास या होगा कमबैक | Sports

      July 18, 2026

      पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद नवाज पर आईसीसी ने लगाया प्रतिबंध, डोपिंग में फंसने पर लिया एक्शन | Sports

      July 18, 2026

      अगला नंबर आपका…विराट कोहली को चेतावनी! रोहित शर्मा को ODI से बाहर करने के बाद सिलेक्टर्स क्या है प्लान- अश्विन का खुलासा | Sports

      July 17, 2026

      Gary Sobers Record: 365 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक ओवर में लगातार 6 छक्के, जब गैरी सोबर्स ने रचा था इतिहास | Sports

      July 17, 2026

      रोहित शर्मा का आखिरी वनडे? माता-पिता लंदन पहुंचे, रिपोर्ट सामने आने के बाद से मची खलबली | Sports

      July 17, 2026

      Garry Sobers dies: 6 बॉल पर 6 छक्के मारने वाले महान ऑलराउंडर का जन्मदिन से पहले निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर | Sports

      July 17, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Rohit Sharma Retirement: लॉर्ड्स में रोहित शर्मा खेलेंगे अपने करियर का आखिरी मैच? BCCI सचिव देवजीत सैकिया का मामले पर आया बयान | Sports

      By परवेश चौहानJuly 18, 2026

      रोहित शर्मा के संन्यास पर बीसीसीआई सचिव का आया बयान नई दिल्ली. क्रिकेट की दुनिया…

      IMD Weather Update: आज दिल्ली-हरियाणा में सताएगी उमस, 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, देशभर में ऐसा रहेगा मौसम | National

      July 18, 2026

      Sonam Wangchuk News: सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शनकारियों से झड़प, जंतर-मंतर खाली करने के आदेश | National

      July 18, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.