अभी तक 3.7 लाख श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दर्शन कर चुके हैं
Amarnath Yatra 2026, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग की ओर से खराब मौसम की चेतावनी के बाद प्रशासन ने एहतियातन 19 जुलाई से अमरनाथ यात्रा को पहलगाम और बालटाल, दोनों मार्गों से अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर अंशुल गर्ग ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा स्थगित रखने का फैसला लिया गया है।
श्रद्धालुओं से प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील
19 जुलाई से बालटाल और नुनवान/चंदनवाड़ी बेस कैंपों से किसी भी श्रद्धालु को आगे यात्रा की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने कहा कि मौसम में सुधार और यात्रा मार्गों की सुरक्षा का आकलन करने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू करने का फैसला लिया जाएगा। श्रद्धालुओं से प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।
ये भी पढ़ें: सीबीएसई ने घोषित किया 10वीं की सेकेंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम

