Close Menu
    What's Hot

    साउथ दिल्ली में फ्लैट्स में चोरी करने वाली लड़की को पुलिस ने किया अरेस्ट, 50 मास्टर की रखती थी साथ

    June 17, 2025

    Delhi High Court ने रेप के आरोपी AIIMS के डॉक्टर को जमानत दी, जानिए आदेश में क्या कहा?

    June 17, 2025

    दिल्ली के पंचशील विहार में कानून व्यवस्था चौपट, सड़कों पर सरेआम चलती हैं शराब, रात भर खुलती दुकानें

    June 17, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      साउथ दिल्ली में फ्लैट्स में चोरी करने वाली लड़की को पुलिस ने किया अरेस्ट, 50 मास्टर की रखती थी साथ

      June 17, 2025

      Delhi High Court ने रेप के आरोपी AIIMS के डॉक्टर को जमानत दी, जानिए आदेश में क्या कहा?

      June 17, 2025

      दिल्ली के पंचशील विहार में कानून व्यवस्था चौपट, सड़कों पर सरेआम चलती हैं शराब, रात भर खुलती दुकानें

      June 17, 2025

      अगर प्लेन क्रैश होने वाला हो तो क्या करें? — जान बचाने वाली ज़रूरी बातें

      June 16, 2025

      लद्दाख में ‘फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स’ के पुनर्गठन अभ्यास की लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने की समीक्षा

      June 16, 2025
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»इनेलो से दो बार विधायक रहे नफे सिंह राठी की पार्टी में थी गहरी पैठ, उनकी हत्या पर नेताओं ने क्या कहा?
    Breaking News

    इनेलो से दो बार विधायक रहे नफे सिंह राठी की पार्टी में थी गहरी पैठ, उनकी हत्या पर नेताओं ने क्या कहा?

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाFebruary 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Nafe Singh Rathee

    Haryana News: हरियाणा में कानून व्यवस्था का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता कि राज्य की सबसे पुरानी क्षेत्रिय पार्टी इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की सरेआम गोलियां मार कर हत्या कर दी जाती है।

    नफे सिंह राठी का जन्म1958 को बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव जटवाड़ा में हुआ। नफे सिंह राठी लंबे समय तक इंडियन नेशनल लोकदल से जुड़े रहे। पार्टी में उनका अपना अलग रुतबा था। 

    वह चौटाला परिवार के काफी करीबी थे। वह 1996 और 2000 में इनेलो के टिकट पर विधायक बने। वह दो बार बहादुरगढ़ नगर परिषद के चेयरमैन भी रहे। 

    उन्होंने रोहतक से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। वह पूर्व विधायक एसोसिएशन के अध्यक्ष थे। इनेलो ने वर्ष 2020 में उन्हें प्रदेश की कमान सौंपी थी। वर्तमान में वह कुश्ती संघ (भारतीय शैली) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे।

    हरियाणा विधानसभा में आज हंगामे के आसार

    इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने राठी की हत्या पर दुख व्यक्त किया है और राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। अभय और हुड्डा इस मुद्दे को सोमवार को विधानसभा में उठा सकते हैं, जिस पर हंगामे के आसार हैं।

    पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि- सरकार की लापरवाही के कारण प्रदेश में कानून व्यवस्था दिवालिया हो गयी है। राज्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए विपक्ष ने सड़क से लेकर विधानसभा तक लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाया और सरकार को चेतावनी दी। मैं कोई राजनीतिक व्यक्ति नहीं हूं लेकिन एक हरियाणवी होने के नाते इस स्थिति को लेकर चिंतित हूं।’ हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित राज्य है। इससे पहले भी बदमाशों ने विधायकों को निशाना बनाया था।

    वहीं राज्यसभा सांसद और कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि हरियाणा में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अपराध का बोलबाला है, कानून व्यवस्था श्मशान में है। लगातार हो रहे अपराध बीजेपी-जेजेपी के खोखले दावों की पोल खोल रहे हैं। मैं नफे सिंह राठी की आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और घायल सुरक्षाकर्मियों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

    हरियाणा के गृहमंत्री ने दिए जांच के आदेश

    हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने इस पूरी घटना की जांच के आदेश दे दिए है। उन्होंने कहा- नफे सिंह राठी की हत्या से जुड़ा घटनाक्रम दुखद है। राठी मेरे साथ विधायक रहे हैं। मैंने अधिकारियों से बात की है और उन्हें तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया है। स्पेशल टास्क फोर्स भी तैनात की गई है। उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही कार्रवाई करेगी। घटना का कारण क्या है, यह अभी कहना संभव नहीं है।

    वहीं जेजेपी अध्यक्ष अजय चौटाला ने कहा कि नफे सिंह राठी की हत्या अत्यंत दुखद है और यह घटना अत्यंत निंदनीय है। नफे सिंह का निधन एक अपूरणीय क्षति है। मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।’ ईश्वर नफे सिंह राठी की आत्मा को शांति दे और परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दे।

    पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि नफे सिंह राठी की हत्या से स्तब्ध हूँ। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं इस हमले में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मुझे उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही हमलावरों को पकड़ लेगी।

    source https://www.nayaharyana.com/2024/02/nafe-singh-rathee-murder-case-anil-vij-hooda.html

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleAaj Ka Mousum Update: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, दो दिन होगी बारिश, 29 फरवरी से कई स्थानों ओलावृष्टि की संभावना
    Next Article पंजाब के लोगों के लिए GOOD NEWS, 10 सरकारी अस्पतालों में मिलेंगी मुफ़्त डायलिसिस सुविधाएं
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    साउथ दिल्ली में फ्लैट्स में चोरी करने वाली लड़की को पुलिस ने किया अरेस्ट, 50 मास्टर की रखती थी साथ

    June 17, 2025

    Delhi High Court ने रेप के आरोपी AIIMS के डॉक्टर को जमानत दी, जानिए आदेश में क्या कहा?

    June 17, 2025

    दिल्ली के पंचशील विहार में कानून व्यवस्था चौपट, सड़कों पर सरेआम चलती हैं शराब, रात भर खुलती दुकानें

    June 17, 2025

    अगर प्लेन क्रैश होने वाला हो तो क्या करें? — जान बचाने वाली ज़रूरी बातें

    June 16, 2025

    लद्दाख में ‘फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स’ के पुनर्गठन अभ्यास की लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने की समीक्षा

    June 16, 2025

    दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, चलेंगी तेज हवाएं

    June 16, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    साउथ दिल्ली में फ्लैट्स में चोरी करने वाली लड़की को पुलिस ने किया अरेस्ट, 50 मास्टर की रखती थी साथ

    By परवेश चौहानJune 17, 2025

    दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने एक ऐसी लड़की को गिरफ्तार किया है जो कॉल सेंटर…

    Delhi High Court ने रेप के आरोपी AIIMS के डॉक्टर को जमानत दी, जानिए आदेश में क्या कहा?

    June 17, 2025

    दिल्ली के पंचशील विहार में कानून व्यवस्था चौपट, सड़कों पर सरेआम चलती हैं शराब, रात भर खुलती दुकानें

    June 17, 2025
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2025 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.