Close Menu
    What's Hot

    अरे ये तो मेरा बैट है… जिसे चयनकर्ताओं ने टीम से निकाला, उसका बल्ला लेकर रोहित शर्मा उतरे थे खेलने, खुशी से उछल पड़े शार्दुल | खास ख़बर

    July 20, 2026

    ₹319 करोड़ की मादक पदार्थों से अर्जित संपत्तियाँ ज़ब्त

    July 20, 2026

    एनएचएआई ने शुरू की दो सर्विसेज, टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को मिलेगा फायदा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      एनएचएआई ने शुरू की दो सर्विसेज, टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को मिलेगा फायदा

      July 20, 2026

      एअर इंडिया पर 96 हजार रुपए का जुर्माना, यात्रा से दो घंटा पहले रद्द किया था टिकट

      July 20, 2026

      एंडी बर्नहैम ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बने

      July 20, 2026

      राम मंदिर चढ़ावा चोरी और नीट पेपर लीक को लेकर संसद में हंगामा

      July 20, 2026

      आज से संसद में ‘मॉनसून महासंग्राम’, 7 बिल पेश करेगी सरकार; इन मुद्दों पर घेरने को तैयार विपक्ष

      July 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, July 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»50 बार प्रयास करने पर नहीं मिली सरकारी नौकरी, बीटेक पास युवक ने दी जान
    Breaking News

    50 बार प्रयास करने पर नहीं मिली सरकारी नौकरी, बीटेक पास युवक ने दी जान

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJuly 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    BTech Gold Medalist Student: राज्यपाल ने बीटेक स्टूडेंट आनंद को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया था।
    BTech Gold Medalist Student: राज्यपाल ने बीटेक स्टूडेंट आनंद को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया था।

    परिजन मृतक के बड़े भाई की शादी तय करने बाहर गए हुए थे
    BTech Gold Medalist Student, (द भारत ख़बर), कानपुर: जिले में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवक ने अपनी जान दे दी। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा ‘मैंने 50 बार सरकारी नौकरी के लिए प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाया। पापा मुझे माफ करना’ यह लिखकर बीटेक गोल्ड मेडलिस्ट ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी।

    मृतक की पहचान आनंद (23) के रूप में हुई है। उसका शव गोविंद नगर के गुजैनी इलाके में स्थित उसके तीन मंजिला मकान के एक कमरे में छत के पंखे से लटका मिला। घटना के समय आनंद घर पर अकेला था, जबकि उसका परिवार बड़े भाई अमित की शादी तय करने के लिए बिहार गया हुआ था।

    पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला

    घर में काम करने वाली महिला ने जब आनंद के कमरे का दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने पड़ोसियों और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। तलाशी के दौरान पुलिस को पांच पंक्तियों का हाथ से लिखा एक सुसाइड नोट मिला।

    कॉलेज का टॉपर था आनंद, मिला था गोल्ड मेडल

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, आनंद ने साल 2024 में एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज (पीएसआईटी) से बीटेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) की पढ़ाई पूरी की थी। वह अपने कॉलेज का टॉपर था और उसने पूरे उत्तर प्रदेश में तीसरी रैंक हासिल की थी। उसे 13 अगस्त 2024 को कॉलेज के एक दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) से सम्मानित किया गया था।

    भारी मानसिक तनाव में था आनंद

    पुलिस ने बताया कि आनंद ने अपने सुसाइड नोट में लिखा, ‘सॉरी पापा… मैंने सरकारी नौकरी पाने के लिए लगभग 50 बार प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। कृपया मुझे माफ कर दीजिएगा। आनंद के पिता राजकुमार ने बताया कि बीटेक के बाद उनके बेटे ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू करने से पहले पावर ग्रिड के साथ एक साल की अप्रेंटिसशिप भी पूरी की थी।

    वह रेलवे, एसएससी, बैंकों और शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कई भर्ती परीक्षाओं में शामिल हुआ था, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। इस वजह से वह पिछले कई महीनों से भारी मानसिक तनाव में था। राजकुमार लोहिया प्राइवेट लिमिटेड के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं और मूल रूप से बिहार के बक्सर के रहने वाले हैं।

    मामले की जांच जारी

    गोविंद नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अशोक कुमार दुबे ने बताया कि कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा, प्राथमिक जांच से प्रतीत होता है कि युवक सरकारी नौकरी न मिलने के कारण तनाव में था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। शनिवार शाम को भैरव घाट पर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

    ये भी पढ़ें: राममंदिर चढ़ावा चोरी पर राहुल पीएम मोदी को लिखी चिट्‌ठी, कहा- आपकी चुप्पी स्वीकार नहीं, जवाबदेही सुनिश्चित करना आपका कर्तव्य

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘500 वाला बंडल, 10 रुपये में बिक रहा’, रजनीगंधा के फूलों ने छीनी फरीदाबाद के इन किसानों की खुशी
    Next Article India vs England 3rd ODI: लॉर्ड्स वनडे में काली पट्टी लगाकर क्यों उतरी भारतीय टीम, रखा एक मिनट का मौन | Sports
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      एनएचएआई ने शुरू की दो सर्विसेज, टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को मिलेगा फायदा

      July 20, 2026

      एअर इंडिया पर 96 हजार रुपए का जुर्माना, यात्रा से दो घंटा पहले रद्द किया था टिकट

      July 20, 2026

      एंडी बर्नहैम ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बने

      July 20, 2026

      राम मंदिर चढ़ावा चोरी और नीट पेपर लीक को लेकर संसद में हंगामा

      July 20, 2026

      आज से संसद में ‘मॉनसून महासंग्राम’, 7 बिल पेश करेगी सरकार; इन मुद्दों पर घेरने को तैयार विपक्ष

      July 20, 2026

      हिमालय की यात्रा पर जाने से पहले पढें! जानें हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के मौसम का हाल, IMD ने जारी की चेतावनी | National

      July 20, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      अरे ये तो मेरा बैट है… जिसे चयनकर्ताओं ने टीम से निकाला, उसका बल्ला लेकर रोहित शर्मा उतरे थे खेलने, खुशी से उछल पड़े शार्दुल | खास ख़बर

      By परवेश चौहानJuly 20, 2026

      लॉर्ड्स वनडे में शार्दुल ठाकुर के बल्ले से खेले रोहित शर्मा नई दिल्ली. रोहित शर्मा…

      ₹319 करोड़ की मादक पदार्थों से अर्जित संपत्तियाँ ज़ब्त

      July 20, 2026

      एनएचएआई ने शुरू की दो सर्विसेज, टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को मिलेगा फायदा

      July 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.