Close Menu
    What's Hot

    मकानों की कीमतें आसमान पर, मिडिल क्लास का घर का सपना नहीं होगा पूरा

    September 5, 2026

    BCCI को IOA ने दिखाया ठेंगा, अपना इंतजाम खुद करो, टीम इंडिया को नहीं मिलेगी स्पेशल सुविधा: Reports | Sports

    September 5, 2026

    समराला सरकारी गर्ल्स स्कूल के दो शिक्षक राज्य पुरस्कार…

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया, 6 राज्यों के प्रभारी बदले, सचिन पायलट को पंजाब का प्रभार

      September 5, 2026

      Delhi Flight Delay: बारिश के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित, इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी, जानिए क्या कहा | National

      September 5, 2026

      पीएम ने शिक्षकों से कहा- स्क्रीन टाइम बनी लत, बच्चों को मैदान में खेलने के लिए उत्साहित करें

      September 5, 2026

      UGC NET June 2026 Re-Exam: यूजीसी नेट री-एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड | Education

      September 5, 2026

      Teachers Day 2026 Wishes: शिक्षक दिवस पर टीचर्स को भेजें ये खास व्हाट्सएप मैसेज, ग्रीटिंग्स और कोट्स | Education

      September 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, September 5
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा ने बनाया बिजली खपत का नया रिकॉर्ड, 18 जुलाई को 3,135 लाख यूनिट से ज्यादा बिजली की खपत, विज ने गिनाईं उपलब्धियां
    हरियाणा

    हरियाणा ने बनाया बिजली खपत का नया रिकॉर्ड, 18 जुलाई को 3,135 लाख यूनिट से ज्यादा बिजली की खपत, विज ने गिनाईं उपलब्धियां

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 21, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग के बावजूद राज्य सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बिना किसी बड़े व्यवधान के गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली उपलब्ध कराकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विज ने बताया कि गत 18 जुलाई, 2026 को हरियाणा में दोनों बिजली वितरण निगमों ’’उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन)  तथा ’’दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के अंतर्गत कुल 3,135.42 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई, जो प्रदेश में बिजली की बढ़ती आवश्यकता और मजबूत वितरण व्यवस्था का प्रमाण है।

    यूएचबीवीएन क्षेत्र में 1,371.72 तथा डीएचबीवीएन क्षेत्र में 1,763.70 लाख यूनिट बिजली की खपत – विज

     उन्होंने बताया कि यूएचबीवीएन क्षेत्र में 1,371.72 लाख यूनिट तथा डीएचबीवीएन क्षेत्र में 1,763.70 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई। पिछले वर्ष की समान तिथि की तुलना में यूएचबीवीएन क्षेत्र में लगभग 25.85 प्रतिशत (1089.95 लाख यूनिट) तथा डीएचबीवीएन क्षेत्र में 37.56 प्रतिशत (1282.10 लाख यूनिट) की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि डीएचबीवीएन के दिल्ली जोन में 1,065.53 लाख यूनिट तथा हिसार जोन में 698.17 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई। वहीं, यूएचबीवीएन के रोहतक जोन में 793.66 लाख यूनिट तथा पंचकूला जोन में 578.06 लाख यूनिट बिजली की खपत रही।

     18 जुलाई को यूएचबीवीएन की 1,371.72 लाख यूनिट के रिकॉर्ड खपत रही

     ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के क्षेत्र में इस वर्ष जुलाई माह के दौरान बिजली की मांग लगातार बढ़ती रही। गत 1 जुलाई को 1,243.81 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई, जो 2 जुलाई को 1,071.09 लाख यूनिट, 3 जुलाई को 1,188.13 लाख यूनिट, 4 जुलाई को 1,293.74 लाख यूनिट, 5 जुलाई को 1,226.43 लाख यूनिट, 6 जुलाई को 1,187.54 लाख यूनिट, 7 जुलाई को 1,192.39 लाख यूनिट तथा 8 जुलाई को 1,039.82 लाख यूनिट रही। इसके बाद 9 जुलाई को 945.64 लाख यूनिट और 10 जुलाई को 861.51 लाख यूनिट की खपत दर्ज हुई। मौसम में बदलाव के साथ बिजली की मांग में पुनः तेजी आई और 11 जुलाई को 952.86 लाख यूनिट, 12 जुलाई को 1,046.40 लाख यूनिट, 13 जुलाई को 1,152.63 लाख यूनिट, 14 जुलाई को 1,217.37 लाख यूनिट, 15 जुलाई को 1,285.58 लाख यूनिट, 16 जुलाई को 1,293.91 लाख यूनिट तथा 17 जुलाई को 1,309.12 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई। 18 जुलाई को यह आंकड़ा बढ़कर 1,371.72 लाख यूनिट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो माह के दौरान सर्वाधिक दैनिक खपत रही।

     18 जुलाई को डीएचबीवीएन की 1,763.70 लाख यूनिट के रिकॉर्ड खपत रही

     इसी प्रकार, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के क्षेत्र में भी इस वर्ष जुलाई माह के दौरान बिजली की मांग लगातार उच्च स्तर पर बनी रही। गत 1 जुलाई को 1,696.20 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई, जो 2 जुलाई को 1,436.58 लाख यूनिट, 3 जुलाई को 1,503.26 लाख यूनिट, 4 जुलाई को 1,590.97 लाख यूनिट, 5 जुलाई को 1,485.43 लाख यूनिट, 6 जुलाई को 1,527.94 लाख यूनिट, 7 जुलाई को 1,540.21 लाख यूनिट तथा 8 जुलाई को 1,358.13 लाख यूनिट रही। इसके बाद 9 जुलाई को 1,363.05 लाख यूनिट, 10 जुलाई को 1,434.25 लाख यूनिट, 11 जुलाई को 1,468.75 लाख यूनिट, 12 जुलाई को 1,520.41 लाख यूनिट, 13 जुलाई को 1,601.07 लाख यूनिट, 14 जुलाई को 1,642.18 लाख यूनिट, 15 जुलाई को 1,654.40 लाख यूनिट, 16 जुलाई को 1,686.40 लाख यूनिट तथा 17 जुलाई को 1,732.16 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई। 18 जुलाई को यह आंकड़ा बढ़कर 1,763.70 लाख यूनिट पर पहुंच गया, जो जुलाई माह के दौरान अब तक की सर्वाधिक दैनिक बिजली खपत है।

    हर वर्ग के उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जा रही है – विज

    विज ने बताया कि बिजली की आपूर्ति कृषि, ग्रामीण, शहरी एवं औद्योगिक सभी श्रेणियों में संतुलित रूप से की जा रही है। उन्होंने बताया कि यूएचबीवीएन क्षेत्र में 18 जुलाई को कृषि क्षेत्र में 413.43 लाख यूनिट, ग्रामीण घरेलू में 299.14 लाख यूनिट, शहरी में 385.59 लाख यूनिट और औद्योगिक में 273.56 लाख यूनिट की खपत दर्ज की गई। इसी प्रकार, डीएचबीवीएन क्षेत्र में 18 जुलाई को कृषि में 357.05 लाख यूनिट, ग्रामीण घरेलू में 356.86 लाख यूनिट, शहरी में 693.53 लाख यूनिट और औद्योगिक में 356.26 लाख यूनिट की खपत दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि यह आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि सरकार ने किसी भी वर्ग के उपभोक्ता के साथ भेदभाव किए बिना सभी क्षेत्रों में संतुलित एवं पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई है।

    गर्मी और औद्योगिक गतिविधियों के बावजूद आपूर्ति व्यवस्था रही पूरी तरह नियंत्रण में – विज


    gurgramnews 2026 07 7604ea122f4e1caceb35a4c3ae50fc56 1200x675

    ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में भीषण गर्मी, कृषि कार्यों के लिए बढ़ती बिजली आवश्यकता तथा औद्योगिक गतिविधियों में तेजी के कारण बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद सरकार ने पूर्व तैयारी, पर्याप्त बिजली खरीद, ट्रांसमिशन नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण तथा आधुनिक लोड मैनेजमेंट प्रणाली के माध्यम से उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल बिजली उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि प्रत्येक उपभोक्ता को गुणवत्तापूर्ण, विश्वसनीय और समय पर बिजली उपलब्ध कराना है।

     सरकार भविष्य की मांग को देखते हुए बिजली व्यवस्था को और मजबूत बना रही है – विज

     ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को ध्यान में रखते हुए उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण क्षमता में निरंतर विस्तार कर रही है। नए सब-स्टेशन, अतिरिक्त ट्रांसफार्मर, उच्च क्षमता की विद्युत लाइनों का निर्माण तथा स्मार्ट तकनीकों को तेजी से लागू किया जा रहा है ताकि आने वाले वर्षों में भी उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलती रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सौर ऊर्जा, हरित ऊर्जा तथा आधुनिक विद्युत प्रबंधन प्रणालियों को भी तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे ऊर्जा सुरक्षा और अधिक मजबूत होगी।

     उन्होंने बताया कि दोनों बिजली वितरण निगमों द्वारा प्रभावी विद्युत प्रबंधन, सतत मॉनिटरिंग एवं त्वरित फॉल्ट निवारण के माध्यम से उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। श्री विज ने बताया कि दोनों निगमों के सभी फील्ड अधिकारियों को सब-स्टेशनों, फीडरों एवं वितरण तंत्र की निरंतर निगरानी रखने तथा किसी भी तकनीकी बाधा का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त ट्रांसफार्मर, उपकरण एवं मानव संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि दोनों बिजली वितरण निगम प्रदेशवासियों को विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फील्ड टीमें 24×7 सक्रिय हैं

     उपभोक्ताओं से बिजली के विवेकपूर्ण उपयोग की अपील

    अनिल विज ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि बिजली एक बहुमूल्य राष्ट्रीय संसाधन है, इसलिए सभी नागरिक इसका विवेकपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें। उन्होंने कहा कि अनावश्यक बिजली की खपत रोककर तथा ऊर्जा दक्ष उपकरणों का उपयोग कर तथा सोलर सिस्टम स्थापित करके प्रत्येक नागरिक बिजली बचाने के इस अभियान में सहभागी बन सकता है।

     उन्होंने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों, अभियंताओं एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, समर्पण और बेहतर समन्वय के कारण रिकॉर्ड मांग के दौरान भी प्रदेश में बिजली व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो रही है। सरकार भविष्य में भी हरियाणा के प्रत्येक उपभोक्ता को विश्वसनीय, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

     



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोनम वांगचुक बोले- मैं अनशन जारी रखूंगा
    Next Article Farmers Protest: दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हजारों किसान, US ट्रेड डील के विरोध में करेंगे महापंचायत ! बड़े आंदोलन की चेतावनी | National
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा में सफाई कर्मियों के लिए नायब सरकार का बड़ा फैसला, जॉब सिक्योरिटी और वेतन को लेकर किया ये बड़ा ऐलान

    September 5, 2026

    हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला…पटवारियों के सेवा नियमों में संशोधन, वेतनमान और ट्रेनिंग को लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी

    September 5, 2026

    2-2 करोड़ के फ्लैट, फरीदाबाद के इस सेक्टर में खरीदारों की ऐसी होड़, जानिए क्यों इतना महंगा?

    September 5, 2026

    सीएम सैनी ने का युवाओं को दिया संदेश, कहा- नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में लगाएं ऊर्जा

    September 5, 2026

    Faridabad News: रूस से MBBS कर लौटे 2 डॉक्टर्स का हाई वोल्टेज ड्रामा ! नशे में पुलिस से भी की बदसलूकी

    September 5, 2026

    हरियाणा की बेटी ने रचा इतिहास, 6 दिनों में यूरोप-अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटियों पर फहराया तिरंगा

    September 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    मकानों की कीमतें आसमान पर, मिडिल क्लास का घर का सपना नहीं होगा पूरा

    By परवेश चौहानSeptember 5, 2026

    Real estate prices increase: देश में मकानों की कीमतें आसमान छू रही हैं। अगर कोविड…

    BCCI को IOA ने दिखाया ठेंगा, अपना इंतजाम खुद करो, टीम इंडिया को नहीं मिलेगी स्पेशल सुविधा: Reports | Sports

    September 5, 2026

    समराला सरकारी गर्ल्स स्कूल के दो शिक्षक राज्य पुरस्कार…

    September 5, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.