Close Menu
    What's Hot

    50 साल का सूखा होगा खत्म! हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, कौन करेगा कप्तानी | Sports

    July 21, 2026

    562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन; विभिन्

    July 21, 2026

    फोन से ही लॉक और अनलॉक करें आधार बायोमेट्रिक, जानें UIDAI का आसान तरीका

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू |

      July 21, 2026

      दिल्ली जल बोर्ड में मीटर रीडिंग की लापरवाही, सिंगल वर्किंग महिला हुई सर्विस से परेशान

      July 21, 2026

      Gurugram Viral Video: सोसाइटी में बास्केटबॉल खेल रहे थे लड़के, अचानक हुआ कुछ ऐसा, मच गई चीख-पुकार, वीडियो वायरल | गुरुग्राम

      July 21, 2026

      Farmers Protest: दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हजारों किसान, US ट्रेड डील के विरोध में करेंगे महापंचायत ! बड़े आंदोलन की चेतावनी | National

      July 21, 2026

      सोनम वांगचुक बोले- मैं अनशन जारी रखूंगा

      July 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, July 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Farmers Protest: दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हजारों किसान, US ट्रेड डील के विरोध में करेंगे महापंचायत ! बड़े आंदोलन की चेतावनी | National
    Breaking News

    Farmers Protest: दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हजारों किसान, US ट्रेड डील के विरोध में करेंगे महापंचायत ! बड़े आंदोलन की चेतावनी | National

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJuly 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Punjab farmers Mahapanchayat July 21, India US trade deal farmers protest, Delhi Kisan Ghat Mahapanchayat, Punjab farmers against trade agreement, India US free trade agreement protest, Farmers protest over proposed India US deal, भारत-अमेरिका ट्रेड डील, किसान महापंचायत दिल्ली, पंजाब किसान आंदोलन, 21 जुलाई को किसानों की महापंचायत
    पंजाब के हजारों किसान दिल्ली की तरफ कूच कर रहे हैं। (File Photo)

    Farmers Protest on India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर किसानों का विरोध तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में पंजाब के सैकड़ों किसान रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए। किसान संगठनों का कहना है कि वे 21 जुलाई को दिल्ली में किसान घाट पर एक बड़ी महापंचायत का आयोजन करेंगे। किसानों की दिल्ली कूच को देखते हुए राजधानी के सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसान संगठनों का कहना है कि अगर भारत-अमेरिका के बीच यह व्यापार समझौता लागू होता है, तो इसका सबसे ज्यादा असर छोटे किसानों, मजदूरों और छोटे कारोबारियों पर पड़ सकता है। किसानों ने सरकार से मांगों पर ध्यान नहीं दिए जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी है।

    21 जुलाई को दिल्ली में होगी महापंचायत

    दिल्ली के किसान घाट पर 21 जुलाई को देश बचाओ मोर्चा के बैनर तले महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों का दावा है कि इस कार्यक्रम में देशभर के करीब 550 किसान संगठनों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। पंजाब के अलावा कई अन्य राज्यों से भी किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं। पंजाब के ब्यास से दिल्ली के लिए रवाना होते समय किसान मजदूर संघर्ष समिति, पंजाब के नेता जर्मनजीत सिंह बंडाला ने कहा कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील से भारतीय किसानों के हित प्रभावित हो सकते हैं। उनका आरोप है कि यह समझौता अमेरिकी कंपनियों और वहां के बड़े किसानों को फायदा पहुंचाने वाला है, जबकि भारत के छोटे और सीमांत किसानों के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं।

    किसानों ने क्यों जताई चिंता?

    किसान नेताओं का कहना है कि अमेरिका में खेती बड़े पैमाने पर होती है और वहां किसानों को सरकार से अधिक आर्थिक सहायता और सब्सिडी मिलती है। इसके मुकाबले भारत में अधिकांश किसानों के पास केवल दो से ढाई एकड़ तक जमीन है और उन्हें सीमित सहायता मिलती है। किसान संगठनों का दावा है कि अगर ट्रेड डील के तहत अमेरिका से सस्ते कृषि उत्पाद भारतीय बाजार में आते हैं, तो घरेलू किसानों के लिए प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल हो सकता है। उनका कहना है कि इससे कृषि इनकम पर असर पड़ने की आशंका है।

    रास्ता रोका तो वहीं करेंगे प्रदर्शन

    जर्मनजीत सिंह बंडाला ने कहा कि अगर किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोका जाता है, तो वे जिस स्थान पर रोके जाएंगे वहीं शांतिपूर्ण तरीके से धरना देंगे और लोगों को अपनी मांगों के बारे में जागरूक करेंगे। किसान नेताओं ने कहा कि 21 जुलाई की महापंचायत उनके आंदोलन की शुरुआत है। अगर केंद्र सरकार प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पुनर्विचार नहीं करती और किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं देती, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसान संगठन अपनी मांगें पूरी होने तक लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेंगे।

    Previous articleSikkim Tunnel Collapse: सिक्किम में भूस्खलन से बड़ा हादसा ! निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 27 मजदूर, अब तक 7 की मौत
    Next articleHimachal Rain Alert: हिमाचल के 5 जिलों में आज बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद ! तुरंत चेक करें अपडेट

    Amit Upadhyay

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा ने बनाया बिजली खपत का नया रिकॉर्ड, 18 जुलाई को 3,135 लाख यूनिट से ज्यादा बिजली की खपत, विज ने गिनाईं उपलब्धियां
    Next Article Ghaziabad Goods Train Derail: गाजियाबाद में मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 16 ट्रेनें रद्द, 53 ट्रेनों का बदला रूट ! | Uttar Pradesh
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू |

      July 21, 2026

      दिल्ली जल बोर्ड में मीटर रीडिंग की लापरवाही, सिंगल वर्किंग महिला हुई सर्विस से परेशान

      July 21, 2026

      Gurugram Viral Video: सोसाइटी में बास्केटबॉल खेल रहे थे लड़के, अचानक हुआ कुछ ऐसा, मच गई चीख-पुकार, वीडियो वायरल | गुरुग्राम

      July 21, 2026

      सोनम वांगचुक बोले- मैं अनशन जारी रखूंगा

      July 21, 2026

      त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ की मौत

      July 20, 2026

      एनएचएआई ने शुरू की दो सर्विसेज, टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को मिलेगा फायदा

      July 20, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      50 साल का सूखा होगा खत्म! हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, कौन करेगा कप्तानी | Sports

      By परवेश चौहानJuly 21, 2026

      हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान नई दिल्ली. भारतीय टीम अपनी…

      562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन; विभिन्

      July 21, 2026

      फोन से ही लॉक और अनलॉक करें आधार बायोमेट्रिक, जानें UIDAI का आसान तरीका

      July 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.