Close Menu
    What's Hot

    IndiGo Flight Update: इंडिगो ने सऊदी अरब की उड़ानें फिर रद्द कीं, रियाद की फ्लाइट 31 अक्टूबर तक बंद | National

    October 23, 2026

    करवा चौथ पर अंबाला के कपड़ा मार्केट में प्लाजो, शरारा सेट, राजस्थानी सूट की बढ़ी डिमांड, 150 से 25000 तक हैं उपलब्ध

    October 23, 2026

    पंजाब विधानसभा ने विद्यार्थियों के लिए खोले द्वार; CM मान ने उन्हें बड़े सपने देखने के लिए किया प्रेरित

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IndiGo Flight Update: इंडिगो ने सऊदी अरब की उड़ानें फिर रद्द कीं, रियाद की फ्लाइट 31 अक्टूबर तक बंद | National

      October 23, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-NCR से पंजाब-हरियाणा तक बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार | National

      October 23, 2026

      IMD Weather Update: कहीं गर्मी तो कहीं ठंड का असर, दिल्ली-हरियाणा-पंजाब से लेकर हिमाचल तक बदलेगा मौसम | National

      October 22, 2026

      France Unrest: फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, नागरिकों को दी सलाह | World

      October 22, 2026

      अमित शाह की हुंकार, कहा- बहानेबाजी की राजनीति से पंजाब में नहीं बचेगी ‘आप’ सरकार, बनेगी NDA की सरकार

      October 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, October 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»मुख्य आरोपी रोहित का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद
    हरियाणा

    मुख्य आरोपी रोहित का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हांसी. हरिया के हांसी में चर्चित जिम ट्रेनर कपिल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले में हांसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. हत्या के मामले के आरोपी की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी. घायल आरोपी को उपचार के लिए पहले हांसी के सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

    आरोपी की पहचान भिवानी जिले के बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव भुरटाना निवासी 27 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार रोहित के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनका रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है.

    जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कपिल हत्याकांड का आरोपी गांव के पास छिपा हुआ है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की. खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. आरोपी की एक गोली पुलिस की गाड़ी पर लगी. आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें रोहित के पैर में गोली लग गई और उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया.

    पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल और करीब 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. घटना की सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए. पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है.

    11 जून को हुई थी सनसनीखेज हत्या

    गौरतलब है कि 11 जून की सुबह करीब छह बजे जिम ट्रेनर कपिल अपने जिम के करीब 10 बच्चों को दौड़ की प्रैक्टिस करवाते हुए फव्वारा चौक के पास पहुंचा था. इसी दौरान बाइक पर आए हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं. गंभीर रूप से घायल कपिल की मौके पर ही मौत हो गई थी. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे और तभी से पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी.अब मुख्य आरोपी के पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार होने के बाद पुलिस को उम्मीद है कि इस चर्चित हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपियों और साजिश के पूरे नेटवर्क का भी जल्द खुलासा किया जाएगा.

    News18 न्यूजलेटर

    अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

    खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान, कौन आया अंदर किसे किया बाहर? | Sports
    Next Article CPSE Employees DA Hike: सीपीएसई के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जुलाई से होगा लागू | National
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    करवा चौथ पर अंबाला के कपड़ा मार्केट में प्लाजो, शरारा सेट, राजस्थानी सूट की बढ़ी डिमांड, 150 से 25000 तक हैं उपलब्ध

    October 23, 2026

    हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, कई निर्माण कार्यों को मिली प्रशासनिक मंजूरी

    October 23, 2026

    चंडीगढ़ में मर्डरः एक घंटे में लिया पिटाई का इंतकाम, नाबालिग की हत्या, ऑटो चालक के कंधे को चिरते हुए निकली गोली, VIDEO आया सामने

    October 23, 2026

    हरियाणा में भ्रष्टाचार पर लगाम के लिए सरकार का अनूठा कदम, अब करप्शन करके बचना होगा मुश्किल

    October 23, 2026

    हरियाणा को बड़ा पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी, बनने जा रहा नया हेरिटेज कॉरिडोर

    October 22, 2026

    हरियाणा के गेस्ट टीचरों ने खोला मोर्चा, नियमित करने की मांग पर अब पंचकूला कूच की तैयारी

    October 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    IndiGo Flight Update: इंडिगो ने सऊदी अरब की उड़ानें फिर रद्द कीं, रियाद की फ्लाइट 31 अक्टूबर तक बंद | National

    By अंकित कुमारOctober 23, 2026

    इंडिगो एयरलाइन ने सऊदी अरब जाने वाली फ्लाइट्स को 31 अक्टूबर तक सस्पेंड कर दिया…

    करवा चौथ पर अंबाला के कपड़ा मार्केट में प्लाजो, शरारा सेट, राजस्थानी सूट की बढ़ी डिमांड, 150 से 25000 तक हैं उपलब्ध

    October 23, 2026

    पंजाब विधानसभा ने विद्यार्थियों के लिए खोले द्वार; CM मान ने उन्हें बड़े सपने देखने के लिए किया प्रेरित

    October 23, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.