नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दिए बैठे छात्रों की मांग थी कि पेपर लीक मामले एक्शन लिया जाए. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया. अब इसको लेकर आंदोलन करने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने नई चेतावनी दी है. पार्टी ने कहा है कि यदि छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर वापस नहीं ली गईं. गिरफ्तार छात्रों को जल्द रिहा नहीं किया गया, तो संगठन दोबारा बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करेगा.
CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह को टैग करते हुए लिखा, यह सुनिश्चित करें कि प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ कोई नया मामला दर्ज न हो. उन्होंने मांग की कि पहले से दर्ज सभी एफआईआर तत्काल वापस ली जाएं. हिरासत में लिए गए सभी छात्रों को बिना शर्त रिहा किया जाए. रांका ने कहा कि यदि उनको दिए गए आश्वासन का पालन किया जाता है तो CJP फिर से धरने पर बैठने के लिए मजबूर होगा. इससे पहले भी संगठन ने दावा किया था कि आंदोलन खत्म करने से पहले भरोसा दिलाया था कि जंतर-मंतर और देश के अन्य हिस्सों में प्रदर्शन करने वाले छात्रों व स्वयंसेवकों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होगी.
Dear @JPNadda @DrJitendraSingh ji,
We are observing a complete breach of the agreement regarding no police action against the protestors. Hundreds of students have been arrested in Bihar and Bengal, and hundreds are being surveilled/harrassed in Delhi and other states. Multiple…
— Ashutosh Ranka (@AshutoshRanka) July 27, 2026
CJP के एक अन्य नेता सौरव दास ने भी कहा कि संगठन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है. राज्यों की सरकारों से अपने वादे निभाने की उम्मीद करता है. ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने भी सरकार से प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार समेत कई राज्यों में अब भी बड़ी संख्या में छात्र जेल में हैं. प्रदर्शन करने पर उनके खिलाफ हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं, जो पूरी तरह अनुचित है.
37 दिनों तक चले आंदोलन के खत्म होने के बाद CJP विवादों में भी आ गया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में संगठन के कुछ नेता तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का जश्न मनाते और नाचते हुए दिखाई दिए. इस पर आलोचना होने के बाद सौरव दास ने सफाई देते हुए कहा कि नई पीढ़ी का आंदोलन करने का तरीका अलग है. उन्होंने कहा कि उनकी पीढ़ी विरोध प्रदर्शन के साथ अपनी अभिव्यक्ति भी खुलकर करती है और इसे गलत तरीके से नहीं देखा जाना चाहिए. CJP ने साफ कर दिया है कि यदि छात्रों के खिलाफ कार्रवाई वापस नहीं ली गई, तो वह एक बार फिर देशव्यापी आंदोलन छेड़ सकता है.

