Close Menu
    What's Hot

    मुख्यमंत्री मान बोले- पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘AAP’ सरकार लाने का मन बना लिया है

    July 28, 2026

    राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 194 यात्री थे सवार, कार्गो होल्ड में धुआं मिलने से मचा हड़कंप | National

    July 28, 2026

    कुरुक्षेत्र में हफ्ता वसूली की नाम पर आढ़ती से मारपीट, बदमाशों की धमकी, कहां- यहां काम करना है तो हफ्ता देना पड़ेगा”

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 194 यात्री थे सवार, कार्गो होल्ड में धुआं मिलने से मचा हड़कंप | National

      July 28, 2026

      जयराम रमेश ने धर्मेंद्र प्रधान पर कसा तंज, कहा- ऐसा होता रहता है, प्रधान का जवाब- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी कमरों में बैठने वाला एक्टिविस्ट नहीं

      July 27, 2026

      CJP ने दी चेतावनी, फिर से होगा आंदोलन अगर छात्रों पर दर्ज FIR वापस नहीं हुई | National

      July 27, 2026

      अमेरिका से 90% तक सस्ता इलाज, जानें, भारत कैसे बन रहा मेडिकल टूरिज्म का हब?

      July 27, 2026

      पंजाब में नशा-हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

      July 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, July 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 194 यात्री थे सवार, कार्गो होल्ड में धुआं मिलने से मचा हड़कंप | National
    Breaking News

    राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 194 यात्री थे सवार, कार्गो होल्ड में धुआं मिलने से मचा हड़कंप | National

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJuly 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    IndiGo Flight
    राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग-representative image

    नई दिल्ली. मुंबई से दुबई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को सोमवार को गुजरात के राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. पायलट की सूझबूझ ने इस फ्लाइट में सवार 194 यात्रियों की जान बचाई. विमान के कार्गो होल्ड (सामान रखने वाले हिस्से) में धुआं दिखाई देने के बाद पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी जानकारी दी और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी. राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

    जानकारी के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट 6E 1452 मुंबई से दुबई के लिए रवाना हुई थी. उड़ान के दौरान चालक दल को कार्गो होल्ड में धुंआ दिखा. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तुरंत राजकोट एयरपोर्ट से संपर्क किया. इसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने फुल इमरजेंसी घोषित कर दी और रनवे पर फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस के साथ इमरजेंसी बचाव दल को तैनात कर दिया गया.

    फ्लाइट ने सुरक्षित रूप से राजकोट एयरपोर्ट पर लैंडिंग की. लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित बाहर निकाला गया. एयरपोर्ट अधिकारियों और दमकल कर्मियों ने विमान की तत्काल जांच शुरू की. राजकोट एयरपोर्ट के निदेशक दिगंत बोरा ने बताया कि विमान में धुआं मिलने की सूचना के बाद सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया. उन्होंने कहा कि विमान सुरक्षित उतर गया और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं. फिलहाल तकनीकी टीम यह पता लगाने में जुटी है कि कार्गो होल्ड में धुआं किस कारण पैदा हुआ था.

    घटना के बाद विमान का विस्तृत तकनीकी निरीक्षण किया जा रहा है. शुरुआती जांच पूरी होने तक विमान को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी. विमानन सुरक्षा एजेंसियां भी मामले की जांच कर रही हैं ताकि धुएं के कारणों का पता लगाया जा सके. भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें. गौरतलब है कि इंडिगो भारत की सबसे बड़ी एयरलाइंस में से एक है. देश के 80 से अधिक घरेलू और 30 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ानें संचालित करती है. एयरलाइन मुख्य रूप से एयरबस A320 और A321 सीरीज के विमानों के साथ-साथ ATR 72-600 टर्बोप्रॉप विमानों का संचालन करती है.

    Previous articleChintpurni Temple Sugam Darshan Pass: चिंतपूर्णी मंदिर सुगम दर्शन प्रणाली में वित्तीय अनियमितता उजागर, एक ही ट्रांजेक्शन आईडी से जारी हुए 80 पास
    Next articleUS-Iran War Update: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास जरूरत से भी ज्यादा हथियार

    Viplove Kumar

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकुरुक्षेत्र में हफ्ता वसूली की नाम पर आढ़ती से मारपीट, बदमाशों की धमकी, कहां- यहां काम करना है तो हफ्ता देना पड़ेगा”
    Next Article मुख्यमंत्री मान बोले- पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘AAP’ सरकार लाने का मन बना लिया है
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      जयराम रमेश ने धर्मेंद्र प्रधान पर कसा तंज, कहा- ऐसा होता रहता है, प्रधान का जवाब- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी कमरों में बैठने वाला एक्टिविस्ट नहीं

      July 27, 2026

      CJP ने दी चेतावनी, फिर से होगा आंदोलन अगर छात्रों पर दर्ज FIR वापस नहीं हुई | National

      July 27, 2026

      अमेरिका से 90% तक सस्ता इलाज, जानें, भारत कैसे बन रहा मेडिकल टूरिज्म का हब?

      July 27, 2026

      पंजाब में नशा-हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

      July 27, 2026

      अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास जरूरत से भी ज्यादा हथियार

      July 27, 2026

      भारत को बड़ी कामयाबी, कारोबार के लिए फिर से खुला नाथू ला दर्रा, व्यापारियों में उत्साह

      July 27, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मुख्यमंत्री मान बोले- पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘AAP’ सरकार लाने का मन बना लिया है

      By श्वेता चौहानJuly 28, 2026

      मोगा : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के लोगों ने वर्ष…

      राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 194 यात्री थे सवार, कार्गो होल्ड में धुआं मिलने से मचा हड़कंप | National

      July 28, 2026

      कुरुक्षेत्र में हफ्ता वसूली की नाम पर आढ़ती से मारपीट, बदमाशों की धमकी, कहां- यहां काम करना है तो हफ्ता देना पड़ेगा”

      July 28, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.