Close Menu
    What's Hot

    Commercial LPG Cylinder Price: 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता, दिल्ली में 202 रुपये की कटौती, चेक करें लेटेस्ट रेट | National

    August 1, 2026

    हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी दी जान, ससुराल में लगाई फांसी

    August 1, 2026

    IMD Weather Alert: कई राज्यों में आज झमाझम बारिश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में कैसा रहेगा मौसम? जानिए वेदर अपडेट | National

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Commercial LPG Cylinder Price: 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता, दिल्ली में 202 रुपये की कटौती, चेक करें लेटेस्ट रेट | National

      August 1, 2026

      हजारों प्रवासियों ने मोरक्को से स्पेन के सेउटा में की घुसपैठ, 18 की मौत

      August 1, 2026

      हमास डालेगा हथियार, वापस लौटेगी इजरायली सेना, ट्रंप ने किया शांति समझौते का ऐलान

      July 31, 2026

      Kulgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों की कायराना हरकत, दो मजदूरों पर चलाई गोली, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर | National

      July 31, 2026

      जानें कौन थे अंकित शर्मा, 2020 दिल्ली दंगों के दौरान क्या हुआ और ताहिर हुसैन को उम्रकैद क्यों मिली

      July 31, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, August 1
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»40 लाख महिलाएं 1 अगस्त को पहली बार सम्मान राशि प्राप्त करने के लिए पंजीकरण करा रही हैं: मुख्यमंत्री मान
    पंजाब

    40 लाख महिलाएं 1 अगस्त को पहली बार सम्मान राशि प्राप्त करने के लिए पंजीकरण करा रही हैं: मुख्यमंत्री मान

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJuly 31, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    रूपनगर : यहां के सरकारी कॉलेज के मैदान में उस समय श्रद्धालुओं का भारी जनसमूह उमड़ पड़ा, जब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ की विशाल भजन संध्या में शामिल हुए। इस दौरान पूरे पंडाल में “हर-हर महादेव” के जयकारे गूंज उठे।

    सीएम ने भी श्रद्धालुओं के साथ मिलकर जयकारे लगाए, जबकि प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी ने भक्ति गीतों के माध्यम से संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की आपसी भाईचारे और सद्भावना की परंपरा उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी धर्मों के लोग हर त्योहार मिलकर मनाते हैं और इस राज्य में नफरत का कोई भी बीज कभी नहीं उग सकता। उन्होंने यह भी घोषणा की कि 40 लाख नई पंजीकृत महिलाओं को एक अगस्त से वित्तीय सहायता मिलेगी। उन्होंने दोहराया कि सरकार जनपक्षीय पहलों के माध्यम से जनता का पैसा जनता को ही वापस लौटा रही है।

    सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “धार्मिक उत्साह, खुशी और भक्ति से परिपूर्ण इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेना मेरे लिए अत्यंत गौरव और संतोष की बात है। राज्य सरकार ने इस विशाल कार्यक्रम के लिए इस पवित्र धरती का जानबूझकर चयन किया है, क्योंकि यह समृद्ध विरासत, संस्कृति और आध्यात्मिकता की भूमि है। यहां इस पावन दिवस को मनाना हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक जड़ों के प्रति हमारे गहरे सम्मान को दर्शाता है।”

    अपनी सरकार की सामाजिक सद्भावना के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए सीएम ने आगे कहा, “हमारी सरकार राज्य में शांति, धार्मिक सद्भावना और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए वचनबद्ध है। हम महान गुरुओं, संतों, महात्माओं और पैगंबरों द्वारा दिखाए गए सत्य के मार्ग पर चल रहे हैं। हमारा ध्यान पंजाब के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल के माध्यम से सशक्त बनाने पर है, ताकि वे उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें। पंजाब की उपजाऊ धरती पर सब कुछ उग सकता है, लेकिन नफरत के बीज इस पवित्र धरती पर कभी नहीं उग सकते।”

    पंजाब की आपसी भाईचारे की महान विरासत के बारे में बोलते हुए सीएम ने कहा, “हमारे महान गुरुओं ने हमें धार्मिक सद्भावना, शांति और भाईचारे का मार्ग दिखाया है और पंजाबी सभी त्योहार मिलकर मनाते हैं। भगवान शिव दया और करुणा के देवता हैं, जो श्रद्धालुओं को काम, क्रोध और लोभ जैसी बुराइयों से बचाते हैं। भोले बाबा अपने भक्तों पर कृपा, बुद्धि और वरदान की वर्षा करते हैं। ऐसे कार्यक्रमों को पारंपरिक उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाना चाहिए, क्योंकि ये आपसी भाईचारे, दया और सद्भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ खुशहाली भी लाते हैं।”

    सरकार द्वारा सभी धर्मों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह बहुत गर्व और संतोष की बात है कि राज्य सरकार ने हर धर्म को समान सम्मान दिया है। एक धर्मनिरपेक्ष सरकार के रूप में हमने ऐसे कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर मनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए हैं। हमने ‘हिंद की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रम आयोजित किए और श्री गुरु रविदास जी के आगामी 650वें प्रकाश पर्व को भी भव्य स्तर पर मनाने के लिए विशेष तैयारियां कर रहे हैं।”

    ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ का उल्लेख करते हुए सीएम ने कहा, “राज्य सरकार अपने आपको सौभाग्यशाली मानती है कि उसे ऐसे विशाल कार्यक्रमों का आयोजन करने का अवसर मिला है और इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। हमने श्रद्धालुओं को श्री हरिमंदिर साहिब, दुर्गियाना मंदिर, भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल, श्री आनंदपुर साहिब, नैना देवी जी तथा अन्य पवित्र स्थलों की निःशुल्क यात्रा कराने के लिए ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ शुरू की थी। अब इस योजना का विस्तार करते हुए हरिद्वार, खाटू श्याम जी महाराज, सालासर बालाजी तथा अन्य पवित्र स्थलों की निःशुल्क यात्रा को भी इसमें शामिल किया गया है।”

    आपसी एकता की अपील करते हुए उन्होंने आगे कहा, “यह योजना सभी जातियों, धर्मों, आय वर्गों और क्षेत्रों के लोगों के लिए खुली है और श्रद्धालुओं को एक भी रुपया खर्च नहीं करना पड़ता। मैं पंजाब के लोगों से अपील करता हूं कि वे जाति, रंग, नस्ल और धर्म के संकीर्ण भेदभाव से ऊपर उठकर ऐसे शुभ अवसरों को मिलकर मनाएं।”

    एकजुट और प्रगतिशील पंजाब का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “विभाजनकारी और सांप्रदायिक एजेंडों को नकारना बहुत जरूरी है, ताकि हम ‘रंगला पंजाब’ का निर्माण कर सकें और राज्य की प्रगति को तेज कर सकें। आइए, आज हम सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने, पिछड़े वर्गों का सहारा बनने तथा खुशहाल और नशा मुक्त पंजाब के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लें।”

    राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम में अभूतपूर्व जनसमूह देखने को मिला, जिसमें पंजाब सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए समाज के हर वर्ग के लोग एकत्रित हुए। संगत भगवान शिव और भगवान परशुराम जी की महिमा में लीन हो गई, जबकि प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी ने भक्ति और धार्मिक उत्साह से भरपूर भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमृतपाल का करीबी विक्रम सिंह 5 दिन के रिमांड पर
    Next Article करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अजिंक्य रहाणे, आलीशान बंगला, महंगी गाड़ियां, ब्रांड एंडोर्समेंट और कहां से कमाते हैं पैसे | Sports
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि

      July 31, 2026

      पंजाब सरकार पहली अगस्त से खाटू श्याम, सालासर, वृंदावन और ऋषिकेश के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाएगी

      July 31, 2026

      पंजाब के मुख्यमंत्री बताएं कितनी घोषणाएं पूरी हुई : CM नायब सैनी

      July 31, 2026

      ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान को नई मजबूती; फेलोज के दूसरे बैच के लिए आवेदन अगस्त की शुरुआत में होंगे शुरू

      July 31, 2026

      पंजाब सरकार श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के लिए सम्मानजनक शब्द ‘बीड़’ को शामिल करने के लिए एक्ट संशोधन करेगी

      July 31, 2026

      लोकसभा में AAP सांसद गुरमीत सिंह ने धर्म और जाति के आधार पर

      July 30, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Commercial LPG Cylinder Price: 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता, दिल्ली में 202 रुपये की कटौती, चेक करें लेटेस्ट रेट | National

      By अंकित कुमारAugust 1, 2026

      19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है। Commercial…

      हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी दी जान, ससुराल में लगाई फांसी

      August 1, 2026

      IMD Weather Alert: कई राज्यों में आज झमाझम बारिश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में कैसा रहेगा मौसम? जानिए वेदर अपडेट | National

      August 1, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.